hamburger
×
Digit General Insurance Logo
Powered By Digit
general-insurance
mobile-img

फ्री में क्रेडिट स्कोर चेक करें

सिर्फ 2 मिनट में तुरंत. क्रेडिट स्कोर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा

desktop-img

एक अच्छा क्रेडिट स्कोर क्या है?

भारत में एक अच्छा क्रेडिट स्कोर क्या है?

हर क्रेडिट ब्यूरो स्कोरिंग के लिए अलग-अलग मॉडल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, आमतौर पर 700-750 के बीच का क्रेडिट स्कोर अच्छा माना जाता है।

सामान्य क्रेडिट स्कोर रेंज के बारे में आगे बताया गया हैः

क्रेडिट स्कोर

रेंज

आपको यह स्कोर कैसे मिलता है?

एनए/एनएच

"लागू नहीं" या "कोई इतिहास नहीं"

आपने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया है, और/या कभी कर्ज़ नहीं लिया है। इस प्रकार, आपके पास क्रेडिट इतिहास नहीं है।

300-549

कमजोर

हो सकता है कि आपके कई भुगतान छूट गए हों या क्रेडिट कार्ड के बिल या ईएमआई में चूक हो गई हो, या खराब क्रेडिट उपयोग, या क्रेडिट पूछताछ की एक बड़ी संख्या हो, तो ऐसे में कर्ज़दाता आपको एक उच्च जोखिम मानेंगे जो कि , हो सकता है कि उनका कर्ज़ न चुका सके। ऐसे में कर्ज़दाता, क्रेडिट या कर्ज़ के लिए आपके आवेदन को नामंजूर कर सकते हैं।

550-649

ठीक

हो सकता है आपने क्रेडिट कार्ड बिल/ईएमआई या एक से ज्यादा क्रेडिट पूछताछ का अनियमित या देर से भुगतान किया हो, ऐसे में आपको उधारदाताओं के लिए जोखिम माना जा सकता है। हो सकता है कई उधारदाता आपके कर्ज़ को मंजूरी न दें; जो लोग ऐसा करते हैं उनकी ब्याज दरें और डाउन पेमेंट की संभावना अधिक होगी

650-749

अच्छा

अतीत में आपका चुकौती का अच्छा इतिहास रहा है, इसलिए चूक करने के मामले में आपको कम जोखिम माना जाएगा। अधिकांश कर्ज़दाता आपके क्रेडिट को स्वीकृत कर सकते हैं, लेकिन हो सकता है आपको सर्वोत्तम ब्याज दरें न मिलें।

750-799

बहुत अच्छा

आपके पास नियमित क्रेडिट भुगतान, एक लंबा क्रेडिट इतिहास, जिम्मेदारी से चुकौती का व्यवहार है, आपको कर्ज़दाताओं के लिए कम जोखिम माना जाएगा, कर्ज़दाता आरते क्रेडिट अनुरोध को मंजूर कर सकते हैं आपको कर्ज़ पर ब्याज दर के मामले में अच्छा सौदा मिल सकता है।

800-900

बेहतरीन

आपने बेहतरीन वित्तीय प्रबंधन, नियमित क्रेडिट भुगतान, कम क्रेडिट उपयोगिता और अनुकरणीय क्रेडिट इतिहास प्रदर्शित किया है, आपको उधारदाताओं के लिए बहुत कम जोखिम माना जाएगा, बैंक और कर्ज़ देने वाली संस्थाएं आपको कर्ज़ और क्रेडिट कार्ड पर सबसे अच्छी ब्याज दर और अनुकूल शर्तें प्रदान करेंगी।

अच्छा क्रेडिट स्कोर होना क्यों महत्वपूर्ण है?

किसी व्यक्ति के क्रेडिट स्कोर की गणना करने के लिए एल्गोरिदम द्वारा उपयोग किए जाने वाले कई कारक हैं। इन कारकों में से हर कारक का स्कोर पर एक अलग असर होता है, हालांकि यह स्कोर की गणना करने वाली कंपनी के आधार पर बदल सकता है।

इनमें नीचे बताए गए कारक शामिल हैं:

कारक

इन पर किनका असर होता है?

भुगतान का इतिहास

यह क्रेडिट कार्ड बिलों, कर्ज़ और ईएमआई के समय पर भुगतान को दिखाता है, देरी से किए गए, छूटे हुए भुगतान या भुगतान में चूक होने से आपका क्रेडिट स्कोर कम हो जाएगा।

क्रेडिट का उपयोग

यह आपके द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली क्रेडिट सीमा की राशि को दिखाता है, इसमें आदर्श खर्च की सीमा आपकी क्रेडिट सीमा के 30% से ज़्यादा नहीं है। अगर यह इससे ज्यादा है, तो यह आपके स्कोर को नीचे ले आएगा।

क्रेडिट अवधि

यह आपके क्रेडिट इतिहास की अवधि या आपके पास कितने समय से क्रेडिट खाता है इसे दिखाता है, पुराने खाते और क्रेडिट कार्ड आपके संभावित कर्ज़दाताओं को यह दिखा सकते हैं कि आप लगातार समय पर अपने बिलों का भुगतान कर रहे हैं।

क्रेडिट मिक्स

यह आपके मौजूद क्रेडिट के प्रकारों को दिखाता है। वैसे दो मुख्य प्रकार के क्रेडिट होते हैं: असुरक्षित कर्ज़ (जैसे क्रेडिट कार्ड और व्यक्तिगत कर्ज़) और सुरक्षित कर्ज़ (जैसे ऑटो कर्ज़ या घर के लिए कर्ज़)। दोनों का मिश्रण करने की सलाह दी जाती है।

क्रेडिट पूछताछ

यह आपके द्वारा क्रेडिट के लिए आवेदन किए जाने की संख्या को दर्शाता है, जैसे क्रेडिट कार्ड, कर्ज़, आदि। बहुत ही कम समय में बहुत ज्यादा संख्या में पूछताछ आपके स्कोर को कम कर सकती है।

आप अपना क्रेडिट स्कोर कैसे बेहतर कर सकते हैं?

कौन सी जानकारी का असर आपके क्रेडिट स्कोर पर नहीं पड़ेगा?

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल