आरोग्य संजीवनी हेल्थ इंश्योरेंस

Zero Paperwork. Quick Process.

आरोग्य संजीवनी पॉलिसी क्या है?

आरोग्य संजीवनी हेल्थ इंश्योरेंस एक तरह का स्टैंडर्ड हेल्थ इंश्योरेंस प्लान है। इसमें 3 लाख रुपए से लेकर 2 करोड़ रुपए तक की इंश्योरेंस राशि के जरिए आपके स्वास्थ्य खर्चों को कवर किया जाता है। इस कवरेज में अस्पताल में भर्ती होने से पहले और उसके बाद के खर्चे, अस्पताल के कमरे का किराया (रहना और बेड का शुल्क), आसीयू (ICU) की सेवाएं और यहां तक कि नई तकनीक वाले आधुनिक इलाज भी शामिल हैं।

डिजिट के आरोग्य संजीवनी हेल्थ इंश्योरेंस में आप व्यक्तिगत पॉलिसी और समूचे परिवार के लिए पॉलिसी (फैमिली फ्लोटर), दोनों चुन सकते हैं।

आरोग्य संजीवनी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी का महत्व क्या है?

अगर आप ऐसे व्यक्ति हैं जिसने, अलग-अलग तरह के ऑनलाइन हेल्थ इंश्योरेंस को लेकर खुद को अक्सर उलझा और फंसा हुआ महसूस किया है, तो आप अकेले ऐसे नहीं हैं। इसीलिए, आईआरडीएआई (IRDAI) ने हेल्थ इंश्योरेंस को सरल बनाने के नजरिए से एक बुनियादी और स्टैंडर्ड प्लान के साथ आरोग्य संजीवनी हेल्थ इंश्योरेंस शुरू किया था, जिसे सारी हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियां समान लाभों के साथ देंगी।

इनमें पॉलिसी खरीदने और क्लेम करने के दौरान हेल्थ इंश्योरेंस प्रदाताओं (प्रोवाइडर) को एक-दूसरे से अलग करने वाली कुछ ही चीजें हैं। मसल, उनकी तरफ से दी जाने वाली सर्विस, हर प्रदाता के नेटवर्क में उपलब्ध कैशलेस अस्पताल और आरोग्य संजीवनी पॉलिसी का प्रीमियम।

*डिस्क्लेमर - ₹640/महीने के प्रीमियम में 1 करोड़ रुपए की इंश्योरेंस राशि की गणना पूरी तरह से स्वस्थ एक 30 साल के आदमी के लिए की गई है। इस प्रीमियम राशि में जीएसटी (GST) शामिल नहीं है।

आपको आरोग्य संजीवनी पॉलिसी क्यों खरीदनी चाहिए?

भारत में बीमारियां और हेल्थकेयर (स्वास्थ्य की देख-रेख) से जुड़े खर्च, दोनों ही बढ़ते जा रहे हैं।

आरोग्य संजीवनी पॉलिसी आज बाजार में उपलब्ध सबसे सस्ती हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी में से एक है।

कम से कम एक बुनियादी (बेसिक) हेल्थ इंश्योरेंस होना सही हिसाब-किताब और निवेश के लिहाज से महत्वपूर्ण है!

भारत दुनिया में कोविड (COVID) से सबसे बुरी तरह प्रभावित देशों में से एक है। आरोग्य संजीवनी पॉलिसी कोविड-19 (COVID-19) और दूसरी बीमारियों से सुरक्षा देने के लिए एक दीर्घकालीन किफायती विकल्प हो सकती है।

डिजिट की आरोग्य संजीवनी पॉलिसी में क्या अच्छा है

 सरल ऑनलाइन प्रक्रिया - पॉलिसी खरीदने से लेकर क्लेम करने तक सब कुछ आसान, तेज, कागज रहित और परेशानी मुक्त है! हार्ड कॉपी की कोई जरूरत नहीं!

बीमा राशि - अपनी जरूरतों के आधार पर अपनी बीमा राशि चुने!

