hamburger
×
Digit General Insurance Logo
Powered By Digit
general-insurance
mobile-img

फ्री में क्रेडिट स्कोर चेक करें

सिर्फ 2 मिनट में तुरंत. क्रेडिट स्कोर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा

desktop-img

एक्सपीरियन क्रेडिट स्कोर: कैसे चेक करें, फायदे और महत्व

एक्सपीरियन क्रेडिट स्कोर क्या है?

एक अच्छा एक्सपीरियन क्रेडिट स्कोर क्या है?

जैसा कि ऊपर बताया गया है, एक एक्सपीरियन क्रेडिट स्कोर 300-850 के बीच होता है। यहां, 300 सबसे कम संभव स्कोर है, और 850 सबसे ज्यादा है। आम तौर पर, हाई स्कोर का मतलब है कि व्यक्ति आर्थिक रूप से ज़्यादा मजबूत स्थिति में है।

यहां एक्सपीरियन स्कोर की रेंज या कैटेगरीज दी गई हैं:

स्कोर

कैटेगरी

मतलब

एनए/एनएच

कोई स्कोर नहीं

आपका कोई क्रेडिट इतिहास नहीं है।

300-549

खराब

वित्तीय प्रबंधन का खराब इतिहास, भुगतान में चूक और खराब क्रेडिट इस्तेमाल, आपको बड़ा जोखिम माना जाएगा और कर्ज़दाता क्रेडिट देने से सावधान रहेंगे।

550-649

ठीकठाक

भुगतान में चूक, असुरक्षित लोन, आदि के कुछ विवरण, आपको कर्ज़दाताओं के लिए जोखिम माना जाएगा, क्योंकि शायद आगे भी आप चूक कर सकते हैं।

650-749

अच्छा

एक बैलेंस क्रेडिट इतिहास, वित्तीय रूप से अच्छे फैसलों और समय पर पुनर्भुगतान दिखाने पर, उधार लेने वाले के रूप में आपको कम जोखिम वाला माना जाएगा, और कर्ज़दाता क्रेडिट दे सकते हैं।

750-799

बहुत अच्छा

वित्तीय प्रबंधन का अच्छा इतिहास, क्रेडिट का इस्तेमाल और बिना किसी चूक के नियमित चुकौती, आपने अपनी क्रेडिट लेने की योग्यता साबित कर दी है, और जब लोन देने की बात आती है तो कर्ज़दाता आपको लेकर कम जोखिम के रूप में विचार करेंगे।

800-850

उत्कृष्ट

यह एक्सपीरियन द्वारा दी गई हाईएस्ट रेंज है, और यह स्कोर व्यक्ति के लगभग परफेक्ट क्रेडिट रिकॉर्ड को दर्शाता है, आपको बहुत कम जोखिम वाला माना जाएगा, और आपको लोन और क्रेडिट कार्ड पर बेहतर डील भी मिलेगी।

एक अच्छा एक्सपीरियन क्रेडिट स्कोर होने का क्या महत्व है?

एक्सपीरियन क्रेडिट स्कोर की गणना कैसे की जाती है?

एक व्यक्ति का एक्सपीरियन क्रेडिट स्कोर और उनकी क्रेडिट रिपोर्ट की गणना पांच प्रमुख फैक्टर्स के आधार पर की जाती है। इनमें से प्रत्येक फैक्टर आपके स्कोर के प्रतिशत में अलग-अलग योगदान देगा। वह इस प्रकार हैं:

फैक्टर्स

प्रतिशत

इन फैक्टर्स को क्या प्रभावित करता है?

भुगतान इतिहास

35%

आपके क्रेडिट खातों से नियमित भुगतान, जैसे क्रेडिट कार्ड बिल, लोन और ईएमआई आपके स्कोर में मदद कर सकते हैं, चूके हुए भुगतान या अन्य चूक आपके स्कोर को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

क्रेडिट इस्तेमाल

30%

आप पर कितना बकाया है, आपके खाते में शेष राशि, और अपनी कितनी क्रेडिट सीमा का आप इस्तेमाल करते हैं, यह सभी प्रभाव डालते हैं

क्रेडिट इतिहास की अवधि

15%

यहां आपके क्रेडिट खातों की औसत अवधि पर विचार किया गया है, पुराने खाते और क्रेडिट कार्ड कर्ज़दाताओं को आश्वस्त कर सकते हैं कि आपके पास एक जिम्मेदार क्रेडिट इतिहास है।

क्रेडिट मिक्स

10%

यह आपके खाते या क्रेडिट के प्रकारों को संदर्भित करता है, असुरक्षित लोन (जैसे क्रेडिट कार्ड और व्यक्तिगत लोन ) और सुरक्षित लोन (जैसे कार लोन या होम लोन ) दोनों तरह के लोन होना बेहतर माना जाता है, क्योंकि यह दर्शाता है कि आप दोनों प्रकार का प्रबंधन कर सकते हैं।

नया क्रेडिट

10%

इसका मतलब है कि क्या आपने हाल ही में नए क्रेडिट (जैसे लोन या क्रेडिट कार्ड) के लिए आवेदन किया है या हाल ही में नए खाते खोले हैं, ज़्यादा संख्या में पूछताछ आपके स्कोर को नीचे ला सकती है।

अपने एक्सपीरियन क्रेडिट स्कोर को चेक कैसे करें?

