hamburger
×
Digit General Insurance Logo
Powered By Digit
general-insurance
mobile-img

फ्री में क्रेडिट स्कोर चेक करें

सिर्फ 2 मिनट में तुरंत. क्रेडिट स्कोर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा

desktop-img

सीआरआईएफ हाईमार्क स्कोर: सीमा, महत्व और इसको कैसे सुधारें?

सीआरआईएफ क्रेडिट स्कोर क्या है?

अच्छा या बुरा सीआरआईएफ क्रेडिट स्कोर क्या होता है?

जैसा कि ऊपर बताया गया है कि सीआरआईएफ क्रेडिट स्कोर 300–900 के बीच होता है। 300 न्यूनतम संभव स्कोर है और दिखाता है कि किसी व्यक्ति को उधार देना जोखिम भरा हो सकता है। जबकि 900 अधिकतम स्कोर है और दिखाता है कि किसी ने अपने उधार को लेकर पूरी जिम्मेदारी दिखाई है। आमतौर पर 700 को अच्छा स्कोर माना जाता है।

सीआरआईएफ स्कोर

सीमा

अर्थ

एनए/एनएच

कोई स्कोर नहीं

आपकी कोई क्रेडिट हिस्ट्री नहीं है।

300-549

कम

खराब क्रेडिट हिस्ट्री और कई बार भुगतान न करने की वजह से आपको क्रेडिट भुगतान के बकाया का जोखिम हो सकता है। इसके चलते हो सकता है उधार देने वाले आपके लिए क़र्ज़ या क्रेडिट मंजूर ही न करें।

550-649

मध्यम

पूर्व में देर से और बकाया किए गए भुगतान के चलते आपको कम स्कोर मिल सकता है। उधार देने वालों के लिए आपको तब भी जोखिम माना जा सकता है। और इसलिए हो सकता है उनमें से कई आपका क़र्ज़ मंजूर ही न करें।

650-749

उच्च

पूर्व में भुगतान को लेकर आपका व्यवहार अच्छा रहा है तो 700 से ज्यादा का स्कोर अच्छा समझा जाएगा क्योंकि बकाया करने के मामले में आपको कम जोखिम पर माना जाएगा।

750-900

सर्वश्रेष्ठ

आपने भुगतान का कभी बकाया नहीं किया है और क्रेडिट के भुगतान के लिए पूर्व में आपका व्यवहार अच्छा रहा है तो आपको विश्वसनीय माना जाएगा और उधार देने वाले आपको क़र्ज़ और क्रेडिट कार्ड देने के इच्छुक रहेंगे।

सीआरआईएफ हाईमार्क क्रेडिट स्कोर होने के फायदे क्या हैं?

एक व्यक्ति के सीआरआईएफ हाईमार्क स्कोर की गणना कुछ खास तथ्यों को ध्यान में रखकर की जाती है। इसमें से हर किसी की क्रेडिट स्कोर को लेकर अपनी अलग अहमियत होती है। ये तथ्य हैं:

तथ्य

इन तथ्यों पर प्रभाव

भुगतान का इतिहास

इसका संबंध क्रेडिट कार्ड बिल, क़र्ज़ और ईएमआई के समय से भुगतान किए जाने से है। देर से या ना किए गए भुगतान आपका क्रेडिट स्कोर कम कर देंगे।

क्रेडिट हिस्ट्री की लंबाई

आपकी क्रेडिट हिस्ट्री की उम्र का संबंध इस बात से है कि आपके पास क्रेडिट खाता कितने लंबे समय से है। पुराने खाते और क्रेडिट कार्ड उधार देने वालों के सामने ये सुनिश्चित करते हैं कि आप अपने बिल का भुगतान समय पर कर रहे हैं ।

क्रेडिट का इस्तेमाल

इसका संबंध क्रेडिट में से इस्तेमाल की गई राशि से है। आदर्शरूप से आपको क्रेडिट लिमिट का 30% से ज्यादा खर्च नहीं करना चाहिए।

क्रेडिट मिक्स

दो तरह के क्रेडिट होते हैं: असुरक्षित ऋण (जैसे क्रेडिट कार्ड और पर्सनल लोन) और सुरक्षित ऋण (जैसे ऑटो लोन या होम लोन)। इन दोनों को मिलाकर इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।

नए क्रेडिट की पूछताछ

वो संख्या जितनी बार आपने क्रेडिट कार्ड, क़र्ज़ वगैरह के लिए आवेदन किया। बहुत संख्या में की गई पूछताछ आपके क्रेडिट स्कोर को नीचे ले आएंगी।

सीआरआईएफ क्रेडिट स्कोर को ऑनलाइन कैसे जांचें?

