hamburger
×
Digit General Insurance Logo
Powered By Digit
general-insurance
mobile-img

फ्री में क्रेडिट स्कोर चेक करें

सिर्फ 2 मिनट में तुरंत. क्रेडिट स्कोर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा

desktop-img

कैपिटल गेन का कैलकुलेशन ऑनलाइन या ऑफलाइन कैसे करें? पढ़िए पूरी जानकारी

कैपिटल गेन का कैलकुलेशन के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रक्रिया क्या है?

लॉन्गटर्म कैपिटल गेन क्या है?

एक उदाहरण के साथ ऊपर दिए गए फॉर्मूला का इस्तेमाल करके संपत्ति बेचने के बाद हुए कैपिटल गेन का कैलकुलेशन करते हैं-

मिस्टर अशोक ने वर्ष 2011 में ₹10,00,000 कीमत का एक लैंड प्लॉट खरीदा था। जनवरी 2021 में उन्होंने यह संपत्ति ₹30,00,000 में बेच दी।

अब सवाल यह है कि लॉन्गटर्म कैपिटल गेन कितना होगा और टैक्स कैपिटल गेन का कैलकुलेशन कैसे करें? यहां निम्नलिखित कैलकुलेशन है -

विवरण

राशि

पर्चेजिंग कॉस्ट

₹10,00,000

सेलिंग प्राइस

₹30,00,000

इम्प्रूवमेंट कॉस्ट

शून्य

कॉस्ट इंफ्लेशन इंडेक्स (फाइनेंशियल इयर 2020-21 के लिए इंडेक्स/फाइनेंशियल इयर 2011-12 के लिए इंडेक्स; 301/184)

₹1.63

इंडेक्स्ड पर्चेजिंग कॉस्ट (सीआईआई x पर्चेस कॉस्ट; 1.63 x ₹10,00,000)

₹16,30,000

एलटीसीजी (सेलिंग कॉस्ट- इंडेक्स्ड पर्चेजिंग कॉस्ट )

₹13,70,000

एलटीसीजी पर टैक्स की दर

20%

देय टैक्स(₹13,70,000 का 20%)

₹2,74,000

हालांकि, आप सेक्शन 112ए के तहत आने वाले इक्विटी शेयरों और म्यूचुअल फंड से कैपिटल गेन का कैलकुलेशन करते समय इंडेक्सेशन का इस्तेमाल करने से बच सकते हैं, और आप कैपिटल गेन पर 20% के बजाय 10%टैक्स भुगतान के लिए ही उत्तरदायी हैं। 

[स्रोत]

शॉर्टटर्म कैपिटल गेन क्या है?

आइए ऊपर बताए गए फॉर्मूले का इस्तेमाल करके संपत्ति बेचने के बाद शॉर्टटर्म कैपिटल गेन का कैलकुलेशन करना समझते हैं:

मिस्टर आकाश एक सैलरी पाने वाले व्यक्ति हैं। उन्होंने दिसंबर 2020 में ₹16,00,000 की संपत्ति खरीदी और सितंबर 2021 में इसे ₹26,00,000 में बेच दी। इसमें ब्रोकरेज लागत ₹12,000 है।

अब सवाल यह है - शॉर्टटर्म कैपिटल गेन और ऐसे मुनाफे पर दिया जाने वाला टैक्स कितना होगा? यहां निम्नलिखित कैलकुलेशन है -

विवरण

राशि

पर्चेजिंग कॉस्ट

₹16,00,000

सेलिंग कॉस्ट

₹26,00,000

ब्रोकरेज कॉस्ट (ट्रांसफर कॉस्ट)

₹12,000

इम्प्रूवमेंट कॉस्ट

शून्य

नेट सेल कंसीडरेशन (₹26,00,000-₹12,000)

₹25,88,000

एसटीसीजी (नेट सेल कंसीडरेशन - पर्चेजिंग कॉस्ट; ₹25,88,000-₹16,00,000)

₹9,88,000

एसटीसीजी पर टैक्स की दर

प्रतिभूतियों के अलावा अन्य संपत्ति बेचने से उत्पन्न एसटीसीजी पर सामान्य इनकम टैक्स स्लैब रेट के अनुसार टैक्स लगाया जाएगा।

लॉन्गटर्म और शॉर्टटर्म कैपिटल गेन पर टैक्स रेट क्या हैं?

लॉन्गटर्म और शॉर्टटर्म कैपिटल गेन पर टैक्स रेट को दिखाने वाली निम्नलिखित तालिका पर एक नज़र डालें -

कैपिटल गेन के प्रकार

लेन-देन का प्रकार

टैक्स रेट

एलटीसीजी

सेक्शन 112ए के तहत इक्विटी-उन्मुख फंड इकाइयों या इक्विटी शेयरों का ट्रांसफर या बिक्री

₹1,00,000 से ज्यादा और 10%

एलटीसीजी

इक्विटी-उन्मुख फंड इकाइयों या इक्विटी शेयरों के अलावा किसी पूंजीगत संपत्ति का ट्रांसफर या बिक्री

20%

एसटीसीजी

इक्विटी-उन्मुख फंड इकाइयों या इक्विटी शेयरों (एसटीटी भुगतान इकाइयों और प्रतिभूतियों) का ट्रांसफर या बिक्री।

15%

एसटीसीजी

इक्विटी-उन्मुख फंड इकाइयों या इक्विटी शेयरों के अलावा किसी पूंजीगत संपत्ति का ट्रांसफर या बिक्री

टैक्सपेयर के इनकम टैक्स रिटर्न में जोड़ा जाता है और इनकम टैक्स स्लैब रेट के अनुसार टैक्स लगाया जाता है

कैपिटल गेन पर क्या टैक्स में छूट उपलब्ध है?

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न