क्या आप अपने एक्सपीरियन क्रेडिट स्कोर में सुधार कर सकते हैं?

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

आपकी एक्सपीरियन क्रेडिट रिपोर्ट कितनी बार अपडेट की जाती है?

up-arrow

कर्ज़दाता, बैंक और अन्य लेनदार आमतौर पर आपकी जानकारी को हर महीने एक्सपीरियन और अन्य क्रेडिट ब्यूरो को भेजेंगे (हालांकि जिस महीने वह इसे भेजते हैं वह दिन अलग-अलग हो सकता है)। इस प्रकार, आपकी क्रेडिट रिपोर्ट आमतौर पर हर महीने अपडेट की जाएगी, पर यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपके लेनदार आपके भुगतान इतिहास को कब भेजते हैं।

कर्ज़दाता, बैंक और अन्य लेनदार आमतौर पर आपकी जानकारी को हर महीने एक्सपीरियन और अन्य क्रेडिट ब्यूरो को भेजेंगे (हालांकि जिस महीने वह इसे भेजते हैं वह दिन अलग-अलग हो सकता है)। इस प्रकार, आपकी क्रेडिट रिपोर्ट आमतौर पर हर महीने अपडेट की जाएगी, पर यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपके लेनदार आपके भुगतान इतिहास को कब भेजते हैं।

अपने एक्सपीरियन क्रेडिट स्कोर को चेक करना क्यों महत्वपूर्ण है?

up-arrow

जैसा कि आपके एक्सपीरियन क्रेडिट स्कोर को चेक करना नि: शुल्क प्रक्रिया है, इसे नियमित चेक करना भी महत्वपूर्ण है। इस तरह आप अपने स्कोर को ट्रैक कर सकते हैं और देख सकते हैं कि यह समय के साथ कैसे बदलता है, खासकर अग़र आप अपना स्कोर सुधारने की कोशिश कर रहे हैं।

जैसा कि आपके एक्सपीरियन क्रेडिट स्कोर को चेक करना नि: शुल्क प्रक्रिया है, इसे नियमित चेक करना भी महत्वपूर्ण है। इस तरह आप अपने स्कोर को ट्रैक कर सकते हैं और देख सकते हैं कि यह समय के साथ कैसे बदलता है, खासकर अग़र आप अपना स्कोर सुधारने की कोशिश कर रहे हैं।

एक्सपीरियन क्रेडिट स्कोर अन्य ब्यूरो द्वारा दिए गए क्रेडिट स्कोर से कैसे अलग है?

up-arrow

एक्सपीरियन, भारत में अन्य लाइसेंस प्राप्त क्रेडिट ब्यूरो (इक्विफैक्स, सीआरआईएफ हाईमार्क और सिबिल) की तरह सभी व्यक्तिगत उपभोक्ताओं और कंपनियों को क्रेडिट स्कोर और क्रेडिट रिपोर्ट देती है। एक्सपीरियन क्रेडिट स्कोर की कैलकुलेशन लेनदारों, जैसे बैंकों, वित्तीय संगठनों की जानकारी का इस्तेमाल करके की जाती है। वह क्रेडिट स्कोर लेने के लिए विभिन्न एल्गोरिदम और डेटा का इस्तेमाल करते हैं। इसलिए, प्रत्येक क्रेडिट ब्यूरो द्वारा दिया जाने वाला क्रेडिट स्कोर होगा थोड़ा अलग होता है।

एक्सपीरियन, भारत में अन्य लाइसेंस प्राप्त क्रेडिट ब्यूरो (इक्विफैक्स, सीआरआईएफ हाईमार्क और सिबिल) की तरह सभी व्यक्तिगत उपभोक्ताओं और कंपनियों को क्रेडिट स्कोर और क्रेडिट रिपोर्ट देती है।

एक्सपीरियन क्रेडिट स्कोर की कैलकुलेशन लेनदारों, जैसे बैंकों, वित्तीय संगठनों की जानकारी का इस्तेमाल करके की जाती है। वह क्रेडिट स्कोर लेने के लिए विभिन्न एल्गोरिदम और डेटा का इस्तेमाल करते हैं। इसलिए, प्रत्येक क्रेडिट ब्यूरो द्वारा दिया जाने वाला क्रेडिट स्कोर होगा थोड़ा अलग होता है।

क्या मुफ़्त क्रेडिट स्कोर चेक करने से यह प्रभावित होता है?

up-arrow

अपने लिए अपने फ्री क्रेडिट स्कोर को चेक करना एक सॉफ्ट इंक्वायरी माना जाता है। सॉफ्ट इंक्वायरी किसी व्यक्ति के क्रेडिट स्कोरिंग की गणना का फैक्टर नहीं है, और इसलिए यह आपके क्रेडिट स्कोर को प्रभावित नहीं करेगा।

अपने लिए अपने फ्री क्रेडिट स्कोर को चेक करना एक सॉफ्ट इंक्वायरी माना जाता है। सॉफ्ट इंक्वायरी किसी व्यक्ति के क्रेडिट स्कोरिंग की गणना का फैक्टर नहीं है, और इसलिए यह आपके क्रेडिट स्कोर को प्रभावित नहीं करेगा।