हीरो स्प्लेंडर इंश्योरेंस

हीरो स्प्लेंडर इंश्योरेंस केवल ₹752 से शुरू

Third-party premium has changed from 1st June. Renew now

हीरो स्प्लेंडर इंश्योरेंस ऑनलाइन खरीदें/रिन्यू करें

source

 

हीरो स्प्लेंडर शायद भारत की सबसे प्रसिद्ध बजट वाली बाइक्स में से एक है। इसलिए, अगर आप टू-व्हीलर वाहन खरीदने का सोच रहे हैं, तो इसके फ़ीचर्स के बारे में जानें कि यह क्यों लोकप्रिय है और इसके लिए बाइक इंश्योरेंस पॉलिसी ख़रीदने से पहले आपको क्या देखना चाहिए।

स्प्लेंडर उत्पादन करने वाली कंपनी हीरो मोटोकॉर्प पिछले कुछ समय से देश में टू-व्हीलर वाहनों की बिक्री में अग्रणी रही है। जून 2019 में, हीरो की स्प्लेंडर और एचएफ डीलक्स की प्रभावशाली बिक्री हुई जिसमें पूर्व में 2.42 लाख से ज़्यादा यूनिट बिक चुकी हैं। (1)

क्या आप एक टिकाऊ और ईंधन कुशल बाइक ढूंढ रहे हैं? खैर, स्प्लेंडर आपकी आवश्यकता के अनुसार सही हो सकती है।

जबकि स्प्लेंडर प्राकृतिक टूट-फूट का सामना करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, लेकिन एक एक्सीडेंट आपकी बाइक के प्रदर्शन को खराब कर सकता है। हीरो स्प्लेंडर इंश्योरेंस ख़रीदने से ऐसी दुर्घटनाओं की स्थिति में आपको अपनी बाइक की महंगी मरम्मत के लिए पैसे देने में मदद मिल सकती है। दुर्घटना के कारण उत्पन्न होने वाली थर्ड-पार्टी पक्ष देनदारियों को कवर करने के लिए भी इंश्योरेंस पॉलिसी ज़रूरी है।

ध्यान दें कि मोटर वाहन अधिनियम 1988 के अनुसार आपके टू-व्हीलर वाहन के लिए इंश्योरेंस कवर न केवल आवश्यक है, बल्कि क़ानून द्वारा अनिवार्य भी है। इस नियम का पालन ना करने पर 2000 रुपये का भारी यातायात ज़ुर्माना हो सकता है और बार-बार उल्लंघन करने पर 4,000 रुपये का ज़ुर्माना हो सकता है।

हीरो स्प्लेंडर इंश्योरेंस में क्या शामिल है?

आपको डिजिट का हीरो स्प्लेंडर इंश्योरेंस क्यों ख़रीदना चाहिए?

हीरो स्प्लेंडर के लिए इंश्योरेंस प्लान

थर्ड पार्टी कॉम्प्रिहेंसिव

एक्सीडेंट के कारण दोपहिया वाहन को होने वाला नुकसान

×

आग लगने के कारण आपके दोपहिया वाहन को हुआ नुकसान

×

प्राकृतिक आपदा के मामले में आपके दोपहिया वाहन को हुआ नुकसान

×

थर्ड-पार्टी वाहन को हुआ नुकसान

×

थर्ड-पार्टी प्रॉपर्टी को हुआ नुकसान

×

पर्सनल एक्सीडेंट कवर

×

थर्ड-पार्टी व्यक्ति को चोट/मृत्यु

×

आपके स्कूटर या बाइक की चोरी

×

अपना आईडीवी (IDV) कस्टमाइज़ करें

×

कस्टमाइज़ ऐड-ऑन के साथ एक्स्ट्रा सुरक्षा

×
Get Quote Get Quote

Know more about the difference between comprehensive and third party two wheeler insurance

क्लेम कैसे करें?

हमारा टू-व्हीलर इंश्योरेंस प्लान ख़रीदने या रिन्यू करने के बाद आप तनाव मुक्त रहते हैं, क्योंकि हमारे पास 3 आसान चरणों वाली डिजिटल क्लेम की प्रक्रिया है!

