hamburger

जनरल इंश्योरेंस

लाइफ इंश्योरेंस

रिसोर्सेस

इंटरनेशनल ट्रैवल इंश्योरेंस

usp icon

24X7

Missed Call Facility

usp icon

Affordable

Premium

usp icon

1-Day Adventure

Activities Covered

false

Trip Type

close
Oops! We don’t service this country for now.
Select geography
  • Country
  • Geography
  • selected_icon
date
date
Valid till {{ travelCtrl.getValidDate(travelCtrl.policyStartDate, 364) }}
date

Select Number of Travellers

{{count.name}}

I agree to the Terms & Conditions

car

Check Price

arrow
×
car

Travel Insurance

Trip Type

close
Oops! We don’t service this country for now.
Select geography
  • Country
  • Geography
  • selected_icon
date
date
Valid till {{ travelCtrl.getValidDate(travelCtrl.policyStartDate, 364) }}
date

भारतीय पासपोर्ट होल्डर को ई-वीजा देने वाले देश

हजारों लोग बिजनेस, घूमने, एजुकेशन आदि के लिए हर दिन दूसरे देशों में ट्रेवल करते हैं। किसी विशेष देश में प्रवेश करने से पहले, आपके पास आवश्यक डॉक्यूमेंट के साथ ही वीजा होना भी बेहद आवश्यक है। वीजा प्राप्त करना एक लंबी और थका देने वाली प्रक्रिया हो सकती है। लेकिन लोगों की सुविधा के लिए ई-वीजा की शुरुआत की गई है, जिसके चलते आप अपना वीजा जल्दी और आसानी से पा सकते हैं!

ई-वीजा क्या है?

इलेक्ट्रॉनिक वीजा या ई-वीजा एक डिजिटल रूप से ऐक्सेप्ट किया जाने वाला वीजा डॉक्यूमेंट है, जिसे यात्री बॉर्डर कंट्रोल पर अपने अन्य डॉक्यूमेंट के साथ दिखा कर किसी देश में प्रवेश कर सकते है। ई-वीजा के लिए, यात्री ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं, सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट अपलोड कर सकते हैं और यहां तक कि जाने वाले देश की ऑफिशल गवर्नमेंट वेबसाइट के माध्यम से वीजा फी का भुगतान कर सकते हैं।

हेनले एंड पार्टनर्स के पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार, मार्च 2023 तक, भारतीय पासपोर्ट होल्डर कई देशों के लिए ई-वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं। वर्तमान में, यात्रा करने की स्वतंत्रता के मामले में भारतीय पासपोर्ट 84वें स्थान पर है।

मार्च 2023 तक भारतीय पासपोर्ट होल्डर के लिए ई-वीजा प्रदान करने वाले देशों की लिस्ट को जानने के लिए आगे पढ़ें।

भारतीय पासपोर्ट होल्डर के लिए ई-वीजा सुविधा प्रदान करने वाले देशों की सूची

1. अंगोला 14. मलेशिया
2. एंटीगुआ और बारबुडा 15. मोल्दोवा
3. ऑस्ट्रेलिया 16. मोरक्को
4. अजरबैजान 17. रूस
5. बहरीन 18. साओ टोमे और प्रिंसिपे
6. बेनिन 19. सिंगापुर
7. कोलंबिया 20. सूरीनाम
8. जिबूटी 21. ताइवान
9. जॉर्जिया 22. ताजिकिस्तान
10. केन्या 23. तुर्की
11. कुवैत 24. उज्बेकिस्तान
12. किर्गिस्तान 25. वियतनाम
13. लेसोथो 26. जाम्बिया

