hamburger

जनरल इंश्योरेंस

लाइफ इंश्योरेंस

रिसोर्सेस

ज़ीरो डेप्रिसिएशन बाइक इंश्योरेंस

ज़ीरो डेप्रिसिएशन बाइक इंश्योरेंस एक ऐड‑ऑन कवर है जो क्लेम सेटलमेंट के दौरान डेप्रिसिएशन कटौती को पूरी तरह खत्म कर देता है। इसका मतलब है कि रिपेयर और पार्ट्स के बदलने की लागत का पूरा भुगतान आपको मिलता है, बिना किसी डेप्रिसिएशन कटौती के। यह नए वाहनों और प्रीमियम मॉडल्स के लिए आदर्श विकल्प है, क्योंकि इससे अधिकतम क्लेम लाभ सुनिश्चित होते हैं।

ज़ीरो डेप्रिसिएशन बाइक इंश्योरेंस ऑनलाइन खरीदें

usp icon

9000+

Cashless Garages

usp icon

1000 Crore+

Paid-in Claims

usp icon

3 Cr+

Policies Sold

Get Instant Policy in Minutes*

I agree to the Terms & Conditions

Buy Online for Huge Savings

Digit Exclusive

Claim your Offer

Up to 80% Discount

Save big with Digit - Claim up to 80% discount on new bike insurance premium.

I agree to the Terms & Conditions

true
bike

Check Price

arrow
×
bike

Bike insurance Online, starting ₹752

It's a brand new Bike

Already have a Bike?

usp icon

9000+

Cashless Garages

usp icon

1000 Crore+

Paid-in Claims

usp icon

3 Cr+

Policies Sold

ज़ीरो डेप्रिसिएशन टू व्हीलर इंश्योरेंस

हम सब अपनी पसंद की चीजों को हमेशा सुरक्षित रखना चाहते हैं। खासतौर पर अगर ये खास चीज आपका स्कूटर हो, जिसे आपने हाल ही में खरीदा हो तो आप चाहेंगे कि ये पूरी तरह से सुरक्षित रहे! कल्पना कीजिए...कुछ ऐसा होता जो आपकी इस प्यारी चीज को हमेशा सुरक्षित रखता तो...

कॉम्प्रिहेंसिव बाइक इंश्योरेंस के ज़ीरो डेप्रिसिएशन कवर के साथ हम यही काम करते हैं। ये कैसे काम करता है और कैसे आपके टू व्हीलर को हमेशा नया रखता है, चलिए जान लेते हैं-

ज़ीरो डेप्रिसिएशन बाइक इंश्योरेंस क्या है?

ज़ीरो डेप्रिसिएशन क्या होता है, ये जानने से पहले डेप्रिसिएशन क्या होता है,ये जान लेते हैं। समय के साथ बाइक की कीमत में आती कमी ही डेप्रिसिएशन है। मान लीजिए आपने 1 लाख रुपए की बाइक खरीदी है और अब इसकी कीमत 50000 रुपए ही रह गई है। तो कीमत में 50000 रुपए की यह कमी ही डेप्रिसिएशन है।

बाइक जैसे-जैसे पुरानी होती है वैसे-वैसे उसकी कीमत में कमी आती है और ये कमी ही डेप्रिसिएशन होती है। अब जब 1 लाख की बाइक की कीमत 50000 रुपए ही रह गई है तो बाकी के 50000 रुपए का डेप्रिसिएशन आपकी बाइक की कीमत पर लगा है।

लेकिन आपकी बाइक पर ज़ीरो डेप्रिसिएशन इंश्योरेंस है तो इंश्योरेंस कंपनी बिना डेप्रिसिएशन काटे ही बदले गए पार्ट्स की तकरीबन पूरी कीमत का भुगतान करती है। साधारण शब्दों में कहें तो ज़ीरो डेप्रिसिएशन कवर के साथ आपकी बाइक, इंश्योरेंस करने वाली कंपनी के लिए हमेशा नई ही रहेगी।

जांचें: अलग-अलग एड-ऑन्स के साथ प्रीमियम की गणना के लिए बाइक इंश्योरेंस कैलकुलेटर का इस्तेमाल करें

टू-व्हीलर में डेप्रिसिएशन

वाहन कितना पुराना है डेप्रिसिएशन का प्रतिशत
छह महीने से ज्यादा नहीं 5%
छह महीने से ज्यादा लेकिन एक साल से कम 15%
1 साल से ज्यादा लेकिन 2 साल से कम 20%
2 साल से ज्यादा लेकिन 3 साल से कम 30%
3 साल से ज्यादा लेकिन 4 साल से कम 40%
4 साल से ज्यादा लेकिन 5 साल से कम 50%

तुलना: ज़ीरो डेप्रिसिएशन कवर के साथ और इसके बिना बाइक इंश्योरेंस

ज़ीरो डेप्रिसिएशन कवर के साथ बाइक इंश्योरेंस ज़ीरो डेप्रिसिएशन कवर के बिना बाइक इंश्योरेंस
ज़ीरो डेप्रिसिएशन कवर के साथ बाइक इंश्योरेंस राशि ज्यादा होती है क्योंकि क्लेम भुगतान के समय डेप्रिसिएशन की गणना नहीं की जाती है। राशि कम होती है क्योंकि आपके टू-व्हीलर और इसके पार्ट्स के डेप्रिसिएशन की गणना भी की जाती है।
पार्ट्स पर डेप्रिसिएशन कवर होता है कवर नहीं होता है
टू-व्हीलर कितना पुराना है इस एड-ऑन के साथ आपका टू-व्हीलर कितना पुराना है इसका कोई असर नहीं होगा क्योंकि डेप्रिसिएशन की गणना ही नहीं की जाती है। आपका टू-व्हीलर कितना पुराना है, डेप्रिसिएशन इस पर निर्भर करता है।

टू-व्हीलर पार्ट्स पर लगने वाली डेप्रिसिएशन की दर

बाइक के पुर्जे लागू डेप्रिसिएशन (प्रतिशत में)
नायलॉन/रबड़/टायर और ट्यूब्स/प्लास्टिक पार्ट्स/बैटरीज़ 50%
फाइबर/ग्लास मटेरियल 30%
कांच से बने अन्य सभी उपकरण कुछ नहीं

ज़ीरो डेप्रिसिएशन बाइक इंश्योरेंस के बारे ज्यादा जानकारी

क्या-क्या शामिल है?

