hamburger

जनरल इंश्योरेंस

लाइफ इंश्योरेंस

रिसोर्सेस

होंडा एक्टिवा इंश्योरेंस

usp icon

9000+

Cashless Garages

usp icon

1000 Crore+

Paid-in Claims

usp icon

3 Cr+

Policies Sold

Get Instant Policy in Minutes*

I agree to the Terms & Conditions

Buy Online for Huge Savings

Digit Exclusive

Claim your Offer

Up to 80% Discount

Save big with Digit - Claim up to 80% discount on new bike insurance premium.

I agree to the Terms & Conditions

true
bike

Check Price

arrow
×
bike

Bike insurance Online, starting ₹752

It's a brand new Bike

Already have a Bike?

usp icon

9000+

Cashless Garages

usp icon

1000 Crore+

Paid-in Claims

usp icon

3 Cr+

Policies Sold

ऑनलाइन होंडा एक्टिवा इंश्योरेंस खरीदें/रिन्यू करें

होंडा एक्टिवा खरीदने की तैयारी कर रहे हैं? यहां आपको इस टू व्हीलर से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी दी जा रही है जैसे इसके कितने मॉडल हैं, ये क्यों इतनी पसंद की जाती है और होंडा  एक्टिवा इंश्योरेंस पॉलिसी लेते हुए क्या-क्या बातें आपको ध्यान रखनी चाहिए?

होंडा एक्टिवा होंडा के बाइक/ स्कूटर सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी है जो भारत में बिकने वाले टू व्हीलरों का 14 प्रतिशत है। ये किफायती है और तकनीकी तौर पर दमदार भी। स्टाइल के मामले में भी ये अव्वल है। ये तमाम कारण इसे भारतीयों की पहली पसंद बना देते हैं।

जब आप एक्टिवा लेने का निर्णय ले चुके हो तो एक्टिवा इंश्योरेंस के बारे में आपको जरूर जान लेना चाहिए। एक्टिवा के सभी मॉडल बीएस-6 के अनुरूप (BS-VI compliant) नहीं हैं लेकिन होंडा नए मॉडल लाने की तैयारी कर रही है, जिससे ये खासियत भी शामिल होगी।

एक्टिवा में भले ही दूसरी स्कूटरों से बेहतर सुविधाएं हों लेकिन फिर भी दुर्घटना तो किसी के साथ भी घट सकती है। इसीलिए टू व्हीलर  पॉलिसी लेना जरूरी हो जाता है।

कानूनी तौर पर भारतीय सड़कों पर चलने वाले हर टू व्हीलर के लिए थर्ड पार्टी लायबिलिटी इंश्योरेंस पॉलिसी लेना अनिवार्य है। मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम 2019 के अनुसार इस पॉलिसी के बिना आप पर 2000 रुपए का जुर्माना लग सकता है। बार-बार ऐसा करने पर ये जुर्माना 4000 रुपए भी हो सकता है।

अगर टू व्हीलर इंश्योरेंस पॉलिसी के बारे में जानने से पहले होंडा एक्टिवा के बारे में कुछ जरूरी बातें जान लीजिए। एक्टिवा टू व्हीलर इंश्योरेंस पॉलिसी को ज्यादा से ज्यादा फायदा कैसे लिया जाए और उसे किस-किस मॉडल पर आपको पॉलिसी मिल सकती है, ये भी जानिए।

होंडा एक्टिवा इंश्योरेंस में क्या-क्या शामिल है

डिजिट का होंडा एक्टिवा इंश्योरेंस क्यों खरीदना चाहिए?