चरण 1

1800-258-5956 पर कॉल करें। कोई फ़ॉर्म नहीं भरना है।

चरण 2

अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर सेल्फ़-इंस्पेक्शन के लिए एक लिंक पाएं। बताई गई प्रोसेस से अपने स्मार्टफ़ोन से अपने वाहन के नुकसान की फ़ोटो खींचें।

चरण 3

हमारे गैरेज के नेटवर्क में होने वाली कैशलेस या रिंबर्समेंट वाली मरम्मत का तरीका चुनें।

डिजिट इंश्योरेंस क्लेम का निपटारा कितनी तेज़ी से होता है? यह पहला सवाल है, जो अपनी इंश्योरेंस कंपनी को स्विच करते समय आपके दिमाग में आना चाहिए। अच्छा है कि आप ऐसा कर रहे हैं! डिजिट का क्लेम रिपोर्ट कार्ड पढ़िए

हीरो स्प्लेंडर के बारे में जानें

25 साल से भी पहले मार्केट में लाया गया, हीरो स्प्लेंडर हीरो के टू -व्हीलर वाहनों की सूची में एक प्रभावशाली एडिशन था। अपने किफायती मूल्य और शानदार प्रदर्शन के कारण, स्प्लेंडर कुछ ही समय में एक घरेलू नाम बन गया।

इसने एक इलेक्ट्रॉनिक इग्निशन सिस्टम, जो भारत में लगभग अनसुना था, के लॉन्च होने पर नवीन तकनीक लाकर करके इंडस्ट्री में क्रांति ला दी।

• आज, आप कई स्प्लेंडर मॉडलों में से चुन सकते हैं, जिनमें से सभी लगभग 80 किमी/लीटर का माइलेज देते हैं। पावरफुल 4-स्ट्रोक सिंगल-सिलेंडर 97cc इंजन रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए बढ़िया है, जिससे यह बाइक नियमित ट्रेवल करने के लिए एकदम सही है।

• हीरो स्प्लेंडर रेंज जो कई पुरस्कार जीत चुकी है, क्रिटिक्स के साथ-साथ अपने उपभोक्ताओं को भी प्रभावित करने में सफल रही है।

• 2006 में ईटी ब्रांड इक्विटी सर्वे के अनुसार, स्प्लेंडर टू-व्हीलर श्रेणी में टॉप दो मॉडलों में से एक था। 2016 में, जेडी पावर इंडिया ने हीरो सुपर स्प्लेंडर को बेस्ट एक्सेक्यूटिव मोटरसाइकिल के रूप में चुना। (2)

• नवंबर 2019 में, कंपनी ने लोकप्रिय बाइक का BS-VI वर्ज़न लॉन्च किया, जिसका नाम स्प्लेंडर आईस्मार्ट है और यह वाहन चलाते समय हानिकारक उत्सर्जन को सीमित कर सकता है। (3)

इसलिए, स्प्लेंडर आपके गौरव और सुरक्षा के लिए सही बाइक है। वाहन को होने वाला कोई भी नुकसान उसकी मरम्मत करने में आपकी वित्तीय देनदारी बढ़ाएगा। हालांकि, भारतीय सड़कों पर दुर्घटनाएं आम बात हैं। इसलिए सबसे अच्छा यही है कि आप हीरो सुपर स्प्लेंडर इंश्योरेंस प्लान चुनें।

जब आप अपनी बाइक के लिए इंश्योरेंस कवरेज खरीद रहे हों, तब सबसे अच्छे इंश्योरेंस प्रोवाइडर को चुनना ज़रूरी है। डिजिटt बिना किसी परेशानी के आपको विश्वसनीय, पेपरलेस इंश्योरेंस पॉलिसी देता है।

लेकिन, डिजिट से इंश्योरेंस लेने के बाद आपको क्या फ़ायदा होता है? आइए जानें।

हीरो स्प्लेंडर बाइक इंश्योरेंस के लिए डिजिट को क्यों चुनें?

