hamburger

जनरल इंश्योरेंस

लाइफ इंश्योरेंस

रिसोर्सेस

फॉक्सवैगन टिगुआन इंश्योरेंस

usp icon

9000+

Cashless Garages

usp icon

2900 Crore+

Paid-in Claims

usp icon

1.2 Cr+

Policies Sold

Up to 90% Off with PAYD Add-On
This is a {{carWheelerCtrl.localStorageValues.product}} reg no, please enter a private car reg no.

I agree to the Terms & Conditions

Buy Online for Huge Savings

Digit Exclusive

Claim your Offer

Up to 90% Discount

Save big with Digit - Claim up to 90% discount on new car insurance premium.

I agree to the Terms & Conditions

true
car

Check Price

arrow
×
car

Car insurance Online, Up to 90% Discount

This is a {{carWheelerCtrl.localStorageValues.product}} reg no, please enter a private car reg no.

It's a Brand New Car

I Know Registration Number

usp icon

9000+

Cashless Garages

usp icon

2900 Crore+

Paid-in Claims

usp icon

1.2 Cr+

Policies Sold

फॉक्सवैगन टिगुआन इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदें/रिन्यू करें

2007 में जर्मन ऑटोमेकर फॉक्सवैगन की ओर से लांच की गई टिगुआन एक कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर एसयूवी और कंपनी का दूसरा क्रॉसओवर एसयूवी मॉडल है। 2020 तक ब्रांडमेकर ने पूरी दुनिया में 6 मिलियन यूनिट बेची थी, इस तरह से यह बेस्ट-सेलिंग फॉक्सवैगन मॉडल में से एक बन गई थी।

इंडियन कम्यूटर मार्केट दिसंबर 2021 में टिगुआन के फेसलिफ्टेड वर्जन के लांच का गवाह बनी थी। नए वर्जन में नया बंपर, एलॉय और स्टीयरिंग व्हील था। इसके पिछले डीजल इंजिन को बदल दिया गया था और अब यह सिर्फ पेट्रोल वैरिएंट में ही उपलब्ध है। 

अब जब इस मोड के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है, आपको यह आज ही शोरूम से मिल सकती है। हालांकि, खरीदारी करने से पहले, आपको अपनी कार की सुरक्षा पर विचार करना चाहिए क्योंकि आगे चलकर यह आपकी काफी बचत करेगा। इसको ध्यान में रखते हुए आपको विश्वसनीय प्रोवाइडर से फॉक्सवैगन टिगुआन इंश्योरेंस ले लेना चाहिए।

इस मामले में, आप ऑफर को देखते हुए डिजिट इंश्योरेंस कंपनी पर विचार कर सकते हैं। निम्न सेगमेंट विस्तृत तौर पर बताता है कि आपको टिगुआन इंश्योरेंस प्लान इस इंश्योरर से क्यों खरीदना चाहिए।

फॉक्सवैगन टिगुआन कार इंश्योरेंस में क्या कवर होता है

आपको डिजिट का फॉक्सवैगन टिगुआन कार इंश्योरेंस क्यों खरीद एना चाहिए?

थर्ड-पार्टी कंप्रिहेंसिव

दुर्घटना के कारण खुद की कार को नुकसान/क्षति

×

आग लगने की स्थिति में खुद की कार को नुकसान/क्षति

×

प्राकृतिक आपदा की स्थिति में खुद की कार को नुकसान/क्षति

×

थर्ड-पार्टी के वाहन को नुकसान

×

थर्ड-पार्टी की संपत्ति को नुकसान

×

पर्सनल एक्सीडेंट कवर

×

थर्ड-पार्टी के व्यक्ति की चोट/मृत्यु

×

आपकी कार की चोरी

×

डोरस्टेप पिक-अप और ड्रॉप

×

अपनी आईडीवी को कस्टमाइज़ करें

×

कस्टमाइज्ड ऐड-ऑन के साथ अतिरिक्त सुरक्षा

×
Get Quote Get Quote

कंप्रिहेंसिव और थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के बीच अंतर के बारे में और जानें

फॉक्सवैगन टिगुआन के लिए कार इंश्योरेंस प्लान

क्लेम कैसे दर्ज करें?

