hamburger
×
Digit General Insurance Logo
Powered By Digit
general-insurance
mobile-img

फ्री में क्रेडिट स्कोर चेक करें

सिर्फ 2 मिनट में तुरंत. क्रेडिट स्कोर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा

desktop-img

होम लोन के लिए क्रेडिट स्कोर की आवश्यकता क्या है?

होम लोन के लिए क्रेडिट स्कोर कैसे महत्वपूर्ण होते हैं?

होम लोन के लिए कोई सार्वभौमिक कम से कम स्कोर नहीं है, हर बैंक के पास आवेदन स्वीकार करने या अस्वीकार करने का निर्णय लेने के लिए कट-ऑफ पॉइंट होता है। आम तौर पर, 750 और इससे ज्यादा के सिबिल स्कोर या क्रेडिट स्कोर को हों लोन मंजूर होने के लिए अच्छा माना जाता है।

आपका क्रेडिट स्कोर या सिबिल स्कोर आपके लोन आवेदन को इस तरह प्रभावित कर सकता है:

क्रेडिट स्कोर

आपके लोन पर प्रभाव

750 – 900

अच्छे स्कोर का मतलब है कि आपके लोन आवेदन के मंजूर होने की ज्यादा संभावना। मंजूरी की प्रक्रिया ज्यादा तेज होगी, और आप बेहतर ब्याज दर के लिए मोल-भाव करने की स्थिति में रहेंगे।

600 – 749

औसत स्कोर के आधार पर भी होम लोन की मंजूरी मिल सकती है। हालांकि, लोनदाता दूसरे कारक जैसे मासिक आय, वर्तमान में चल रहे लोन, रोजगार की स्थिरता, वगैरह पर विचार करेंगे। लोन मंजूरी की प्रक्रिया में कुछ समय लगेगा और संभावना होगी कि आपको बेहतर ब्याज दर न मिलें।

300 – 599

कम क्रेडिट स्कोर और खराब क्रेडिट हिस्ट्री आपको लोन मिलने की संभवना को कम कर देगा, लेकिन कुछ कर्ज़दाता जो आपको लोन देंगे वो कम राशि, ज्यादा ब्याज दर, या कोलेटरल का लोन सकते हैं। अगर आपका आवेदन नामंजूर हो जाता है, तो लोन पाने के लिए आपको अपना स्कोर मजबूत करना होगा।

कम क्रेडिट स्कोर पर होम लोन कैसे लें?

क्या आप होम लोन के लिए अपनी योग्यता को सुधार सकते हैं?

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

आपके क्रेडिट स्कोर या सिबिल स्कोर का क्या मतलब होता है?

up-arrow

क्रेडिट स्कोर की रेंज होती हैं: 300-579 – खराब 580-669 – ठीक 670-739 – अच्छा  740-799 – बहुत अच्छा  800-900 – शानदार जब आपका स्कोर 700-750 से ज्यादा होता है, तो इसे अच्छा माना जाता है। लेकिन, 650 से कम क्रेडिट स्कोर को या तो ठीक-ठाक या फिर खराब माना जाता है। जैसा कि अलग-अलग क्रेडिट ब्यूरो एक-दूसरे से कुछ अलग स्कोरिंग मॉडल इस्तेमाल करते हैं, इसलिए, क्रेडिट ब्यूरो के आपकी क्रेडिट रिपोर्ट बनाने के तरीके के आधार पर आपका स्कोर थोड़ा अलग हो सकता है।  

क्रेडिट स्कोर की रेंज होती हैं:

  • 300-579 – खराब
  • 580-669 – ठीक
  • 670-739 – अच्छा 
  • 740-799 – बहुत अच्छा 
  • 800-900 – शानदार

जब आपका स्कोर 700-750 से ज्यादा होता है, तो इसे अच्छा माना जाता है। लेकिन, 650 से कम क्रेडिट स्कोर को या तो ठीक-ठाक या फिर खराब माना जाता है। जैसा कि अलग-अलग क्रेडिट ब्यूरो एक-दूसरे से कुछ अलग स्कोरिंग मॉडल इस्तेमाल करते हैं, इसलिए, क्रेडिट ब्यूरो के आपकी क्रेडिट रिपोर्ट बनाने के तरीके के आधार पर आपका स्कोर थोड़ा अलग हो सकता है।