होंडा एक्टिवा के लिए इंश्योरेंस के प्रकार

थर्ड पार्टी कॉम्प्रिहेंसिव

दुर्घटना के चलते अपने अपने टू व्हीलर को नुकसान

×

आग के चलते अपने अपने टू व्हीलर को नुकसान

×

प्राकृतिक आपदा के चलते अपने अपने टू व्हीलर को नुकसान

×

थर्ड-पार्टी व्हीकल को नुकसान

×

थर्ड-पार्टी संपत्ति को नुकसान

×

पर्सनल एक्सीडेंट कवर

×

थर्ड-पार्टी व्यक्ति को चोट/मृत्यु

×

आपके स्कूटर या बाइक की चोरी

×

ईटीवी अपने हिसाब से चुनें

×

अपने हिसाब से ऐड-ऑन के साथ ज्यादा सुरक्षा

×
Get Quote Get Quote

कॉम्प्रिहेंसिव और थर्ड पार्टी टू व्हीलर इंश्योरेंस में अंतर के बारे में और जानें

होंडा एक्टिवा के मॉडल और एक्स-शोरूम कीमत

मॉडल एक्स-शोरूम कीमत (शहर के हिसाब से बदलाव हो सकता है)
एक्टिवा आई एसटीडी, 66 किलोमीटर प्रति लीटर , 109.19 सीसी ₹ 51,254
एक्टिवा 3जी एसटीडी, 60 किलोमीटर प्रति लीटर , 109.19 सीसी डिस्कंटीन्यूड ₹ 48,503
एक्टिवा 4जी एसटीडी, 60 किलोमीटर प्रति लीटर , 109.19 सीसी डिस्कंटीन्यूड ₹ 51,460
एक्टिवा 5जी एसटीडी, 60 किलोमीटर प्रति लीटर , 109.19 सीसी ₹ 54,911
एक्टिवा 5जी लिमिटेड एडिशन एसटीडी, 60 किलोमीटर प्रति लीटर, 109.19 सीसी ₹ 55,311
एक्टिवा 5जी डीलक्स, 60 किलोमीटर प्रति लीटर , 109.19 सीसी ₹ 56,776
एक्टिवा 5जी लिमिटेड एडिशन डीलक्स, 60 किलोमीटर प्रति लीटर , 109.19 सीसी ₹ 57,176
एक्टिवा 125 स्टैंडर्ड, 60 किलोमीटर प्रति लीटर , 124.9 सीसी ₹ 60,628
एक्टिवा 125 ड्रम ब्रेक अलॉय, 60 किलोमीटर प्रति लीटर , 124.9 सीसी ₹ 62,563
एक्टिवा 125 डीलक्स, 60 किलोमीटर प्रति लीटर , 124.9 सीसी ₹ 65,012

क्लेम कैसे करें?

टू व्हीलर इंश्योरेंस प्लान खरीदने या रिन्यू कराने के बाद आप निश्चिंत हो जाइए। क्योंकि हमारे पास पूरी तरह से डिजिटल 3 स्टेप क्लेम प्रोसेस है!

स्टेप 1

1800-258-5956 पर कॉल करें। कोई फॉर्म नहीं भरना होगा

स्टेप 2

अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर सेल्फ इंस्पेक्शन के लिए लिंक पाएं। अपने वाहन के नुकसान को अपने स्मार्ट फोन से स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया के साथ क्लेम करें।

स्टेप 3

हमारे गैरेज के नेटवर्क में से रिपेयर का तरीका चुनें जैसे खर्च की वापसी या कैशलेस।

होंडा एक्टिवा: जरूरी बातें

होंडा की एक्टिवा रेंज 2001 में भारत लाई थी। बाजार में आते ही इस स्कूटर को लोगों ने पसंद करना शुरू कर दिया था। आज होंडा बाजार के अलग-अलग वर्गों के हिसाब से इस स्कूटर के 4 वेरिएंट्स बनाता है।

इस स्कूटर को खरीदने से पहले एक्टिवा से जुड़े ये कुछ फैक्ट्स आपको जान लेने चाहिए-

  • साल 2009 में कंपनी ने भारत में इस गाड़ी का 109 सीसी मॉडल लॉन्च किया था। इसमें बेहतर इंजिन मिल रहा था वो भी बिना कीमत बढ़ाए हुए ही। कंपनी ने दावा किया था कि इस मॉडल के साथ स्कूटर ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हुआ है यानी ईंधन की बचत करता है।
  • 1.25 सीसी की इंजन क्यूबिक कैपेसिटी वाली एक्टिवा 125 के साथ स्कूटर के मॉडल को एक और अपग्रेड मिला था।
  • 2019 में कंपनी भारतीय बाजार में एक्टिवा 5जी लाई। इसमें रॉयल सीट, पूरी तरह से ब्लॉक-आउट इंजन, ब्लैक रिम और भी कई दूसरी चीजों के साथ करीब 10 नए फीचर्स थे।
  • एक्टिवा रेंज बजट फ्रेंडली सेक्टर से है। कंपनी मॉडल्स को नियमित अपग्रेड करती है वो भी बिना कीमत में इजाफा किए। 

इन फीचर्स के साथ होंडा एक्टिवा भारतीय बाजार की विश्वसनीय बाइक है। लेकिन आपकी ये बाइक अगर चोरी हो जाए या दुर्घटना में उसके नुकसान हो जाए तो?