बाज़ार में मौजूद अनगिनत ऑप्शंस आपको यह सोचने पर मज़बूर करते हैं कि डिजिट को दूसरों से अलग क्या बनाता है। जब आप हमसे स्प्लेंडर बाइक इंश्योरेंस पॉलिसी लेते हैं, तो आप नीचे लिखी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं:

ऑनलाइन क्लेम प्रोसेस- डिजिट आपके समय की क़ीमत जानता है। इसलिए, उन्होंने आपके द्वारा पॉलिसियों का लाभ उठाने और क्लेम करने के लिए एक डिजिटल प्रोसेस तैयार किया है। अब आपको क्लेम करते समय बीमाकर्ता को कागज़ों का ढेर जमा कराने की कोई ज़रुरत नहीं है। इसके अलावा, डिजिट एक स्मार्टफोन-इनेबल्ड सेल्फ-इंस्पेक्शन प्रोसेस ऑफर करता है जो क्लेम प्रक्रिया को और सुव्यवस्थित बनाता है। इसके अलावा, डिजिट का एक और बोनस हाई क्लेम सेटलमेंट रेश्यो आपके क्लेम के रिजेक्ट होने की संभावना को कम करता है।

बड़ी संख्या में नेटवर्क गैरेज के साथ कैशलेस क्लेम हुए आसान - डिजिट आपको देश भर में 2900 से ज़्यादा नेटवर्क गैरेज से कैशलेस एक्सीडेंटल मरम्मत का लाभ उठाने का ऑप्शन बनाता है। अगर आपकी बाइक क्षतिग्रस्त हो जाती है और किसी दुर्घटना के कारण मरम्मत की ज़रुरत पड़ती है, तो आप निकटतम नेटवर्क गैरेज ढूंढकर कैशलेस मरम्मत का लाभ उठा सकते हैं। इन जगहों पर, आप तुरंत अपनी डिजिट पॉलिसी का लाभ उठा सकते हैं, जिससे आपको अपनी जेब से कोई पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा।

कुशल 24x7 ग्राहक सेवा- दुर्घटनाएं किसी भी समय हो सकती हैं, चाहे दिन में हो या रात में। इसलिए, इंश्योरेंस कंपनियों को हर समय क्लेम फाइलिंग और दूसरे मुद्दों को हल करने के लिए तैयार रहना चाहिए। शुक्र है कि डिजिट का ग्राहक सहायता विभाग ग्राहकों के लिए 24 घंटे मौजूद है, यहां तक कि राष्ट्रीय छुट्टी के दिनों में भी। चाहे आपके पालिसी से जुड़े सवाल हों या दुर्घटना के बारे में सूचित करना हो, कंपनी का प्रतिनिधि कॉल पर हमेशा मौजूद होता है।

अलग-अलग प्रकार की स्प्लेंडर इंश्योरेंस पॉलिसियों में से चुनें - डिजिट उपभोक्ता को अपने लिए सबसे अच्छा चुनने का अधिकार देता है। इसी को ध्यान में रखते हुए, वे निम्नलिखित प्रकार की हीरो स्प्लेंडर प्लस इंश्योरेंस पॉलिसियां ऑफर करते हैं:

क) थर्ड-पार्टी लायबिलिटी टू-व्हीलर इंश्योरेंस पॉलिसी - इस योजना में, आपकी स्प्लेंडर दोपहिया टू-व्हीलर इंश्योरेंस पॉलिसी आपकी बाइक से हुई दुर्घटना में किसी थर्ड-पार्टी के व्यक्ति, वाहन या संपत्ति को हुए नुकसान को कवर करेगी।

बी) कॉम्प्रिहेंसिव टू-व्हीलर इंश्योरेंस पॉलिसी - ये इंश्योरेंस पॉलिसियां आपके वाहन को कई तरह के नुकसान के लिए कवरेज देती हैं। थर्ड-पार्टी लायबिलिटी के अलावा, पॉलिसी आपकी बाइक के नुकसान की मरम्मत के खर्च को भी कवर करती है। इसके अलावा, यह आग, चोरी, प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं के कारण बाइक के क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में होने वाले खर्च को भी कवर करती है।

आप अपने स्प्लेंडर टू-व्हीलर के लिए ओन डैमेज कवर का भी लाभ उठा सकते हैं। यह एक नई इंश्योरेंस पॉलिसी है जिसका आप लाभ उठा सकते हैं अगर आपने सितंबर 2018 के बाद अपना स्प्लेंडर वाहन ख़रीदा है। डिजिट के ओन डैमेज कवर में आप तीसरे पक्ष के लायबिलिटी के बिना कॉम्प्रिहेंसिव पॉलिसियों में सामान्य रूप से मिलने वाली कॉम्प्रिहेंसिव सुरक्षा का लाभ उठा सकते हैं।