 कोरोनावायरस जैसी महामारियों को कवर करता है - भारत कोविड-19 से सबसे बुरी तरह प्रभावित देशों में से एक है। हम इसे अपने हेल्थ इंश्योरेंस के हिस्से के रूप में कवर करते हैं, इसलिए आपको कोरोनावायरस से कवर के लिए अलग से पॉलिसी लेने की जरूरत नहीं है।

संचित (क्यूमुलेटिव) बोनस - स्वस्थ रहने का इनाम पाएं! क्लेम-मुक्त वर्षों लिए आपको सालाना संचित बोनस मिलेगा।

 किसी भी अस्पताल में इलाज कराएं - भारत में हमारे 6400+ नेटवर्क अस्पतालों में कैशलेस क्लेम करें या प्रतिपूर्ति (रिइंबर्समेंट) यानी बिल जमाकर पैसे वापस पाने का विकल्प चुनें।

कम से कम सह-भुगतान (को-पेमेंट) - हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम के दौरान आपको अपनी जेब से क्लेम की गई राशि का केवल 5% भुगतान करना होगा।

24X7 ग्राहक सहायता - अगर आपको किसी सहायता की जरूरत है, तो आप राष्ट्रीय अवकाश के दिन भी हमारी 24x7 कॉल सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्लेम की बेहद आसान प्रक्रिया-  क्लेम की हमारी प्रक्रिया पूरी तकनीक-सक्षम है। इसलिए न सिर्फ क्लेम करना आसान है, बल्कि इसे सैटल करना भी उतना ही आसान है।

आरोग्य संजीवनी पॉलिसी प्रीमियम चार्ट और कैलकुलेटर

डिजिट की आरोग्य संजीवनी पॉलिसी में कम से कम ₹3 लाख की बीमा राशि से लेकर ₹50,000 के गुना में ₹2 करोड़ तक की बीमा राशि के विकल्प मौजूद हैं। यहां एक व्यक्ति के लिए कम से कम ₹3 लाख और अधिकतम ₹2 करोड़ की इंश्योरेंस राशि के लिए आरोग्य संजीवनी पॉलिसी प्रीमियम की तुलना दी गई है।

आयु वर्ग (ऐज ग्रुप) आरोग्य संजीवनी पॉलिसी प्रीमियम (बीमा राशि 3 लाख) आरोग्य संजीवनी पॉलिसी प्रीमियम (बीमा राशि 2 करोड़)
18-25 ₹2,414 ₹9,642
26-30 ₹2,503 ₹9,999
31-35 ₹2,803 ₹11,197
36-40 ₹3,702 ₹13,333
41-45 ₹4,698 ₹18,764
46-50 ₹6,208 ₹24,799
51-55 ₹8,420 ₹33,633
56-60 ₹11,569 ₹46,211
डिस्क्लेमर – इन सारी प्रीमियम राशियों का कैलकुलेशन एक पूरी तरह से स्वस्थ्य अकेले आदमी के लिए किया गया है। इस प्रीमियम में जीएसटी शामिल नहीं है। इन बीमा राशियों के अलावा आपके पास दूसरे विकल्प भी हैं। जैसे, ₹3 लाख, ₹5 लाख, ₹10 लाख, ₹25 लाख, ₹50 लाख, ₹1 करोड़, और ₹2 करोड़।

आरोग्य संजीवनी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी में क्या-क्या कवर होता है?

क्या कवर नहीं होता?

  • अस्पताल में भर्ती होने या भर्ती होने से पहले का कोई भी खर्च जो मेडिकल क्लेम से संबंधित ना हो, उसे कवर नहीं किया जाएगा।
  • मोटापा या वजन नियंत्रित करने से जुड़ी सर्जरी जो किसी भी दूसरी बीमारी (को-मोर्बिडिटीज) से संबंधित नहीं हो, उसे कवर नहीं किया जाएगा।
  • लिंग परिवर्तन के इलाज इस पॉलिसी के तहत शामिल नहीं हैं।
  • कॉस्मेटिक और प्लास्टिक सर्जरी कवर नहीं किया जाता है, जब तक कि वह किसी दुर्घटना या कैंसर के बाद पुनर्निर्माण से जुड़ी न हो या फिर स्वास्थ्य के लिहाज से ऐसा कराना बिल्कुल जरूरी न हो।
  • आरोग्य संजीवनी पॉलिसी में घरेलू देखभाल या ओपीडी (OPD) का खर्च शामिल नहीं है।
  • आपराधिक काम करने या ऐसा करने की कोशिश की वजह से किए गए क्लेम को कवर नहीं किया जाएगा।
  • नशे की लत के कारण होने वाली बीमारियों का इलाज आरोग्य पॉलिसी में शामिल नहीं हैं।
  • खतरनाक या साहसिक खेलों में भाग लेने से जुड़े इलाज के खर्च को बाहर रखा गया है।
  • मैटरनिटी संबंधी खर्चे इस पॉलिसी का हिस्सा नहीं हैं।
  • स्टरीलिटी और फर्टिलिटी से जुड़े इलाज को कवर नहीं किया जाता है।
  • डॉक्टर की अनुमति के बिना या मेडिकल तौर पर गैर-जरूरी इलाज को कवर नहीं किया जाएगा।

क्लेम कैसे दर्ज करें?