2023 में भारतीय नागरिक को पहुंचने पर वीजा देने वाले देशों की सूची

कई देश अपने देश में प्रवेश करने पर भारतीय पासपोर्ट होल्डर को वीजा देने और ई-वीजा की सुविधा देते हैं। पहुंचने पर वीजा प्राप्त करने के लिए, अप्रवासी अधिकारी यात्री के पासपोर्ट, उनके बायोमेट्रिक्स की जांच करते हैं, निर्धारित भुगतान लेते हैं और बाद में यात्री के देश में प्रवेश करने के बाद वीजा परमिट जारी करते हैं। पहुंचने पर वीजा देने वाले देश में प्रवेश के लिए मुख्य बातों पर ध्यान दिया जाता है। 

2023 में भारतीय नागरिकों के लिए पहुंचने पर वीजा देने वाले देशों की सूची नीचे दी गई थी:

27. बोलीविया 44. मोजाम्बिक
28. बोत्सवाना 45. म्यांमार
29. बुरुंडी 46. पलाऊ द्वीप
30. कंबोडिया 47. रवांडा
31. केप वर्डे आईलैंड 48. समोआ
32. कोमोरो आईलैंड 49. सेशेल्स
33. इथियोपिया 50. सिएरा लियोन
34. गैबॉन 51. सोमालिया
35. गिन्नी-बिसाऊ 52. श्रीलंका
36. इंडोनेशिय 53. सेंट लूसिया
37. ईरान 54. तंजानिया
38. जॉर्डन 55. थाईलैंड
39. लाओस 56. तिमोर-लेस्ते
40. मेडागास्कर 57. टोगो
41. मालदीव 58. तुवालु
42. मार्शल आइलैंड 59. युगांडा
43. मॉरिटानिया 60. जिम्बाब्वे

2023 में भारतीय नागरिकों के लिए वीजा फ्री मुक्त की सूची

वीजा मुक्त देश वे देश हैं जो वीजा के बिना यात्रियों को अपने देश में प्रवेश की अनुमति देने के लिए पारस्परिक रूप से सहमत हैं। देश में प्रवेश से पहले आपको केवल अपना आईडी प्रूफ देना होगा।

यहां उन देशों की सूची दी गई है जहां भारतीय वीजा मुक्त यात्रा कर सकते हैं:

61. अल्बानिया 74. मॉरीशस
62. बारबाडोस 75. माइक्रोनेशिया
63. भूटान 76. मोंटसेराट
64. ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड 77. नेपाल
65. कुक आइलैंड 78. नियू
66. डोमिनिका 79. ओमान
67. अल सल्वाडोर 80. कतर
68. फिजी 81. सेनेगल
69. ग्रेनेडा 82. सेंट किट्स एंड नेविस
70. हैती 83. सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस
71. जमैका 84. त्रिनिदाद और टोबैगो
72. कजाकिस्तान 85. ट्यूनीशिया
73. मकाओ (एसएआर चीन) 86. वानुअतु

भारतीय नागरिकों को ई-वीजा अप्लाई करने के लिए क्या आवश्यक है?

आप ई-वीजा के लिए तभी अप्लाई कर सकते हैं जब आपका भारतीय पासपोर्ट उस विशिष्ट देश में ई-वीजा के लिए पात्र हो। कुछ देशों में अतिरिक्त पात्रता मानदंड भी हैं, इसलिए उनकी आधिकारिक वेबसाइट अवश्य देखें।

ई-वीजा पहले से ही अप्रूव होता है जिसके जिसके कारण पहुंचने पर यात्रियों को ज्यादा समय नहीं लगता है। अप्रवासी अधिकारी केवल आपके पासपोर्ट पर मुहर लगाते हैं और यह सुनिश्चित करता है कि आपके पास सारे जरूरी डाक्यूमेंट मौजूद हो। 

निम्नलिखित कुछ आवश्यक डाक्यूमेंट हैं जो आपके पास होने चाहिए: 

  • डिजिटल फोटोग्राफ
  • विदेश में पहुंचने की तारीख से कम से कम छह महीने का मान्य पासपोर्ट।
  • व्यक्तिगत और यात्रा की जानकारी जैसे यात्रा व्यवस्था, आवास, वापसी टिकट आदि का प्रमाण।
  • ई-वीजा एप्लीकेशन फॉर्म
  • ऑनलाइन भुगतान रसीद

अलग-अलग देश के अनुसार आपको अतिरिक्त जानकारी या डॉक्यूमेंट की आवश्यकता हो सकती है, इसलिए ई-वीजा अप्लाई करने से पहले उस देश की आधिकारिक सरकारी वेबसाइट को अच्छी तरह से पढ़ना आवश्यक है।

आपको अंतर्राष्ट्रीय यात्राओं के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस क्यों खरीदना चाहिए?

