डिजिट इंश्योरेंस करें

कैपिटल गेन का कैलकुलेशन ऑनलाइन या ऑफलाइन कैसे करें? पढ़िए पूरी जानकारी

किसी पूंजीगत संपत्ति को खरीदते समय आपके द्वारा भुगतान की गई कीमत से ज्यादा राशि पर उसे बेचने से हुए फायदे को कैपिटल गेन कहा जाता है। पूंजीगत परिसंपत्तियों में स्टॉक, म्यूचुअल फंड और रियल एस्टेट आदि शामिल हैं। कैपिटल गेन दो प्रकार के होते हैं, लॉन्गटर्म और शॉर्टटर्म।

अगर आप कैपिटल गेन व उसके अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं का कैलकुलेशन करने की पूरी प्रक्रिया जानना चाहते हैं, तो पूरा लेख पढ़ें।

कैपिटल गेन का कैलकुलेशन के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रक्रिया क्या है?

बगैर किसी परेशानी के कैपिटल गेन का कैलकुलेशन करने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रक्रियाओं पर एक नज़र डालें:

कैपिटल गेन का कैलकुलेशन करने का ऑनलाइन प्रोसेस

कैपिटल गेन का कैलकुलेशन करने और अनुमानित परिणाम प्राप्त करने के लिए कैपिटल गेन कैलकुलेटर जैसे उपकरण ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके लिए आपको निम्नलिखित जानकारी भरनी होगी -

  • किसी परिसंपत्ति का सेलिंग प्राइस
  • किसी संपत्ति का पर्चेज़िंग प्राइस
  • खरीद या बिक्री का महीना, तारीख और वर्ष
  • इन्वेस्टमेंट का विवरण, उदाहरण के लिए रियल एस्टेट, शेयर, सोना, लोन या इक्विटी फंड आदि में इन्वेस्टमेंट।

इन सभी जानकरीयों को भरने के बाद आप निम्नलिखित जानकारी पा सकते हैं -

  • इन्वेस्टमेंट के प्रकार
  • कैपिटल गेन के प्रकार : लॉन्गटर्म व शॉर्टटर्म कैपिटल गेन
  • किसी परिसंपत्ति की खरीद और बिक्री वर्ष का लागत इंफ्लेशन इंडेक्स
  • सेल और पर्चेस प्राइस के बीच अंतर
  • किसी संपत्ति को बेचने और खरीदने के बीच का समय अंतराल
  • किसी परिसंपत्ति को खरीदने की इंडेक्स्ड कॉस्ट
  • इंडेक्सेशन के साथ और उसके बिना लॉन्गटर्म कैपिटल गेन

कैपिटल गेन का कैलकुलेशन करने का ऑफलाइन प्रक्रिया

अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है और आप कैपिटल गेन कैलकुलेटर जैसे ऑनलाइन टूल का उपयोग करने में सहज नहीं हैं, तब भी परेशान न हों। नीचे बताए गए सरल फॉर्मूले का उपयोग करके मैन्युअली लॉन्गटर्म और शॉर्टटर्म कैपिटल गेन का कैलकुलेशन कर सकते हैं।

लॉन्गटर्म कैपिटल गेन क्या है?

आपके द्वारा 12 महीने से ज्यादा समय तक रखे गए इनवेस्टमेंट प्रोडक्ट को बेचने से लॉन्गटर्म कैपिटल गेन होता है। लॉन्गटर्म कैपिटल गेन का फॉर्मूला इस प्रकार है -

एलटीसीजी = कंसीडरेशन की पूरी कीमत - (इंडेक्स्ड एक्वेसिशन कॉस्ट+ इंडेक्स्ड इंप्रूवमेंट कॉस्ट + परिसंपत्ति की ट्रांसफर कॉस्ट)

जबकि,

किसी परिसंपत्ति की इंडेक्स्ड एक्वेसिशन कॉस्ट = एक्वेसिशन कॉस्ट x बिक्री वर्ष का कॉस्ट इंफ्लेशन इंडेक्स/खरीद के वर्ष का कॉस्ट इंफ्लेशन इंडेक्स