चाहे आप कोई भी पॉलिसी चुनें, सुनिश्चित करें कि दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं की स्थिति में यह आपकी वित्तीय देयता को कम करती है।

कस्टमइज़ेबल इंश्योर्ड डिक्लेयर्ड वैल्यू - आपके टू-व्हीलर इंश्योरेंस पॉलिसी में दी जाने वाली इंश्योर्ड डिक्लेयर्ड वैल्यू या आईडीवी (IDV) एक पूर्व निर्धारित अमाउंट को संदर्भित करती है जो डिजिट  आपको पे करेगा अगर आपकी बाइक चोरी हो जाती है या क्षतिग्रस्त होने के बाद मरम्मत के लायक नहीं रहती। इंश्योर्ड डिक्लेयर्ड वैल्यू बाइक डेप्रिसिएशन हटाकर मॉडल के निर्माता मूल्य के बराबर होती है। डिजिट आपको एक उच्च आईडीवी (IDV) देता है और आपको अपने आईडीवी (IDV) को कस्टमाइज़ करने की अनुमति देता है, जिससे आप अपनी टू-व्हीलर इंश्योरेंस पॉलिसी से अपने लाभों को बढ़ा सकते हैं।

नो क्लेम बोनस - अगर आपने पालिसी की अवधि में एक बार भी क्लेम नहीं किया है तो आप अपने पॉलिसी प्रीमियम पर एनसीबी या नो-क्लेम बोनस का लाभ ले सकते हैं। हर एक क्लेम-फ्री शर्त के बाद, आपके NCB को जोड़ा जाता है (जो 50% तक जा सकता है), जो आपको कम इंश्योरेंस प्रीमियम पर बेस्ट सुरक्षा दे सकता है। डिजिट  का आकर्षक एनसीबी ऑफर इसकी पालिसी को चुनने का एक और कारण है।

अपनी इंश्योरेंस पॉलिसी को मॉडिफाई करने के लिए ऐड-ऑन कवर - डिजिट आपको अपनी इच्छा के अनुसार पॉलिसी को मॉडिफाई करने के लिए कई प्रकार के ऐड-ऑन देता है। ऐसे स्टैंडअलोन कवरेज आपकी बाइक को नुकसान होने पर आपकी वित्तीय सुरक्षा को बढ़ाता है। डिजिट  की टू-व्हीलर इंश्योरेंस  पॉलिसी के तहत आप कुछ ऐड-ऑन का लाभ उठा सकते हैं:

  •  ज़ीरो डेप्रिसिएशन कवर
  •  इंजन और गियर सुरक्षा कवर
  •  ब्रेकडाउन असिस्टेंस कवर
  • कंज़्यूमेबल कवर
  •  रिटर्न टू इनवॉइस कवर 

इस तरह के कई और लाभों के साथ, डिजिट की किफ़ायती स्प्लेंडर टू-व्हीलर इंश्योरेंस पॉलिसियां हर तरफ से आपको वित्तीय सुरक्षा देती हैं।

हीरो स्प्लेंडर इंश्योरेंस: मॉडल विशिष्ट पॉलिसियां

हीरो मोटोकॉर्प ने अब तक छह स्प्लेंडर मॉडल लॉन्च किए हैं- स्प्लेंडर प्लस, स्प्लेंडर प्रो, स्प्लेंडर प्रो क्लासिक, स्प्लेंडर आईस्मार्ट, सुपर स्प्लेंडर और स्प्लेंडर आईस्मार्ट 110।

• स्प्लेंडर प्लस- सभी स्प्लेंडर वेरिएंट में सबसे पुराना मॉडल, स्प्लेंडर प्लस है जिसका डिज़ाइन 1995 में लॉन्च के बाद से बदला नहीं है। इसमें 97.2 सीसी फोर-स्ट्रोक सिंगल-सिलेंडर इंजन है। डिजिट का हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस इंश्योरेंस प्लान वाहन को पूर्ण रूप से कवर कर सकता है, जिसमें आप डैमेज पार्ट्स को बदल सकते हैं और बाइक की लुक और अनुभव को कायम रख सकते हैं।