ट्रैवल इंश्योरेंस द्वारा केवल आपको अपरिचित देशों में वित्तीय सुरक्षा प्रदान नहीं की जाती, बल्कि इसके साथ ही यह एक विस्तृत रेंज के कवरेज को भी प्रदान करता है। अधिकांश यात्रियों द्वारा सामान या यात्रा दस्तावेजों के चोरी हो जाने या उनके खो जाने की स्थिति में खुद को आर्थिक रूप से सुरक्षित रखने के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस को ख़रीदा जाता है। यदि अचानक से आपका स्वास्थ्य बिगड़ जाता है और यदि ऐसे में आपको इलाज की आवश्यकता होती है तो उस इलाज के खर्च को भी ट्रैवल इंश्योरेंस द्वारा हेल्थ कवरेज भी प्रदान किया जाता। 

ट्रैवल इंश्योरेंस पॉलिसियों के कई लाभ हैं। उनमें से कुछ खास लाभ इस प्रकार हैं:

  • मेडिकल एमर्जेंसी कि स्थिती के लिए कवरेज - आपकी यात्रा के दौरान, यदि कुछ ऐसी परिस्थितियाँ हो जाती है जिसके कारन आपको इमरजेंसी में मेडिकल सहायता की आवश्यकता पड़ती है - जैसे किसी आकस्मिक दुर्घटना या बीमारी से संबंधित कुछ अन्य परेशानियां। तो ऐसे मामलों के दौरान ट्रैवल इंश्योरेंस पॉलिसी आपके हॉस्पिटल के बिल और इलाज की लागत को भी कवर करेगी।

  • यात्रा रद्द होना या उड़ान में देरी - उड़ान में देरी, कनेक्शन छूट जाना, या पूरी यात्रा रद्द होना ऐसे कुछ उदाहरण हैं जिन्हे ट्रैवल इंश्योरेंस पॉलिसी के अंतर्गत शामिल किया जाता है।

  • सामान के पहुँचने में देरी/या खो जाने की स्थिति में - आप अपनी छुट्टियाँ शुरू होने का इंतज़ार नहीं कर सकते, लेकिन यदि आपके चेक-इन किए गए सामान को पहुँचने में में देरी हो गई है! तो इन स्थितियों के दौरान, आपकी ट्रैवल इंश्योरेंस पॉलिसी आपके सामान की देरी या हानि के लिए आपको आर्थिक मुआवजा प्रदान कर सकती है।

  • पर्स खोने की स्थिति में सुरक्षा - विदेश यात्रा के दौरान यदि आपका आपका पर्स खो जाए या चोरी हो जाए, तो इस विपदा भरी स्थिति में आपके ट्रैवल इंश्योरेंस पॉलिसी द्वारा इस स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए आपको फाइनेंसियल इमरजेंसी कैश प्रदान किया जाता है, जिससे आप अपने कामों को बिना किसी परेशानी के पूरा कर सकें।

  • विस्तारित या छोड़ी गई यात्रा के लिए कवर - हड़तालों, दंगों, प्राकृतिक आपदाओं और अन्य खतरनाक घटनाओं की स्थिति में, आपकी यात्रा की अवधि बाधित हो सकती है। इस तरह की परिस्थितियाँ अचानक से बिजली की तरह गिरती हैं, जिससे आपको आपमें प्रवास को छोड़ने या बदलने की आवश्यकता पड़ती है। तो ऐसी स्थिति में आपको खर्चों के बारे में चिंता नहीं करनी चाहिए क्योंकि आपके ट्रैवल इंश्योरेंस द्वारा रद्द या विस्तारित यात्रा को कवर प्रदान किया जाता है।