 

होम लोन के लिए जरूरी कम से कम सिबिल स्कोर क्या है?

up-arrow

स्कोर नहीं होता, क्योंकि हर बैंक और कर्ज़दाता के पास आवेदन मंजूर या नामंजूर करने का निर्णय लेने का अपना कट-ऑफ पॉइंट होता है। लेकिन, आम तौर पर 750 और इससे ज्यादा का सिबिल स्कोर होम लोन की मंजूरी के लिए अच्छा माना जाता है।

स्कोर नहीं होता, क्योंकि हर बैंक और कर्ज़दाता के पास आवेदन मंजूर या नामंजूर करने का निर्णय लेने का अपना कट-ऑफ पॉइंट होता है। लेकिन, आम तौर पर 750 और इससे ज्यादा का सिबिल स्कोर होम लोन की मंजूरी के लिए अच्छा माना जाता है।

क्या आपका सिबिल स्कोर होम लोन मंजूरी को प्रभावित करता है?

up-arrow

हां, आपका सिबिल स्कोर आपके होम लोन की मंजूरी को प्रभावित कर सकता है। ऊंचा क्रेडिट स्कोर होने का मतलब है कि आप कर्ज़दाता के लिए जोखिम नहीं होंगे और आपके लोन लोन मंजूर हो जाएंगे। लेकिन, कम स्कोर कर्ज़दाता के लिए ज्यादा जोखिम भरा होता है, और ऐसी स्थिति में या तो आपका आवेदन नामंजूर किया जा सकता है या आपको ज्यादा ब्याज दर का भुगतान करना होगा।

हां, आपका सिबिल स्कोर आपके होम लोन की मंजूरी को प्रभावित कर सकता है। ऊंचा क्रेडिट स्कोर होने का मतलब है कि आप कर्ज़दाता के लिए जोखिम नहीं होंगे और आपके लोन लोन मंजूर हो जाएंगे। लेकिन, कम स्कोर कर्ज़दाता के लिए ज्यादा जोखिम भरा होता है, और ऐसी स्थिति में या तो आपका आवेदन नामंजूर किया जा सकता है या आपको ज्यादा ब्याज दर का भुगतान करना होगा।

होम लोन के लिए आवेदन करने से पहले आपको क्या करना चाहिए?

up-arrow

होम लोन के लिए आवेदन करने से पहले आपको ये कुछ बातें ध्यान में रखनी चाहिए: अपना सिबिल स्कोर और अपनी सिबिल रिपोर्ट चेक करें। अगर आप अपनी रिपोर्ट में कोई गलती पाते हैं तो उन्हें जल्द से जल्द ठीक करें। किसी भी लंबित भुगतान को निपटाएं, क्योंकि ज्यादा क्रेडिट का इस्तेमाल आपके स्कोर को नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आपका कोई लोन आवेदन हाल ही में नामंजूर हो गया है तो उसके बाद तुरंत ही नए लोन के लिए आवेदन न करें। अगर आपका क्रेडिट स्कोर कम है, तो लोन के लिए आवेदन करने से पहले स्कोर मजबूत करने के कदम उठाएं। उन कर्ज़दाताओं को खोजें और सूचीबद्ध करें जो आपको सबसे सही डील ऑफर करेंगे।

होम लोन के लिए आवेदन करने से पहले आपको ये कुछ बातें ध्यान में रखनी चाहिए:

  • अपना सिबिल स्कोर और अपनी सिबिल रिपोर्ट चेक करें। अगर आप अपनी रिपोर्ट में कोई गलती पाते हैं तो उन्हें जल्द से जल्द ठीक करें।
  • किसी भी लंबित भुगतान को निपटाएं, क्योंकि ज्यादा क्रेडिट का इस्तेमाल आपके स्कोर को नुकसान पहुंचा सकता है।
  • अगर आपका कोई लोन आवेदन हाल ही में नामंजूर हो गया है तो उसके बाद तुरंत ही नए लोन के लिए आवेदन न करें।
  • अगर आपका क्रेडिट स्कोर कम है, तो लोन के लिए आवेदन करने से पहले स्कोर मजबूत करने के कदम उठाएं।
  • उन कर्ज़दाताओं को खोजें और सूचीबद्ध करें जो आपको सबसे सही डील ऑफर करेंगे।