प्रतिपूर्ति दावा (रिइंबर्समेंट क्लेम) - अस्पताल में भर्ती होने के मामले में हमें 1800-258-4242 पर भर्ती होने के दो दिनों के भीतर कॉल करके बताएं या फिर हमें healthclaims@godigit.com पर ईमेल करें। हम आपको रिइंबर्समेंट की प्रक्रिया के लिए एक लिंक भेजेंगे जहां आप अपने अस्पताल के बिल और सभी संबंधित दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं।

कैशलेस क्लेम - नेटवर्क अस्पताल चुनें। आप यहां नेटवर्क अस्पतालों की पूरी सूची देख सकते हैं। अस्पताल के सहायता केंद्र पर ई-हेल्थ कार्ड दिखाएं और कैशलेस रिक्वेस्ट फॉर्म भरें। अगर सब कुछ ठीक रहा तो आपके क्लेम पर उसी समय कार्यवाही की जाएगी।

अगर आपने कोरोनावायरस के लिए क्लेम किया है, तो सुनिश्चित कर लें कि आपके पास आईसीएमआर (ICMR) के अधिकृत केंद्र - नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, पुणे से मंजूरी प्राप्त पॉजिटिव टेस्ट रिपोर्ट है।

आरोग्य संजीवनी पॉलिसी की मुख्य विशेषताएं

बीमा राशि 3 लाख से 2 करोड़
सह-भुगतान (को-पेमेंट) 5% अनिवार्य को-पेमेंट
प्रीमियम ₹2414 प्रति वर्ष से शुरू
कमरे के किराया की सीमा आपकी बीमा राशि का 2% (5,000 तक)
संचित (क्यूमुलेटिव) बोनस हर क्लेम-मुक्त साल के लिए आपकी बीमा राशि में 5% का बढ़ोतरी
क्लेम प्रक्रिया डिजिटल फ्रेंडली, कोई हार्डकॉपी नहीं!
उपलब्ध विकल्प व्यक्तिगत और पूरे परिवार के लिए उपलब्ध पॉलिसी

आरोग्य संजीवनी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के स्टैंडर्ड लाभ

आजीवन रिन्यू करने की सुविधा

इस पॉलिसी को खरीदने के लिए तय उम्र सीमा 18 से 65 साल के बीच है। इस पॉलिसी में आजीवन रिन्यू करने का विकल्प उपलब्ध है, बशर्ते आप इसे समय पर रिन्यू करते रहें।

आरोग्य संजीवनी पॉलिसी का कम प्रीमियम

चूंकि यह आईआरडीएआई (IRDAI) द्वारा निर्धारित एक बुनियादी और स्टैंडर्ड पॉलिसी है, इसलिए आरोग्य संजीवनी पॉलिसी का प्रीमियम बाजार में उपलब्ध दूसरी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी की तुलना में कम है।

कम सह-भुगतान (को-पेमेंट)

हर हेल्थ इंश्योरेंस अलग-अलग सह-भुगतान (को-पेमेंट) की सीमाओं के साथ आता है। कुछ का 10-20% को-पेमेंट होता है, जबकि कुछ बिना किसी को-पेमेंट के साथ आते हैं। इस पॉलिसी में केवल 5% का को-पेमेंट है। यानी, क्लेम के दौरान आपको पूरे खर्च का 5% अपनी जेब से देना होगा।

व्यक्तिगत और समूचे परिवार के लिए उपलब्ध

गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस की आरोग्य संजीवनी पॉलिसी में दो प्लान उपलब्ध हैं: पहला, व्यक्तिगत हेल्थ पॉलिसी (परिवार के हर सदस्य के लिए अलग-अलग पॉलिसी) और दूसरा, फैमिली फ्लोटर हेल्थ इंश्योरेंस (पूरे परिवार के लिए एक पॉलिसी)।

बीमा राशि की सीमा

आरोग्य संजीवनी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के तहत आप जो बीमा राशि चुनते हैं वह 3 लाख से 2 करोड़ तक सीमित है।

आरोग्य संजीवनी पॉलिसी कौन खरीदें?