  • बाइक के उन पार्ट्स पर हुए नुकसान की राशि जिन पर डेप्रिसिएशन लागू होता है जैसे नायलॉन, रबड़, फाइबरग्लास और प्लास्टिक से बने उपकरण।
  • जब तक आपका बाइक इंश्योरेंस वैध है तब तक आपका ज़ीरो-डेप्रिसिएशन कवर हर बाइक इंश्योरेंस क्लेम पर लागू होगा।
  • अगर आपके पास अभी ज़ीरो-डेप्रिसिएशन कवर नहीं है तो आप इसे रिन्यूअल के समय भी ले सकते हैं।

क्या नहीं शामिल है?

  • ये कवर उन बाइक पर लागू नहीं होता है जो 5 साल से ज्यादा पुरानी हैं।
  • बाइक टूटने या मेकेनिकल कमियों की वजह से बाइक और उसके पुर्जों को हुए नुकसान को कवर नहीं करता है।
  • इसमें बाइक के टायर, बाई-फ्यूल और गैस किट भी कवर नहीं होते हैं,

ज़ीरो डेप्रिसिएशन बाइक इंश्योरेंस के फायदे

  • बाइक इंश्योरेंस क्लेम के समय ज्यादा बचत करें क्योंकि आपको अपनी जेब से बहुत ज्यादा खर्च नहीं करना होगा।
  • जरूरी कटौतियों के बाद आपको आपका क्लेम की पूरी राशि मिल जाएगी। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि इंश्योरेंस देने वाली कंपनी क्लेम राशि से डेप्रिसिएशन नहीं काटेगी।
  • ये आपकी बाइक और उसके पुर्जों के लिए सुरक्षा कवच का काम करेगा।

ज़ीरो डेप्रिसिएशन बाइक इंश्योरेंस के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

कौन से फ़ैक्टर ज़ीरो डेप्रिसिएशन कवर प्रीमियम पर असर डालते हैं?

वाहन कितना पुराना है, उसकी बनावट और मॉडल के साथ आपकी लोकेशन जैसे फ़ैक्टर्स ज़ीरो डेप्रिसिएशन कवर प्रीमियम पर असर डालते हैं।

क्या ज़ीरो डेप्रिसिएशन एड-ऑन नई बाइक के मालिक के लिए भी फायदेमंद है?

हां, ज़ीरो डेप्रिसिएशन कवर तब बहुत फायदेमंद है जब आपकी बाइक नई हो या फिर 5 साल से कम पुरानी हो। नई बाइक इंश्योरेंस के बारे में ज्यादा  जानें।

क्या बाइक इंश्योरेंस के लिए ज़ीरो डेप्रिसिएशन कवर पुरानी बाइक मालिक के लिए भी अच्छा है?

यह आपकी बाइक कितनी पुरानी है, इस पर निर्भर  करेगा! अगर आपकी बाइक पांच साल पुरानी है या जल्दी ही इतनी पुरानी हो जाएगी तो हम आपको ज़ीरो डेप्रिसिएशन कवर लेने की सलाह नहीं देंगे। पुरानी बाइक इंश्योरेंस के बारे में ज्यादा जानें।

ज़ीरो डेप्रिसिएशन बाइक इंश्योरेंस कवर लेने के लिए नियम व शर्तें क्या हैं?

सिर्फ दो ही शर्तें हैं वो ये कि इसे आप कॉम्प्रिहेंसिव बाइक इंश्योरेंस पॉलिसी के साथ ही ले सकते हैं और आपकी बाइक 5 साल से ज्यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए।

मैं 3 साल पुरानी सेकंडहैंड बाइक खरीद रहा हूं? क्या मुझे ज़ीरो डेप्रिसिएशन कवर लेना चाहिए?

हम ज़ीरो डेप्रिसिएशन कवर लेने की सलाह आमतौर पर नई बाइक के लिए देते हैं। हालांकि, अगर आपकी सेकंड हैंड बाइक 5 साल से कम पुरानी है, अगर गाड़ी के पुर्जे महंगे हैं तो आप ज़ीरो कवर ले सकते हैं। अगर ऐसा नहीं है तो ज़ीरो डेप्रिसिएशन कवर लेना सही नहीं रहेगा। सेकेंड हैंड बाइक इंश्योरेंस के बारे में ज्यादा जानें।

क्या मैं थर्ड पार्टी बाइक इंश्योरेंस के साथ ज़ीरो डेप्रिसिएशन कवर खरीद सकता हूं?

नहीं, थर्ड पार्टी बाइक इंश्योरेंस के साथ आप ज़ीरो डेप्रिसिएशन कवर नहीं खरीद सकते हैं। एक ज़ीरो डेप्रिसिएशन एड-ऑन सिर्फ कॉम्प्रिहेंसिव बाइक इंश्योरेंस पर ही लागू होता है।