किसी परिसंपत्ति की इंडेक्स्ड इंप्रूवमेंट कॉस्ट = इंप्रूवमेंट कॉस्ट x बिक्री वर्ष का कॉस्ट इंफ्लेशन इंडेक्स / उस वर्ष का कॉस्ट इंफ्लेशन इंडेक्स जिसमें किसी परिसंपत्ति में सुधार किया गया है

लॉन्गटर्म कैपिटल गेन का मूल्यांकन करते समय आप कॉस्ट इंफ्लेशन इंडेक्स पर विचार करते हैं। कॉस्ट इंफ्लेशन इंडेक्स एक्वेसिशन और इंप्रूवमेंट कॉस्ट पर लागू होता है और फिर इसे फुल कंसीडरेशन वैल्यू से घटा दिया जाता है। इसके एप्लीकेशन का उद्देश्य इंफ्लेशन के कारण किसी परिसंपत्ति की बढ़ती लागत को समायोजित करना है, जिससे आधार लागत बढ़ जाती है और कैपिटल गेन घट जाती है। 

[स्रोत]

लॉन्गटर्म कैपिटल गेन का कैलकुलेशन कैसे करें?

एक उदाहरण के साथ ऊपर दिए गए फॉर्मूला का इस्तेमाल करके संपत्ति बेचने के बाद हुए कैपिटल गेन का कैलकुलेशन करते हैं-

मिस्टर अशोक ने वर्ष 2011 में ₹10,00,000 कीमत का एक लैंड प्लॉट खरीदा था। जनवरी 2021 में उन्होंने यह संपत्ति ₹30,00,000 में बेच दी।

अब सवाल यह है कि लॉन्गटर्म कैपिटल गेन कितना होगा और टैक्स कैपिटल गेन का कैलकुलेशन कैसे करें? यहां निम्नलिखित कैलकुलेशन है -

विवरण राशि
पर्चेजिंग कॉस्ट ₹10,00,000
सेलिंग प्राइस ₹30,00,000
इम्प्रूवमेंट कॉस्ट शून्य
कॉस्ट इंफ्लेशन इंडेक्स (फाइनेंशियल इयर 2020-21 के लिए इंडेक्स/फाइनेंशियल इयर 2011-12 के लिए इंडेक्स; 301/184) ₹1.63
इंडेक्स्ड पर्चेजिंग कॉस्ट (सीआईआई x पर्चेस कॉस्ट; 1.63 x ₹10,00,000) ₹16,30,000
एलटीसीजी (सेलिंग कॉस्ट- इंडेक्स्ड पर्चेजिंग कॉस्ट ) ₹13,70,000
एलटीसीजी पर टैक्स की दर 20%
देय टैक्स(₹13,70,000 का 20%) ₹2,74,000

हालांकि, आप सेक्शन 112ए के तहत आने वाले इक्विटी शेयरों और म्यूचुअल फंड से कैपिटल गेन का कैलकुलेशन करते समय इंडेक्सेशन का इस्तेमाल करने से बच सकते हैं, और आप कैपिटल गेन पर 20% के बजाय 10%टैक्स भुगतान के लिए ही उत्तरदायी हैं। 

[स्रोत]

शॉर्टटर्म कैपिटल गेन क्या है?

ऐक्ट में उस परिसंपत्ति के लिए निर्दिष्ट अवधि से कम समय के लिए स्वामित्व वाली पूंजीगत संपत्ति बेचने से शॉर्टटर्म गेन होता है। शॉर्टटर्म कैपिटल गेन का कैलकुलेशन करने का फॉर्मूला इस प्रकार है -

एसटीसीजी = फुल वैल्यू कंसीडरेशन - (एक्वेसिशन कॉस्ट + इंप्रूवमेंट कॉस्ट + परिसंपत्ति की ट्रांसफर कॉस्ट)। 

[स्रोत]

शॉर्टटर्म कैपिटल गेन का कैलकुलेशन कैसे करें?