आप अपना सीआरआईएफ क्रेडिट स्कोर कैसे बढ़ा सकते हैं?

व्यवसाय के लिए सीआरआईएफ क्रेडिट स्कोर क्या है?

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सीआरआईएफ हाईमार्क और सिबिल के बीच क्या अंतर होता है?

up-arrow

सीआरआईएफ हाईमार्क और सिबिल दोनों ही क्रेडिट ब्यूरो हैं। ये भारत में मौजूद लाइसेंस प्राप्त चार क्रेडिट इंफॉर्मेशन कंपनियों में से दो हैं। दोनों व्यक्तिगत ग्राहकों और कंपनियों को क्रेडिट स्कोर और क्रेडिट रिपोर्ट देते हैं। हालांकि, इन दोनों के बीच एक छोटा अंतर ये है कि ये दोनों साल में एक बार फ्री क्रेडिट रिपोर्ट देते हैं लेकिन बाद में सिबिल रिपोर्ट की कीमत ₹550 तो एक अतिरिक्त सीआरआईएफ हाईमार्क क्रेडिट रिपोर्ट की कीमत ₹399 होती है।

सीआरआईएफ हाईमार्क और सिबिल दोनों ही क्रेडिट ब्यूरो हैं। ये भारत में मौजूद लाइसेंस प्राप्त चार क्रेडिट इंफॉर्मेशन कंपनियों में से दो हैं। दोनों व्यक्तिगत ग्राहकों और कंपनियों को क्रेडिट स्कोर और क्रेडिट रिपोर्ट देते हैं।

हालांकि, इन दोनों के बीच एक छोटा अंतर ये है कि ये दोनों साल में एक बार फ्री क्रेडिट रिपोर्ट देते हैं लेकिन बाद में सिबिल रिपोर्ट की कीमत ₹550 तो एक अतिरिक्त सीआरआईएफ हाईमार्क क्रेडिट रिपोर्ट की कीमत ₹399 होती है।

सीआरआईएफ हाईमार्क व्यक्तियों को कौन सी सेवाएं देती है?

up-arrow

व्यक्तिगत क्रेडिट स्कोर देने के अलावा सीआरआईएफ हाईमार्क व्यक्तिगत ग्राहकों को कुछ सेवाएं देता है, जैसे: सीआरआईएफ हाईमार्क क्रेडिट इंफॉर्मेशन रिपोर्ट- इस रिपोर्ट में व्यक्ति की क्रेडिट हिस्ट्री, पुनर्भुगतान को लेकर व्यवहार वगैरह होते हैं। माईक्रोफाइनेंस क्रेडिट रिपोर्ट- इस रिपोर्ट में किसी व्यक्ति के बैंक, एनबीएफसी और मैक्रोफाइनेंस इंस्टीट्यूट वगैरह से लिए गए ग्रुप क़र्ज़ का रिकॉर्ड होता है।

व्यक्तिगत क्रेडिट स्कोर देने के अलावा सीआरआईएफ हाईमार्क व्यक्तिगत ग्राहकों को कुछ सेवाएं देता है, जैसे:

  • सीआरआईएफ हाईमार्क क्रेडिट इंफॉर्मेशन रिपोर्ट- इस रिपोर्ट में व्यक्ति की क्रेडिट हिस्ट्री, पुनर्भुगतान को लेकर व्यवहार वगैरह होते हैं।
  • माईक्रोफाइनेंस क्रेडिट रिपोर्ट- इस रिपोर्ट में किसी व्यक्ति के बैंक, एनबीएफसी और मैक्रोफाइनेंस इंस्टीट्यूट वगैरह से लिए गए ग्रुप क़र्ज़ का रिकॉर्ड होता है।