हमारा कार इंश्योरेंस प्लान खरीदने या रिन्यू करने के बाद, आप तनाव मुक्त रहते हैं क्योंकि हमारे पास 3-चरणीय, पूरी तरह से डिजिटल क्लेम प्रक्रिया है!

चरण 1

बस 1800-258-5956 पर कॉल करें। कोई फ़ॉर्म नहीं भरना है

चरण 2

अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर सेल्फ़-इंस्पेक्शन के लिए एक लिंक प्राप्त करें। चरण-दर-चरण निर्देशित प्रक्रिया के माध्यम से अपने स्मार्टफोन से अपने वाहन के नुकसान की तस्वीरें लें।

चरण 3

हमारे गैरेज के नेटवर्क के माध्यम से रिपेयर का तरीका यानी रिइम्बर्समेंट या कैशलेस चुनें जिसे आप चुनना चाहते हैं।

डिजिट इंश्योरेंस क्लेम कितनी तेजी से निपटाए जाते हैं? यह पहला सवाल है जो अपनी इंश्योरेंस कंपनी को बदलते समय आपके दिमाग में आना चाहिए। आप अच्छा सोच रहे हैं! डिजिट की क्लेम रिपोर्ट कार्ड पढ़ें

फॉक्सवैगन टिगुआन इंश्योरेंस के लिए डिजिट को क्यों चुनें?

आपकी फॉक्सवैगन कार के लिए इंश्योरेंस प्लान चुनते हुए, आपको फॉक्सवैगन टिगुआन इंश्योरेंस की कीमत, ऐड-ऑन फैसिलिटी, नो क्लेम बोनस, आपकी कार का आईडीवी वगैरह जैसे बिंदुओं के बारे में विचार करना चाहिए। इन पॉइंट के साथ विभिन्न इंश्योरर के प्लान के बीच तुलना करके आप एक अच्छा निर्णय ले पाएंगे।

इस संबंध में, डिजिट की ओर से मिलने वाले फायदों के बारे में आपको जानना चाहिए। ज्यादा जानने के लिए आगे पढ़िए।

1. विभिन्न इंश्योरेंस पॉलिसी

अगर आप इस इंश्योरर से फॉक्सवैगन टिगुआन के लिए इंश्योरेंस लेना चाहते हैं तो आप निम्न इंश्योरेंस प्रकारों में से चुन सकते हैं:

  • थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस - यह इंश्योरेंस कवर आपकी फॉक्सवैगन कार और थर्ड-पार्टी के बीच हुई दुर्घटना की वजह से दूसरे पक्ष को हुए नुकसान के समय काम आता है। इस इंश्योरेंस के बिना नुकसान का खर्च आपको उठाना होगा जो आपके फाइनेंशियल बोझ को बढ़ा देगा। फॉक्सवैगन टिगुआन के लिए थर्ड-पार्टी कार इंश्योरेंस न सिर्फ थर्ड-पार्टी नुकसान को कवर करेगा बल्कि मुकदमेबाजी के मामलों का भी ध्यान रखेगा।
  • कॉम्प्रेहेंसिव इंश्योरेंस - ऐसी परिस्थितियां आएंगी, जब आपकी फॉक्सवैगन कार में भिड़ंत, आग, चोरी, प्राकृतिक या कृत्रिम आपदा की वजह से नुकसान हो जाएगा। ऐसा होने पर, आपको डिजिट से कॉम्प्रेहेंसिव फॉक्सवैगन टिगुआन इंश्योरेंस ले लेना चाहिए। इस तरह से आप नुकसान की भारी मरम्मत लागत से खुद को बचा पाएंगे। यह इंश्योरेंस पॉलिसी व्यक्ति, संपत्ति या वाहन को हुए थर्ड-पार्टी नुकसान के लिए भी कवरेज देती है।

2. ऐड-ऑन कवर की रेंज

अगर आप कॉम्प्रेहेंसिव प्लान के लिए डिजिट से फॉक्सवैगन टिगुआन इंश्योरेंस रिन्यूवल चुनते हैं तो हो सकता है आपको पूरी कवरेज न मिले। ऐसा होने पर आप अतिरिक्त चार्ज देकर कुछ खास ऐड-ऑन कवर का फायदा ले सकते हैं। कुछ ऐड-ऑन पॉलिसी में शामिल है:

  • जीरो डेप्रिसिएशन कवर
  • इंजिन और गियरबॉक्स प्रोटेक्शन कवर
  • रोडसाइड असिस्टेंस
  • रिटर्न टू इंवॉइस कवर
  • कंज्यूमेबल कवर

3. कैशलेस क्लेम

डिजिट आपको फॉक्सवैगन टिगुआन इंश्योरेंस ऑनलाइन क्लेम और मरम्मत का कैशलेस तरीका चुनने की अनुमति देता है। इस तरीके के अंतर्गत, प्रोफेशनल सर्विस पाने के लिए आप रिपेयर सेंटर को भुगतान करने से बच सकते हैं। आपका इंश्योरर आपकी जगह पर भुगतान सेटल कर देगा, जिससे आप भविष्य के लिए पैसों की बचत कर पाएंगे।

4. कई नेटवर्क गैरेज

पूरे भारत में कैशलेस गैरेज का बड़ा नेटवर्क है जहां से आप अपनी फॉक्सवैगन कार के लिए रिपेयर सर्विस ले सकते हैं। यह रिपेयर सेंटर आपकी टिगुआन कार रिपेयर के लिए कैशलेस रहने का ऑप्शन देते हैं।

5.आईडीवी कस्टमाइजेशन

क्योंकि फॉक्सवैगन टिगुआन इंश्योरेंस की लागत कार के आईडीवी या इंश्योर्ड डिक्लेयर वैल्यू पर निर्भर करती है, यह जरूरी हो जाता है कि उस वैल्यू का चुनाव किया जाए जो अधिकतम फायदा लेने में मदद करे। इस संबंध में, डिजिट आपकी कार के आईडीवी के लिए कस्टमाइजेशन ऑप्शन देता है, इससे आप अपनी जरूरतों के हिसाब से वैल्यू का चुनाव कर पाते हैं। इस तरह से, कार चोरी होने या इसमें मरम्मत न हो सकने वाला नुकसान होने पर आपको अधिकतम रिटर्न मिल सकता है।

6. डोरस्टेप पिकअप और ड्रॉप फैसिलिटी

अगर आप डिजिट से कॉम्प्रेहेंसिव फॉक्सवैगन टिगुआन इंश्योरेंस प्लान लेते हैं तो आप अपनी कार के क्षति वाले हिस्सों के लिए आसान पिक-अप और ड्रॉप फैसिलिटी ले सकते हैं। यह फैसिलिटी आपको घर के आराम के बीच आपकी फॉक्सवैगन के लिए प्रोफेशन रिपेयर सर्विस देगी।

7. नो क्लेम बेनिफिट

अगर आप पॉलिसी अवधि में क्लेम-फ्री ईयर बनाकर रखते हैं तो डिजिट फॉक्सवैगन टिगुआन इंश्योरेंस रिन्यूवल कीमत पर नो क्लेम बोनस ऑफर करता है। एक नो क्लेम बोनस पॉलिसी प्रीमियम पर छूट होती है जो नॉन-क्लेम सालों की संख्या पर निर्भर करती है। यह इंश्योरर 50% तक की छूट देता है।

8. 24x7 कस्टमर सपोर्ट

अपनी फॉक्सवैगन कार के लिए इंश्योरेंस लेते हुए, आपके मन में कई सवाल आ सकते हैं। ऐसा होने पर आप डिजिट की कस्टमर केयर सर्विस पर किसी भी समय संपर्क कर सकते हैं और आपको तुरंत हल मिल जाएगा। यह राष्ट्रीय छुट्टियों पर भी 24x7 उपलब्ध रहते हैं।

अब जब आप डिजिट के फायदों के बारे में सबकुछ जानते हैं तो आप अपने फॉक्सवैगन टिगुआन इंश्योरेंस के लिए इस पर विचार कर सकते हैं। इस कंपनी से संपूर्ण इंश्योरेंस लेने से आपको फाइनेंशियल और लीगल लायबिलिटी कम करने में मदद मिलेगी।

फॉक्सवैगन टिगुआन कार इंश्योरेंस खरीदना क्यों जरूरी है?