आइए ऊपर बताए गए फॉर्मूले का इस्तेमाल करके संपत्ति बेचने के बाद शॉर्टटर्म कैपिटल गेन का कैलकुलेशन करना समझते हैं:

मिस्टर आकाश एक सैलरी पाने वाले व्यक्ति हैं। उन्होंने दिसंबर 2020 में ₹16,00,000 की संपत्ति खरीदी और सितंबर 2021 में इसे ₹26,00,000 में बेच दी। इसमें ब्रोकरेज लागत ₹12,000 है।

अब सवाल यह है - शॉर्टटर्म कैपिटल गेन और ऐसे मुनाफे पर दिया जाने वाला टैक्स कितना होगा? यहां निम्नलिखित कैलकुलेशन है -

विवरण राशि
पर्चेजिंग कॉस्ट ₹16,00,000
सेलिंग कॉस्ट ₹26,00,000
ब्रोकरेज कॉस्ट (ट्रांसफर कॉस्ट) ₹12,000
इम्प्रूवमेंट कॉस्ट शून्य
नेट सेल कंसीडरेशन (₹26,00,000-₹12,000) ₹25,88,000
एसटीसीजी (नेट सेल कंसीडरेशन - पर्चेजिंग कॉस्ट; ₹25,88,000-₹16,00,000) ₹9,88,000
एसटीसीजी पर टैक्स की दर प्रतिभूतियों के अलावा अन्य संपत्ति बेचने से उत्पन्न एसटीसीजी पर सामान्य इनकम टैक्स स्लैब रेट के अनुसार टैक्स लगाया जाएगा।

[स्रोत]

लॉन्गटर्म और शॉर्टटर्म कैपिटल गेन पर टैक्स रेट क्या हैं?

लॉन्गटर्म और शॉर्टटर्म कैपिटल गेन पर टैक्स रेट को दिखाने वाली निम्नलिखित तालिका पर एक नज़र डालें -

कैपिटल गेन के प्रकार लेन-देन का प्रकार टैक्स रेट
एलटीसीजी सेक्शन 112ए के तहत इक्विटी-उन्मुख फंड इकाइयों या इक्विटी शेयरों का ट्रांसफर या बिक्री ₹1,00,000 से ज्यादा और 10%
एलटीसीजी इक्विटी-उन्मुख फंड इकाइयों या इक्विटी शेयरों के अलावा किसी पूंजीगत संपत्ति का ट्रांसफर या बिक्री 20%
एसटीसीजी इक्विटी-उन्मुख फंड इकाइयों या इक्विटी शेयरों (एसटीटी भुगतान इकाइयों और प्रतिभूतियों) का ट्रांसफर या बिक्री। 15%
एसटीसीजी इक्विटी-उन्मुख फंड इकाइयों या इक्विटी शेयरों के अलावा किसी पूंजीगत संपत्ति का ट्रांसफर या बिक्री टैक्सपेयर के इनकम टैक्स रिटर्न में जोड़ा जाता है और इनकम टैक्स स्लैब रेट के अनुसार टैक्स लगाया जाता है

कैपिटल गेन पर क्या टैक्स में छूट उपलब्ध है?

संपत्ति की बिक्री से कैपिटल गेन का कैलकुलेशन करने की प्रक्रिया के अलावा आईटीए की प्रत्येक सेक्शन के तहत टैक्स में छूट व ऐसे मुनाफे पर टैक्स लायबिलिटी को कम करने के अन्य तरीकों के बारे में जानने के लिए निम्नलिखित सूची को ध्यान से देखें:

सेक्शन 54

आईटीए के सेक्शन 54 आपको आवास संपत्ति बेचने से प्राप्त कैपिटल गेन पर टैक्स में छूट का क्लेम करने की अनुमति देती है अगर कैपिटल गेन का इस्तेमाल पूरी तरह से किसी अन्य गृह संपत्ति को खरीदने या निर्माण करने के लिए किया जाता है। आप प्रॉपर्टी को बेचने के एक साल या दो साल के भीतर नया घर खरीद सकते हैं। ध्यान दें, आपको पुरानी हाउसिंग प्रॉपर्टी बेचने के 3 साल के भीतर नया घर बनाना होगा। 

सेक्शन 54एफ

यह सेक्शन आवासीय आवास संपत्ति को छोड़कर लॉन्गटर्म पूंजीगत संपत्ति बेचने से उत्पन्न कैपिटल गेन पर लागू होती है। पूरी रकम को नई आवासीय संपत्ति खरीदने में 1 साल से पहले या पुरानी संपत्ति की बिक्री के 1 साल बाद इन्वेस्टमेंट करना होगा। इसके अलावा, पुरानी संपत्ति बेचने के 3 साल के भीतर निर्माण पूरा करना होगा। 

सेक्शन 54ईसी

आईटीए का यह सेक्शन आपको टैक्स में छूट का फायदा लेने की अनुमति देती है जब पहली संपत्ति बेचने से उत्पन्न होने वाले पूरे बेनिफिट का इस्तेमाल विशिष्ट बांड खरीदने के लिए किया जाता है। रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉर्पोरेशन (आरईसी) और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (एनएचएआई) द्वारा जारी बांड में सबसे ज्यादा इन्वेस्टमेंट लिमिट ₹50,00,000 है। 

सेक्शन 54बी

इंडिविजुअल टैक्सपेयर और हिंदू अविभाजित परिवार कृषि योग्य भूमि बेचने से होने वाले कैपिटल गेन पर टैक्स में छूट का क्लेम कर सकते हैं। एक निर्धारिती या उसके माता-पिता या एचयूएफ को भूमि की बिक्री होने से पहले 2 साल तक इस भूमि का उपयोग कृषि उद्देश्यों के लिए करना होगा। इसके अलावा टैक्सपेयर को पिछली कृषि संपत्ति बेचने के 2 साल के भीतर कृषि योग्य भूमि खरीदनी होगी। यदि कैपिटल गेन खरीदी गई नई भूमि की लागत से ज्यादा है, तो अंतर टैक्ससेबल होगा। 

कैपिटल गेन खाता योजना में इन्वेस्टमेंट

अगर आप उस फाइनेंशियल इयर में इनकम टैक्स रिटर्न फ़ाइल करने की तारीख तक कैपिटल गेन का इन्वेस्टमेंट नहीं कर सकते हैं, जिसमें आपने अपनी पिछली संपत्ति बेची थी, तो आप उस मुनाफे को कैपिटल गेन अकाउंट स्कीम 1988 के अनुसार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक में जमा कर सकते हैं। हालांकि, अगर आप छूट सेक्शन से संबंधित शर्तों का पालन नहीं करते हैं, तो जमा पर टैक्स लगाया जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शेयरों से अर्जित कैपिटल गेन का कैलकुलेशन कैसे करें?

आप इक्विटी शेयर की ट्रांसफर कॉस्ट और क्रय लागत को उसके बिक्री मूल्य से घटाकर शेयरों से प्राप्त शॉर्टटर्म कैपिटल गेन का कैलकुलेशन कर सकते हैं। लॉन्गटर्म कैपिटल गेन के मामले में किसी इक्विटी शेयर की स्थानांतरण लागत और क्रय लागत को उसके कुल बिक्री मूल्य से घटा दें।

[स्रोत]

कैपिटल गेन का कैलकुलेशन में फूल वैल्यू कंसीडरेशन क्या है?

किसी विक्रेता द्वारा किसी पूंजीगत संपत्ति को बेचने या स्थानांतरित करने के लिए प्राप्त पूर्ण मूल्य पर कंसीडरेशन नकद या वस्तु के रूप में प्राप्य होता है। 

[स्रोत]