व्यवसाय के लिए सीआरआईएफ हाईमार्क क्या सेवाएं देता है?

up-arrow

सीआरआईएफ हाईमार्क व्यवसाय के लिए विभिन्न सेवाएं ऑफर करता है, जैसे: बिजनेस क्रेडिट स्कोर आइडेंटिफिकेशन और एंटी-फ्रॉड सेवाएं प्रीडिक्टिव एनालिटिक्स और स्कोरबोर्ड क़र्ज़ का ओरिजिन

सीआरआईएफ हाईमार्क व्यवसाय के लिए विभिन्न सेवाएं ऑफर करता है, जैसे:

  • बिजनेस क्रेडिट स्कोर
  • आइडेंटिफिकेशन और एंटी-फ्रॉड सेवाएं
  • प्रीडिक्टिव एनालिटिक्स और स्कोरबोर्ड
  • क़र्ज़ का ओरिजिन

आपको अपना क्रेडिट स्कोर कब जांचना चाहिए?

up-arrow

एक व्यक्ति के क्रेडिट स्कोर की गणना क्रेडिट रिपोर्ट का इस्तेमाल करके ही की जाती है। जहां क्रेडिट ब्यूरो जैसे सीआरआईएफ हाईमार्क अनिवार्य रूप से हर साल सिर्फ एक फ्री क्रेडिट रिपोर्ट का ऑफ़र देता है, वहीं क्रेडिट स्कोर हर साल कई बार जांचा जा सकता है। आप कम से कम साल में एक बार अपना क्रेडिट स्कोर जरूर जांचें, फिर भी हर तीन महीने में इसे जांचने की सलाह दी जाती है। हालांकि, अगर क्रेडिट से जुड़ी गतिविधियां आप अक्सर ही करते हैं तो आप इसे अक्सर जांच सकते हैं। ध्यान रखिए, खुद से क्रेडिट स्कोर जांचने का असर क्रेडिट स्कोर पर बिल्कुल नहीं पड़ता है, भले ही आप ये अक्सर करते हों।

एक व्यक्ति के क्रेडिट स्कोर की गणना क्रेडिट रिपोर्ट का इस्तेमाल करके ही की जाती है। जहां क्रेडिट ब्यूरो जैसे सीआरआईएफ हाईमार्क अनिवार्य रूप से हर साल सिर्फ एक फ्री क्रेडिट रिपोर्ट का ऑफ़र देता है, वहीं क्रेडिट स्कोर हर साल कई बार जांचा जा सकता है।

आप कम से कम साल में एक बार अपना क्रेडिट स्कोर जरूर जांचें, फिर भी हर तीन महीने में इसे जांचने की सलाह दी जाती है। हालांकि, अगर क्रेडिट से जुड़ी गतिविधियां आप अक्सर ही करते हैं तो आप इसे अक्सर जांच सकते हैं।

ध्यान रखिए, खुद से क्रेडिट स्कोर जांचने का असर क्रेडिट स्कोर पर बिल्कुल नहीं पड़ता है, भले ही आप ये अक्सर करते हों।

अगर आपके पास कभी भी क्रेडिट कार्ड या क़र्ज़ नहीं रहा है तो भी क्या आपके पास क्रेडिट स्कोर होगा?

up-arrow

अगर आपके पास कभी भी क्रेडिट कार्ड नहीं रहा है या आपने कभी भी क़र्ज़ के लिए आवेदन नहीं किया है तो आपके बारे में कोई भी जानकारी क्रेडिट ब्यूरो में नहीं होगी। इसलिए जब आप अपना क्रेडिट स्कोर जांचेंगे तो एनएच या नो हिस्ट्री का लेबल दिखेगा।

अगर आपके पास कभी भी क्रेडिट कार्ड नहीं रहा है या आपने कभी भी क़र्ज़ के लिए आवेदन नहीं किया है तो आपके बारे में कोई भी जानकारी क्रेडिट ब्यूरो में नहीं होगी। इसलिए जब आप अपना क्रेडिट स्कोर जांचेंगे तो एनएच या नो हिस्ट्री का लेबल दिखेगा।