फॉक्सवैगन टिगुआन एक महंगी कार है। आपको इसके लिए इंश्योरेंस जरूर खरीद लेना चाहिए। कार इंश्योरेंस पॉलिसी अनपेक्षित दुर्घटना वाली स्थिति में आपकी मदद करेगी। यह तब होगा जब इंश्योरेंस पॉलिसी भुगतान करेगी।

  • लीगल कंप्लायंस पूरे करे : मोटर व्हीकल ऐक्ट के मुताबिक, भारतीय सड़कों पर चलने वाली हर कार में अनिवार्य रूप से थर्ड-पार्टी लायबिलिटी पॉलिसी होनी ही चाहिए। अगर आप कार इंश्योरेंस नहीं खरीदते हैं, तो आपको ₹2000/-देना होगा और/या आपको 3 महीने के लिए जेल की कैद भी हो सकती है।
  • थर्ड-पार्टी लीगल लायबिलिटी कवर करे : आप ड्राइविंग करते हुए थर्ड-पार्टी को चोट पहुंचा सकते हैं या उनकी संपत्ति का नुकसान कर सकते हैं। अगर इन सब मामलों में आप जिम्मेदार हैं तो आपको मरम्मत या इसे ठीक कराने की लागत देनी होगी। थर्ड पार्टी कार इंश्योरेंस लेना सही रहेगा क्योंकि इंश्योरर आपकी जगह पर इन जिम्मेदारियों का ध्यान रखेगा।
  • मरम्मत की लागत का भुगतान करे-ओन डैमेज : फॉक्सवैगन टिगुआन के लिए कार इंशोरेंस पॉलिसी आपको दुर्घटना, प्राकृतिक आपदा, चोरी या आग वगैरह से होने वाले नुकसान से बचाएगी। अगर आपकी कार को नुकसान होता है और उसे मरम्मत की जरूरत है तो इस दौरान लगने वाली लागत इस इंश्योरेंस पॉलिसी में कवर होगी। यह बचत करने में आपकी मदद करेगी। कॉम्प्रेहेंसिव इंश्योरेंस का सुझाव हमेशा दिया जाता है क्योंकि यह ओन डैमेज के साथ थर्ड पार्टी लायबिलिटी को भी कवर करता है।
  • ऐड-ऑन के साथ कवर बढ़ाएं : सिर्फ अगर आपके पास कॉम्प्रेहेंसिव कार इंश्योरेंस पॉलिसी है तो ही आप पॉलिसी बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं। बेसिक कॉम्प्रेहेंसिव कवर ऊपर बताई गई घटनाओं के दौरान आपकी सुरक्षा करता है। इनसे इतर हानियों के लिए आपको अतिरिक्त प्रीमियम का भुगतान करके ऐड-ऑन कवर की जरूरत होगी। कुछ ऐड-ऑन जिनमें से आप चुनाव कर सकते हैं वो हैं जीरो डेप्रिसिएशन कवर, टायर प्रोटेक्ट कवर, पैसेंजर कवर, रिटर्न टू इंवॉइस कवर, इंजिन और गियरबॉक्स प्रोटेक्शन कवर, प्रोटेक्शन कवर, ब्रेकडाउन असिस्टेंस और कंज्यूमेबल कवर।

फॉक्सवैगन टिगुआन के बारे में ज्यादा जानें

आपके पास बड़ी एसयूवी पार्क करने की जगह नहीं है लेकिन फिर भी यह चाहिए तो कॉम्पैक्ट कार खरीदिए! हां, फॉक्सवैगन टिगुआन एक बढ़िया एसयूवी है जिसे आप खरीद सकते हैं। इस कार के साथ थ्रिल और फन हमशा ही बना रहेगा। निर्माता कहते हैं, "यह कार सभी यात्राएं पूरी करने के लिए बनाई गई है।"

फॉक्सवैगन टिगुआन दो वैरिएंट में मौजूद है, एक है हाई लाइन और दूसरी है कंफर्ट लाइन। इस एसयूवी की कीमत ₹28.14 लाख से शुरू होती है और ₹31.52 लाख तक जाती है। पूरी तरह से नई फॉक्सवैगन टिगुआन में टर्बोचार्ज फॉर-सिलिंडर इंजिन है जिसकी कैपेसिटी 1968 cc की है। कंपनी दोनों वैरिएंट में डीजल इंजिन और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑफर करती है। यह कार फ्यूल एफिशिएंट है और 1 लीटर में 16।65 km की माइलेज ऑफर करती है।