आप जरूर ही इसकी मरम्मत करवाने को लेकर परेशान हो जाएंगे और आपको जो आर्थिक नुकसान होगा वो अलग। इन स्थिति में खुद को सुरक्षित रखने के लिए कोशिश कीजिए कि आपकी होंडा एक्टिवा के लिए आपके पास टू व्हीलर इंश्योरेंस पॉलिसी हो।

इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए डिजिट भी एक अच्छा विकल्प है।

होंडा एक्टिवा इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए डिजिट को ही क्यों चुनें?

होंडा एक्टिवा खरीदने के बाद आपको एक अच्छी इंश्योरेंस पॉलिसी ढूंढनी चाहिए। डिजिट भारत का एक ऐसा इंश्योरेंस प्रोवाइडर है जिसे आप अपने लिए निश्चित ही चुन सकते हैं।

अगर आप जानना चाहते हैं कि दूसरी इंश्योरेंस कंपनियों से डिलीट कैसे बेहतर है तो कंपनी की कुछ खासियतों पर नजर डाल दीजिए-

  • गैरेज का बड़ा नेटवर्क- जब आपकी इंश्योरेंस कंपनी गैरेज का बड़ा नेटवर्क देती है तो कैशलेस क्लेम आसान हो जाते हैं। डिजिट के पास पूरे भारत में 2900 गैरेज का नेटवर्क है। इसलिए आप कहीं भी हों, आपको पास में एक गैरेज मिल ही जाएगा।
  • इंश्योरेंस क्लेम करने के लिए किसी दस्तावेज की जरूरत नहीं- आमतौर पर जब आप इंश्योरेंस क्लेम करते हैं तो इंश्योरेंस कंपनी का प्रतिनिधि नुकसान का जायजा लेने लिए आपके घर आता है। इंश्योरेंस कंपनियां आमतौर पर क्लेम मंजूर या खारिज करने के लिए इसकी सत्यता जांचने में थोड़ा समय लेते हैं। डिजिट में वो औपचारिकताएं नहीं हैं जो बाकी इंश्योरेंस कंपनी क्लेम के लिए लागू करती हैं। जैसे होंडा एक्टिवा इंश्योरेंस आप ऑनलाइन खरीद सकते हैं ठीक वैसे ही डिजिट इंटरनेट पर पॉलिसी क्लेम करने की सुविधा देता है। पेपरलेस प्रक्रिया पारंपरिक क्लेम करने की प्रक्रिया से काफी आसान है।
  • अनेक इंश्योरेंस विकल्प- होंडा एक्टिवा इंश्योरेंस खरीदते हुए, आपको सबसे पॉलिसी चुननी चाहिए ताकि आपको स्कूटर दुर्घटना होने पर आर्थिक नुकसान न हो। डिजिट आपको निम्न इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स ऑफर करता है-
  • थर्ड-पार्टी लायबिलिटी टू-व्हीलर इंश्योरेंस पॉलिसी- इस पॉलिसी में दुर्घटना के दौरान थर्ड-पार्टी और टू व्हीलर को हुए नुकसान कवर होते हैं। इसमें थर्ड-पार्टी को लगी चोट या मृत्यु की वजह से हुए नुकसान भी कलर होते हैं। इन स्थितियों की वजह से हुई अदालती कार्यवाही का खर्च भी इसमें कवर होता है।
  • कॉम्प्रिहेंसिव टू-व्हीलर इंश्योरेंस पॉलिसी–ये वो इंश्योरेंस पॉलिसी है जिसमें आपकी होंडा दुपहिया को दुर्घटना, नुकसान या चोरी, सभी परिस्थिति में आर्थिक कवरेज मिल जाती है। कॉम्प्रिहेंसिव प्लान में थर्ड-पार्टी कवर भी शामिल होता है। दुर्घटना की स्थिति में दूसरी पार्टी के साथ आप भी नुकसान के लिए इंश्योरेंस कंपनी से क्लेम कर सकते हैं। इस पॉलिसी के साथ प्राकृतिक आपदा, आग या किसी व्यक्ति के चलते होंडा एक्टिवा को हुए नुकसान भी कलर होते हैं।
