यों तो यह पहले से ही स्थापित है कि महिंद्रा व्हीकल इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदना कानूनी तौर पर अनिवार्य है, फिर भी अगर आप इसके लिए कुछ और कारणों की तलाश में हैं तो नीचे पढ़ें:
· थर्ड पार्टी के नुकसान पर कवरेज- अगर दुर्घटनावश आपकी महिंद्रा कार से किसी दूसरेवाहन को टक्कर लग जाती है या खुदा न खास्ता किसी व्यक्ति को टक्कर लग जाती है, तो ऐसे में आपको वित्तीय सहायता की जरूरत पड़ेगी। ऐसे समय में, थर्ड पार्टी महिंद्रा मोटर इंश्योरेंस आपकी सुरक्षा करेगा। ऐसी किसी भी दुर्घटना के होने पर, आप अपने देनदारी के बदले रीइंबर्समेंट क्लेम कर सकते हैं और अपने पैसों को सुरक्षित बनाए रख सकते हैं।
· व्यक्तिगत दुर्घटना का कवर- आईआरडीएआई के मुताबिक, 2019 के बाद से हर कार मालिक को अपनी कार इंश्योरेंस पॉलिसी के साथ व्यक्तिगत दुर्घटना कवर लेना अनिवार्य है। इसके अलावा, अगर महिंद्रा कार से दुर्घटना होने के कारण आपका अंग-भंग हो जाता है या मृत्यु हो जाती है, तो ऐसे वक्त में वित्तीय सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए यह इंश्योरेंस लेना समझदारी भरा कदम हो सकता है।
· अपकी अपनी कार को होने वाले नुकसान को कवर करता है- थर्ड पार्टी की देनदारी को पूरा करना बेहद जरूरी है, लेकिन टक्कर से आपकी अपनी महिंद्रा कार को भी नुकसान पहुंच सकता है। सिर्फ़ इतना ही नहीं, प्राकृतिक आपदाओं, आगजनी, या किसी अन्य कारण से भी आपकी कार को बड़ा नुकसान हो सकता है। इसलिए, आप अपनी कार को पूरी तरह सुरक्षा प्रदान करना चाहेंगे। इसके लिए आप कॉम्प्रिहेंसिव महिंद्रा कार इंश्योरेंस पॉलिसी खरीद सकते हैं।
· नो क्लेम बोनस बेनिफ़िट- अगर आप एक अच्छे चालक हैं और अपनी मोटर इंश्योरेंस पॉलिसी पर किसी भी वर्ष क्लेम नहीं करते हैं तो रिन्यूअल के समय आप अपनी पॉलिसी के प्रीमियम पर छूट प्राप्त कर सकते हैं। यह छूट आपको अपनी इंश्योरेंस पॉलिसी के ओन डैमेज वाले भाग के प्रीमियम पर में मिलती है। इसके अलावा, अगर आप लगातार 5 वर्षों तक अपनी इंश्योरेंस पॉलिसी पर क्लेम नहीं करते हैं, तो आप महिंद्रा कार इंश्योरेंस पॉलिसी के रिन्यूअल पर 50% तक की छूट प्राप्त कर सकते हैं।
· वाहन चोरी होने पर सुरक्षा- कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस पॉलिसी में, आपको आपकी कार चारी हो जाने पर मुआवजा मिल सकता है। अगर आपकी महिंद्रा कार इस तरह खराब होती है कि उसे ठीक नहीं किया जा सकता तो भी आप उसके लिए रीइंबर्समेंट क्लेम कर सकते हैं। दोनों ही मामलों में, यह मुआवजा आपको आपकी महिंद्रा कार की आईडीवी के आधार पर प्राप्त होता है।
ज्यादातर मामलों में, जब कोई व्यक्ति नई कार खरीदता है, तो वह अपने कार डीलर द्वारा प्रदान की जाने वाली इंश्योरेंस पॉलिसी लेते हैं।
हालांकि, महिंद्रा इंश्योरेंस के रिन्यूअल के समय, आप अपनी पसंद की इंश्योरेंस कंपनी चुन सकते हैं। इस प्रकार आप सुविधाओं और ज्यादा बेनिफ़िट से युक्त पॉलिसी का लाभ उठा सकते हैं।
इस मामले में, महिंद्रा कार इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने या रिन्यू करवाने के लिए डिजिट एक बेहतरीन चुनाव हो सकता है।
आइए जानते हैं क्यों।