• हीरो स्प्लेंडर प्लस i3s - स्प्लेंडर प्लस i3s हीरो का एक और किफ़ायती कम्यूटर मॉडल है। यह 4-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ 97.2 सीसी इंजन को स्पोर्ट करता है। वाहन ख़रीदते समय आप इसके पांच रंगों में से चुन सकते हैं।

• स्प्लेंडर आईस्मार्ट 110 - एडवांस बॉडी और ग्राफिक्स के साथ, आईस्मार्ट 110 में चार स्ट्रोक, 110 सीसी और एक सिलेंडर वाला बेहतर इंजन है। इसमें अत्याधुनिक i3S तकनीक शामिल की गई है, जो बजट में होने के साथ-साथ प्रीमियम अनुभव भी देती है।

चाहे आपके पास छह स्प्लेंडर मॉडल में से कोई भी हो, डिजिट की इंश्योरेंस आपको टेंशन से मुक्ति देगी। 

अपनी बाइक की चिंता करने के बजाय, सवारी का आनंद लें!

हीरो स्प्लेंडर - वेरिएंट और एक्स-शोरूम कीमत

वेरिएंट एक्स-शोरूम क़ीमत (शहर के अनुसार बदल सकती है)
स्प्लेंडर प्लस किक अलॉय, 97.2 सीसी ₹ 51,790
स्प्लेंडर प्लस सेल्फ अलॉय, 97.2 सीसी ₹ 53,790
स्प्लेंडर प्लस i3s, 97.2 सीसी ₹ 55,200
स्प्लेंडर प्लस आईबीएस आई3एस, 97.2 सीसी ₹ 55,600
सुपर स्प्लेंडर एसडीए, 124.7 सीसी ₹ 59,650
सुपर स्प्लेंडर एसडीए एसएक्स 124.7 सीसी ₹ 60,250

भारत में हीरो स्प्लेंडर इंश्योरेंस के बारे में अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल

क्या मैं अपनी स्प्लेंडर बाइक इंश्योरेंस पॉलिसी की आईडीवी (IDV) कैलकुलेट कर सकता हूं?

हां। आप अपनी बाइक के मॉडल, निर्माता की सूचीबद्ध कीमत और डेप्रिसिएशन के आधार पर अपनी इंश्योरेंस पॉलिसी की आईडीवी (IDV) का अनुमान लगा सकते हैं। कैलकुलेशन आसान बनाने के लिए आप ऑनलाइन आईडीवी कैलकुलेटर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्या मैं अपना नो-क्लेम बोनस किसी नए इंश्योरेंस प्रोवाइडर को ट्रांसफर कर सकता हूं?

हां। चूंकि आप एक नए प्रोवाइडर पर शिफ्ट कर रहे हैं, तो आपको अपने मौजूदा एनसीबी बेनिफिट को सरेंडर करने की ज़रुरत नहीं है। आपको अपनी नई इंश्योरेंस कंपनी को संचित एनसीबी के बारे में बताने की ज़रुरत है ताकि वह आपका नया प्लान उसके अनुसार बना सके।

स्प्लेंडर टू-व्हीलर इंश्योरेंस पॉलिसियों के लिए डिडक्टिबल्स क्या हैं?

डिडक्टिबल का मतलब उस पूर्व-निर्धारित अमाउंट से है जो पॉलिसीधारक अपनी बीमा पॉलिसियों का क्लेम करने से पहले अपनी बाइक की मरम्मत पर ख़र्च करते हैं। डिडक्टिबल्स पॉलिसी के प्रीमियम को कम करने में मदद करते हैं, लेकिन टू-व्हीलर दुर्घटनाओं की स्थिति में आपकी वित्तीय देनदारी भी बढ़ा सकते हैं।

क्या मेरी सेकेंड हैंड स्प्लेंडर बाइक के इंश्योरेंस की ज़रुरत है?

हां।आपकी सेकेंड हैंड बाइक का इंश्योरेंस क़ानूनी रूप से अनिवार्य है। मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के अनुसार, अगर आप उचित बीमा कवर के बिना अपनी स्प्लेंडर बाइक चलाते हैं तो आप क़ानून का उल्लंघन कर रहे हैं।