पहली बार हेल्थ इंश्योरेंस लेने वाले

आरोग्य संजीवनी पॉलिसी के लाभ इंश्योरेंस करने वाली सभी कंपनियों के लिए लगभग एक समान हैं। वर्तमान में यह बाजार में सबसे सस्ती हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी है। इसलिए, अगर आप अभी युवा हैं और हेल्थ इंश्योरेंस के साथ शुरुआत कर रहे हैं, तो फिलहाल आपके लिए आरोग्य प्लान जैसी बुनियादी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदना बिल्कुल सही होगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि आपको 5 लाख से अधिक की इंश्योरेंस राशि की शायद बहुत कम जरूरत पड़ेगी। यह भी हो सकता है कि अभी आप अपने हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर बहुत ज्यादा खर्च न करना चाहें।

कोविड-19 से बचाव को प्राथमिकता देने वाले लोग

कोविड-19 के प्रकोप के बाद लोग तेजी से एक ऐसी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी की तलाश कर रहे हैं जो इससे प्रभावित होने पर कवर दे। अगर आप भी ऐसी पॉलिसी की तलाश में हैं, तो आरोग्य संजीवनी पॉलिसी एक बेहतर विकल्प हो सकती है, क्योंकि इसका खर्च कोरोनावायरस से जुड़े अलग प्लान और कवर के लगभग बराबर है। यह दूसरी बीमारियों के साथ-साथ कोविड-19 को भी कवर करती है। सबसे अच्छी बात यह है कि यह कुछ ही महीनों में खत्म होने वाले अलग कोरोनावायरस प्लान की तुलना में आजीवन रिन्यू करने के विकल्प के साथ मौजूद है।

बुनियादी (बेसिक) और किफायती हेल्थ इंश्योरेंस योजना की तलाश कर रहे लोग

अगर आप हेल्थ इंश्योरेंस के जरिए अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा चाहते हैं, लेकिन अपने वार्षिक हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर बहुत अधिक खर्च नहीं करना चाहते हैं, तो आप आरोग्य संजीवनी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी का विकल्प चुन सकते हैं। इस समय बाजार में सबसे किफायती विकल्पों में से यह एक है।

आरोग्य संजीवनी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी ऑनलाइन कैसे खरीदें?

आरोग्य संजीवनी पॉलिसी ऑनलाइन खरीदने की प्रक्रिया बेहद आसान है। बिल्कुल क, ख, ग जितना सरल:

  • पहला चरण: डिजिट वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाएं और आरोग्य संजीवनी पेज पर अपना मोबाइल नंबर और पिन कोड दर्ज करें।
  • दूसरा चरण: कुछ विवरण भरें। जैसे, पॉलिसी में शामिल लोग, जन्म तिथि, पसंदीदा बीमा राशि, बुनियादी चिकित्सा जानकारी और संपर्क संबंधी विवरण।
  • तीसरा चरण: एक बार जब आप यह जानकारी भर देते हैं, तो आपको एक कोटेशन मिलेगा और आप भुगतान करके अगले चरण की ओर बढ़ सकते हैं। फिर, आपको अपने इनबॉक्स में कुछ ही मिनटों में पॉलिसी मिल जाएगी।

अपनी पॉलिसी को रिन्यू करना और भी आसान है। आपको बस अपने रजिस्टर किए गए मोबाइल नंबर (या पॉलिसी डिटेल) के साथ साइ-इन करना है, अपने डिटेल की पुष्टि करनी है और भुगतान करना है। बस, इतना ही!

गो डिजिट के आरोग्य संजीवनी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या कोरोनावायरस आरोग्य संजीवनी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी में शामिल है?

हां, अस्पताल में भर्ती होने के लाभ के तहत कोरोनावायरस को कवर किया जाएगा।

गो डिजिट आरोग्य संजीवनी पॉलिसी कौन खरीद सकता है?

18 वर्ष से 60 वर्ष की आयु के बीच कोई भी व्यक्ति आरोग्य संजीवनी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने के लिए योग्य है।

गो डिजिट की आरोग्य संजीवनी पॉलिसी में अधिकतम बीमा राशि कितनी है?