  • वो लोग जिन्होंने सितंबर, 2018 के बाद के बाद होंडा एक्टिवा खरीदी है वो ओन डैमेज बाइक इंश्योरेंस ले सकते हैं। इसमें पॉलिसी होल्डर को अपने टू व्हीलर के साथ थर्ड पार्टी लायबिलिटी कवर करने का मौका भी मिलता है। इसलिए जिन्होंने लंबे समय वाला (लॉन्ग टर्म) थर्ड पार्टी लायबिलिटी टू व्हीलर इंश्योरेंस लिया है, वो अपनी होंडा एक्टिवा की सुरक्षा के लिए ओन डैमेज कवर भी ले सकते हैं।
  • 24x7 कस्टमर सर्विस-
  • डिजिट के ग्राहक संतुष्टि ही रहते हैं। जब भी आपके पास कुछ सवाल हों या फिर कोई जानकारी चाहिए हो आप कस्टमर केयर विभाग में कॉल कर सकते हैं। डिजिट कस्टमर केयर सर्विस 24x7 मौजूद है। कभी और किसी भी वक्त सहायता मिलने की सुविधा ही डिजिट को खास बनाती है।
  • फायदेमंद और आसान ऐड-ऑन- डिजिट पर मौजूद बेस पॉलिसी से शायद आपकी सभी जरूरतें न पूरी कर पाएं। इसलिए कंपनी आपको आपकी सुविधा के हिसाब से इंश्योरेंस पॉलिसी में बदलाव करने की विकल्प देती है। डिजिट  पर कई सारे ऐड-ऑन की सुविधा मिलती है, जिनसे आप अपने स्कूटर का कवर और बेहतर कर सकते हैं। कंपनी की ओर से ऑफर किए जाने वाले ऐड-ऑन ये रहे:
  • जीरो डेप्रिसिएशन कवर
  • ब्रेकडाउन असिस्टेंट
  • इंजन और गियर प्रोटेक्शन कवर
  • ब्रेकडाउन असिस्टेंट
  • रिटर्न टू इनवॉइस कवर
  • आसान रिन्यूअल और खरीद-  डिजिट ने टू व्हीलर इंश्योरेंस प्लान को बहुत आसान बनाया है। आप आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन पॉलिसी खरीदने के साथ रिन्यू भी करा सकते हैं। ग्राहक अपनी बाइक/ स्कूटर के लिए बिना परेशानी के रिन्यूअल या फिर पॉलिसी अपग्रेड ऑनलाइन ही करा सकते हैं।
  • अपने हिसाब से आईडीवी चुनें– वाहन की आईडीवी का मतलब है इंश्योर्ड डिक्लेयर्ड वैल्यू। जो आपको पॉलिसी के बदले मिलता है। ये वो राशि है जो वाहन के नुकसान होने पर आप इंश्योरेंस कंपनी से क्लेम कर सकते हैं। एक्टिवा टू व्हीलर चोरी हो जाने पर भी आप ये क्लेम कर सकते हैं। डिजिट आपको आईडीवी की राशि बढ़ाने और घटाने की सुविधा देता है। इसके साथ आप सुरक्षा बढ़ा सकते हैं और प्रीमियम कम कर सकते हैं।
  • नो क्लेम बेनेफिट्स– हो सकता है आपको हर साल इंश्योरेंस क्लेम न करना पड़े। इन क्लेम-फ्री सालों में इंश्योरेंस करने वाली कंपनी आपको कुछ खास फायदे देगी। इन फायदों को नो क्लेम बोनस कहते हैं। डिजिट नो क्लेम बोनस बेनेफिट्स के अंतर्गत क्लेम फ्री समय पूरा होने के बाद रिन्यू कराने पर पॉलिसी प्रीमियम पर आकर्षक छूट देता है।

लोकप्रिय होंडा एक्टिवा स्कूटर के लिए टू व्हीलर इंश्योरेंस

डिजिट कई तरह की होंडा एक्टिवा मॉडल्स के लिए खास इंश्योरेंस पॉलिसी बनाती है। कुछ प्लान पर नजर डालते हैं:

  • एक्टिवा 3जी– एक्टिवा 3 जी एक खूबसूरत स्कूटर है और इसमें 52 केएमपीएल का माइलेज मिलता है। स्कूटर के अन्य सभी मॉडल्स की तरह, इसमें भी 109 सीसी का इंजन लगा है। मॉडल में 5.3 लीटर कैपेसिटी वाला फ्यूल टैंक है।
  • एक्टिवा 4जी- एक्टिवा 4 जी में 109 सीसी इंजन है जिसके साथ 60 केएमपीएल का माइलेज मिलता है। इस मामले में 4 जी अपने पहले वर्जन से बेहतर है। एक्टिवा 4 जी 8 प्राइमरी रंगों में मिलते हैं।
  • एक्टिवा 5जी– होंडा एक्टिवा रेंज का एक नया मॉडल है एक्टिवा 5जी जो तकनीक के मामले में उम्दा है। ये  1.0 9 सीसी सिलिंडर जैसी आधुनिक तकनीक से लैस है। कंपनी की मानें तो इस मॉडल में 60 केएमपीएल का औसत है। ज्यादा स्पीड में स्कूटर चलाने वाले इसे 83 केएमपीएल की स्पीड पर चला सकते हैं। मगर ज्यादा स्पीड के साथ दुर्घटना की संभावना भी बढ़ जाती है। ऐसे में डिजिट से एक्टिवा इंश्योरेंस पॉलिसी काफी फायदेमंद होगी।
  • एक्टिवा 1.25- एक्टिवा 1.25 में 124.9 सीसीसिंगल सिलेंडर इंजन के साथ कई सारे फीचर्स हैं जैसे एलॉय व्हील्स, मोबाइल चार्जिंग सॉकेट और एलईडी पायलट लैंप। ये स्कूटर उन लोगों के लिए है जो नॉर्मल एक्टिवा वेरिएंट्स से कुछ बेहतर स्कूटर चलाते हैं। एक्टिवा के हालिया वेरिएंट में बीएस-6 मानक (BS-VI standards) भी हैं जो इसे भारत में इको फ्रेंडली विकल्प बना देते हैं।
  • एक्टिवा आई– 66 केपीएल के माइलेज के साथ एक्टिवा आई उपभोक्ताओं के लिए एक किफायती विकल्प है। इसके लिए एक इंश्योरेंस पॉलिसी जरूरी है। डिजिट वाहन के लिए बेहतरीन प्लान ऑफर करती है। इसमें हर परिस्थिति के लिए कवर सुनिश्चित किए जाते हैं।
  • डिजिट हर परिस्थिति में आपका विश्वसनीय प्लेटफॉर्म साबित होगा। कंपनी की पॉलिसी आपकी टू-व्हीलर की दुर्घटना या चोरी हो जाने की स्थिति में पूरी तरह से फाइनेंशियल सुरक्षा देती है।

भारत में होंडा एक्टिवा टू व्हीलर इंश्योरेंस से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

अगर मैं नियत समय पर पॉलिसी रिन्यू नहीं कराया है तो क्या होगा?

अगर आप नियत समय से पहले पॉलिसी रिन्यू नहीं करा पाते हैं तो पॉलिसी कवरेज लैप्स हो जाएगी। इसके साथ ही सभी एनसीपी और फायदे भी नहीं मिलेंगे। टू व्हीलर के लिए नियमित सुरक्षा लेने के लिए आपको नई पॉलिसी ही देनी होगी। पॉलिसी न होने पर आप पर पेनल्टी भी लग सकती है। ऐसा होने पर आप पर 2000 रुपए का जुर्माना लग सकता है। बार-बार ऐसा होने पर जुर्माना 4000 रुपए भी हो सकता है।

अपनी होंडा एक्टिवा के लिए आईडी को कैलकुलेट कैसे करें?

इंश्योर्ड डिक्लेयर्ड वैल्यू, टू व्हीलर मॉडल के लिए वाहन कंपनी द्वारा लिस्टेड कीमत में से डेप्रिसिएशन घटाकर बची राशि के बराबर होती है। अगर इस तरह से कैलकुलेट करना कठिन लगता है तो आप ऑनलाइन मिलने वाले ईटीवी कैलकुलेटर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्या मैं डिडक्टिबल्स की मदद से एक्टिवा टू व्हीलर इंश्योरेंस की प्रीमियम कम कर सकता हूं?

हां, टू व्हीलर इंश्योरेंस प्लान  के लिए दिए जाने वाले प्रीमियम को कम करने में डिडक्टिबल्स मदद करते हैं। आप एक्टिवा टू-व्हीलर इंश्योरेंस पॉलिसी की प्रीमियम को कम करने के लिए वॉलियंटरी (स्वेच्छा से) डिडक्टिबल भी ले सकते हैं।