कुल मिलाकर, इसमें व्यापक और आकर्षक फीचर हैं जो आपको ड्राइविंग की खुशी देंगे। यह आपकी अगली फैमिली कार हो सकती है जिसमें 7 यात्री तक के लिए जगह मिल जाती है। रंगों की बात करें तो आप 5 मजेदार रंगों में से चुन सकते हैं उनमें शामिल हैं, इंडियम ग्रे, ओरिक्स व्हाइट, डीप ब्लैक, टुंगस्तेन सिल्वर और अटलांटिक ब्लू।

 फॉक्सवैगन टिगुआन कार इंश्योरेंस के बारे में ज्यादा जानें।

आपको फॉक्सवैगन टिगुआन क्यों खरीदनी चाहिए?

  • एक्सटीरियर : फॉक्सवैगन टिगुआन सड़क पर बिल्कुल अलग ही नजर आती है। इसके मेस्क्यूलर हुड और क्रोम-फिनिश ग्रिल अलग ही छाप छोड़ते हैं। इसकी बॉडी स्लीक है और इसलिए यह दूसरों से बेहतर दिखती है।
  • इंटीरियर : इस कार में 6.1 इंच की इनफोटेनमेंट स्क्रीन है। आपको स्मार्टफोन-कंपेटिबल सिस्टम मिलता है जो एप्पल कार प्ले और एंड्राइड ऑटो के साथ आसानी से कनेक्ट हो जाता है। चेयर कवर पर लेदर अपहोल्स्ट्री आपको जरूर पसंद आएगी। सीट आरामदायक हैं जो लम्बी यात्राओ के दौरान आपको आराम देती हैं।
  • असिस्टेंस फीचर : फॉक्सवैगन टिगुआन हाई-क्लास असिस्टेंस इक्विपमेंट के साथ आती है जिसमें अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा, पार्किंग सेंसर, रियर क्रॉस-ट्रैफिक अलर्ट, ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग, पेडेस्ट्रियन डिटेक्शन, लेन डिपारचर और फारवर्ड-कोलिजन वार्निंग और ऑटोनोमस इमर्जेंसी ब्रेकिंग शामिल हैं।
  • सेफ्टी फीचर : इस एसयूवी में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, एंटी-लॉक सिस्टम और इलेक्ट्रोनिक स्टैबलाइजेशन प्रोग्राम भी हैं। इसके हिल होल्ड कार को रोल डाउन होने से रोकते हैं और हिल डिसेंट डाउन ड्राइव सुरक्षित तरीके से कंट्रोल करता है। पैदल यात्रियों के लिए, इस कार में एक्टिव हुड सेंसर है जो कोलिजन के तुरंत बाद फ्रंट बंपर के सिग्नल देते ही उठ जाता है।

फॉक्सवैगन टिगुआन के वैरिएंट

वैरिएंट का नाम वैरिएंट का प्रकार (नई दिल्ली में, हर शहर में अलग हो सकता है)
2.0 TSI एलिगेंस ₹31.99 लाख

[1]

अक्सर पूछे कने वाले सवाल

क्या एक्सपायरी होने के बाद फॉक्सवैगन टिगुआन इंश्योरेंस रिन्यू कराते हुए मुझे नो क्लेम बेनेफिट मिलेगा?

अगर आप एक्सपायरी के 90 दिनों के अंदर पॉलिसी रिन्यू कराते हैं तो आपको नो क्लेम बोनस मिल सकता है। हालांकि इस अवधि के बाद अपनी पॉलिसी रिन्यू कराने पर आपको फायदे नहीं मिलेंगे।

फॉक्सवैगन टिगुआन इंश्योरेंस का प्रोवाइडर बदलते हुए क्या मैं नो क्लेम बोनस ट्रांसफर कर सकता हूं?

हां, नो क्लेम बोनस ट्रांसफरेबल होते हैं। इसलिए अगर आप इंश्योरेंस प्रोवाइडर बदलते हैं तो भी आपको यह फायदा मिल सकता है।