इसलिए, यदि आप अपनी यात्रा को सुरक्षित बनाना चाहते हैं और अपनी वित्तीय सुरक्षा को सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो आपके लिए सबसे पहले शुरुआत में ही लिया गया एक अंतरराष्ट्रीय ट्रैवल इंश्योरेंस प्लान खरीदना सबसे अच्छा विकल्प साबित हो सकता है! बाज़ार में कई प्लान उपलब्ध हैं, इसलिए अपना भुगतान करने से पहले, आपको किफायती लागत पर सर्वोत्तम लाभ प्राप्त करने वाले ट्रैवल इंश्योरेंस प्लान की तुलना करनी चाहिए।

भारतीय पासपोर्ट होल्डेन के लिए ई-वीजा देशों के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या भारतीय ई-वीज़ा के लिए आवेदन कर सकते हैं?

जी हां, भारतीय पासपोर्ट होल्डर ई-वीजा के लिए दी गयी देशों की सूची में आवेदन कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया, कोलंबिया, जॉर्जिया, कुवैत, मोरक्को, मलेशिया, रूस, सिंगापुर आदि देश भारतीयों को ई-वीजा की सुविधा प्रदान करती हैं।

भारतीय ई-वीज़ा सुविधा के लिए आवेदन कैसे करें?

अपनी ई-वीज़ा आवेदन प्रक्रिया को शुरू करने के लिए आपको सबसे पहले उस देश की आधिकारिक सरकारी वेबसाइट पर जाने की आवश्यकता पड़ेगी। इसके साथ ही आपको आपको आवश्यक दस्यावेज़ों को भी जमा करने की आवश्यकता पड़ेगी, और साथ ही आपको अपने आवेदन फॉर्म को भी भरना होगा और इसके बाद आप लगने वाले वीज़ा फेस का भुगतान ऑनलाइन माघ्यमों से कर सकते हैं। आपके आवेदन प्रक्रिया के पूरा हो जाने पर, आपके द्वारा प्रदान किए गए ईमेल के माध्यम से, आपके आवेदन और आपके ई-वीज़ा के दस्तावेज़ की पुष्टि, आपके अप्रूव होने पर आपको उपलब्ध कराई जाएगी।

कितने देशों द्वरा भारतीयों के लिए ई-वीज़ा प्रदान किये जाते हैं?

मार्च 2023 तक हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार, पूरी दुनिया में 26 देश ऐसे हैं जो भारतीय पासपोर्ट होल्डर के लिए ई-वीजा सुविधा को प्रदान करते हैं।

भारतीयों के लिए ई-वीज़ा की वैधता क्या है?

ई-वीज़ा की वैधता अलग-अलग देशों में अलग-अलग होती है। आप किसी देश में 15-30 दिनों तक रह सकते हैं और अपनी यात्रा की अवधि बढ़ा भी सकते हैं।

क्या वीज़ा ऑन अराइवल प्रदान करने वाले देश भारतीयों के लिए ई-वीज़ा भी प्रदान करते हैं?

जी हां, कई देश भारतीय पासपोर्ट होल्डर के लिए वीजा ऑन अराइवल के साथ-साथ ई-वीजा दोनों की ही सुविधाएं प्रदान करते हैं। उदाहरण के लिए, मलेशिया, इथियोपिया, युगांडा, केप वर्डे, थाईलैंड आदि देशों द्वारा भारतीयों के लिए अराइवल पर वीज़ा और ई-वीज़ा दोनों के ही विकल्पों को प्रदान करते हैं। आप अपने गंतव्य देश के लिए वीज़ा विकल्पों की अधिक जानकारी को प्राप्त के लिए आधिकारिक सरकारी वेबसाइटों पर जा सकते हैं।