गो डिजिट की आरोग्य संजीवनी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के तहत आप कम से कम 3 लाख और अधिकतम 2 करोड़ का कवर खरीद सकते हैं।

निजी और समूचे परिवार वाली आरोग्य संजीवनी पॉलिसी में क्या अंतर है?

डिजिट में आरोग्य संजीवनी पॉलिसी चुनने के दो विकल्प मौजूद हैं: आप चाहे तो एक पॉलिसी के साथ अपने पूरे परिवार की सुरक्षा कर सकते हैं। इसे फैमिली फ्लोटर कहा जाता है जिसकी अधिकतम बीमा राशि 2 करोड़ है। दूसरे विकल्प के तौर पर परिवार के प्रत्येक सदस्य के लिए अलग-अलग निजी पॉलिसी खरीद सकते हैं। इसमें बीमा राशि के रूप में 3 लाख से 2 करोड़ के बीच चुनाव कर सकते हैं।

क्या आरोग्य संजीवनी पॉलिसी में कोई प्रतीक्षा की अवधि (वेटिंग पीरियड) शामिल है?

हां है। इस पॉलिसी में प्रतीक्षा की अवधि अलग-अलग बीमारियों के प्रकार पर निर्भर करती है। यह अवधि है- 24 महीने और 48 महीने। इसका मतलब है कि कुछ बीमारियों के लिए आपको तभी कवर किया जाएगा जब बीमारी के लिए निर्दिष्ट प्रतीक्षा की अवधि पूरी हो चुकी होगी।

क्या मैं अपनी मौजूदा पॉलिसी को गो डिजिट की आरोग्य संजीवनी पॉलिसी में (बदल) पोर्ट कर सकता हूं?

हां, आप कर सकते हैं!

क्या मुझे क्लेम के दौरान अपनी जेब से कुछ भुगतान करने की आवश्यकता है?

हां, पॉलिसी की शर्तों के अनुसार, सारी आरोग्य संजीवनी हेल्थ पॉलिसी में 5% को-पेमेंट देना होता है।

क्या आरोग्य संजीवनी पॉलिसी के लिए कमरे का किराया सीमित है?

हां। कमरे का किराया बीमा राशि का 2% तक दिया जा सकता है, लेकिन इसमें अधिकतम सीमा 5,000 रुपए प्रति दिन है। हालांकि, यह एक अच्छी राशि है, क्योंकि ज़्यादातर अस्पताल इस कीमत पर अच्छे कमरे मुहैया करा देते हैं।

क्या मैं मौजूद कवरेज को और बढ़ा सकता हूं?

नहीं, आरोग्य संजीवनी पॉलिसी में सिर्फ प्लान में शामिल स्टैंडर्ड लाभ ही दिए जाते हैं। आप कोई भी ऐड-ऑन या कवर नहीं चुन सकते हैं।

क्या मैं अपनी बीमा राशि को निर्धारित सीमा से बढ़ा सकता हूं?

नहीं, आरोग्य संजीवनी पॉलिसी के नियम और शर्तों के अनुसार, आप अपनी बीमा राशि 3 लाख से 2 करोड़ तक ही चुन सकते हैं।

क्या मुझे अनिवार्य को-पेमेंट करना होगा?

हां, आरोग्य संजीवनी पॉलिसी के नियमों और शर्तों के अनुसार, क्लेम के दौरान पेमेंट करने के लिए 5% का अनिवार्य को-पेमेंट है।

डिजिट के आरोग्य संजीवनी का पॉलिसी टर्म क्या है?

डिजिट के आरोग्य संजीवनी पॉलिसी का टर्म 1 वर्ष के लिए है। अगर आप चाहते हैं कि आपका कवरेज इस टर्म के बाद भी जारी रहे, तो आपको अपनी पॉलिसी को रिन्यू कराना होगा।

गो डिजिट की आरोग्य संजीवनी पॉलिसी लेने के लिए आयु सीमा और योग्यता क्या है?

इस पॉलिसी के तहत वयस्कों के लिए पॉलिसी लेने की आयु सीमा 18 साल से 60 साल है। वहीं, समूचे परिवार के लिए बने प्लान के तहत आश्रित बच्चों के लिए यह 3 महीने से 25 साल तक है। हालांकि, रिन्यू करने की कोई आयु सीमा नहीं है।