होंडा शाइन इंश्योरेंस

₹752 से शुरू होने वाला होंडा शाइन इंश्योरेंस करवाएं

Third-party premium has changed from 1st June. Renew now

होंडा शाइन इंश्योरेंस ऑनलाइन ख़रीदें/रिन्यू करें

source

अगर आपने होंडा शाइन ख़रीदी है, तो आपको उसके लिए टू-व्हीलर इंश्योरेंस पॉलिसी के बारे में सब कुछ जानना चाहिए। हम यहां आपको वह सब कुछ बता रहे हैं, जो आपको होंडा शाइन टू-व्हीलर इंश्योरेंस के बारे में पता होना चाहिए। ताकि आप बाइक को किसी तरह का नुक़सान होने पर वित्तीय रूप से सुरक्षा पा सकें।

होंडा शाइन भारत में होंडा मोटर कंपनी के बनाए सबसे लोकप्रिय टू-व्हीलर वाहनों में से एक है। यह उन लोगों के लिए सबसे उपयुक्त है, जो रोज़ बाइक चलाते हैं। बांगलादेश होंडा प्राइवेट लिमिटेड और होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया के साझा प्रयास से तैयार की गई होंडा शाइन भारतीय बाज़ार में साल 2006 में आई थी।

अब अगर आप होंडा शाइन ख़रीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको उसे सुरक्षित करने के सबसे ज़रूरी पहलू के बारे में भी जान लेना चाहिए- टू-व्हीलर इंश्योरेंस पॉलिसी ख़रीदना।

होंडा शाइन टू-व्हीलर इंश्योरेंस पॉलिसी एक ज़रूरी पॉलिसी है, जो बाइक को दुर्घटना, चोरी या किसी अन्य नुक़सान पर वित्तीय तौर पर सुरक्षा देती है।

इसके साथ ही, कम से कम थर्ड-पार्टी लायबिलिटी इंश्योरेंस पॉलिसी लेना मोटर व्हीकल एक्ट, 1988 के तहत ज़रूरी है। अगर होंडा शाइन चलाते समय आपके पास वैध इंश्योरेंस पॉलिसी नहीं है, तो आपको 2000 रुपए का जुर्माना भरना पड़ सकता है (गलती दोहराने पर 4000 रुपए)।

होंडा सीबी शाइन इंश्योरेंस में क्या कवर किया जाता है?

आपको डिजिट का होंडा सीबी शाइन इंश्योरेंस क्यों ख़रीदना चाहिए?

सीबी होंडा शाइन के लिए इंश्योरेंस के प्रकार

थर्ड-पार्टी कॉम्प्रिहेंसिव

दुर्घटना के कारण खुद के वाहन को होने वाले नुक़सान

×

आग लगने के कारण खुद के वाहन को होने वाले नुक़सान

×

प्राकृतिक आपदाओं के कारण खुद के वाहन को होने वाले नुक़सान

×

थर्ड-पार्टी के वाहन को होने वाले नुक़सान

×

थर्ड-पार्टी की संपत्ति को होने वाले नुक़सान

×

निजी दुर्घटना कवर

×

थर्ड-पार्टी के व्यक्ति को चोट लगना या उसकी मौत हो जाना।

×

आपकी बाइक या स्कूटर चोरी हो जाना

×

अपनी आईडीवी कस्टमाइज़ करें

×

कस्टमाइज़ किए गए एड-ऑन के साथ अतिरिक्त सुरक्षा

×
Get Quote Get Quote

कॉम्प्रिहेंसिव और थर्ड-पार्टी टू-व्हीलर वाहन इंश्योरेंस में अंतर के बारे में और ज़्यादा जानें।

होंडा सीबी शाइन- वेरिएंट और एक्स शोरूम क़ीमत

वेरिएंट एक्स शोरूम क़ीमत (शहर के अनुसार बदल सकती)
सीबी शाइन ड्रम ब्रेक, 65 किलोमीटर प्रति लीटर, 124.73 सीसी ₹ 58,097
सीबी शाइन सीबीएस, 65 किलोमीटर प्रति लीटर, 124.73 सीसी ₹ 58,967
सीबी शाइन लिमिटेड एडिशन ड्रम सीबीसी, 65 किलोमीटर प्रति लीटर, 124.73 सीसी ₹ 59,267
सीबी शाइन डिस्क बे्रक, 65 किलोमीटर प्रति लीटर, 124.73 सीसी ₹ 60,410
सीबी शाइन डिस्क सीबीएस, 65 किलोमीटर प्रति लीटर, 124.73 सीसी ₹ 63,627
सीबी शाइन लिमिटेड एडिशन डिस्क सीबीएस, 65 किलोमीटर प्रति लीटर, 124.73 सीसी ₹ 63,927

क्लेम कैसे फ़ाइल करें?

हमारे दोपहिया इंश्योरेंस प्लान को खरीदने या रिन्यू करने के बाद, आप टेंशन फ़्री रह सकते हैं क्योंकि हम 3-स्टेप वाली, पूरी तरह से डिजिटल क्लेम प्रक्रिया को फ़ॉलो करते हैं!

स्टेप 1

1800-258-5956 पर कॉल करें। कोई फ़ॉर्म भरने की ज़रूरत नहीं है।

स्टेप 2

आपको अपने रजिस्टर किए हुए मोबाइल नंबर पर सेल्फ़-इंस्पेक्शन के लिए लिंक मिलेगा। बताई गई स्टेप बाई स्टेप प्रक्रिया को फ़ॉलो करते हुए स्मार्टफ़ोन से अपने वाहन को हुए नुकसान की फ़ोटो खींचें।

स्टेप 3

रिपेयर का अपना पसंदीदा तरीका चुनें जैसे हमारे गैरेज के नेटवर्क के ज़रिए रिंबर्समेंट या कैशलेस रिपेयर।

डिजिट इंश्योरेंस क्लेम का सेटलमेंट कितनी जल्दी होता है? इंश्योरेंस कंपनी बदलते समय सबसे पहले यही सवाल मन में आता है। जाहिर है आपके मन में भी आया होगा! डिजिट क्लेम रिपोर्ट कार्ड के बारे में पढ़ें

होंडा शाइन - संक्षिप्त जानकारी

ऐसी कई खूबियां हैं जिनकी वजह से होंडा शाइन भारत में सबसे पसंदीदा दोपहिया वाहनों में से हैं। उदाहरण के लिए,

  • 2016 में, बाइक को साल की सबसे लोकप्रिय एक्जीक्यूटिव मोटरसाइकिल के लिए जे.डी. पावर अवार्ड मिला। (1)

  • अगले साल, होंडा शाइन एक महीने में एक लाख यूनिट से ज़्यादा की बिक्री करने वाली भारत की पहली 125cc मोटरसाइकिल बन गई। (2)

  • नई होंडा सीबी शाइन एसपी भारत में कंपनी की पहली मोटरसाइकिल है जिसमें बीएस-VI इंजन अपडेट दिया गया है, जिससे एमिशन रेट में काफ़ी कमी आई है।

  • होंडा सीबी शाइन और सीबी शाइन एसपी को 2019 में भारत सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुपालन के साथ कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (सीबीएस) के साथ लांच किया गया था। इस विनियमन के अनुसार, 125cc से कम इंजन डिसप्लेसमेंट वाले प्रत्येक दोपहिया वाहन में सीबीएस का होना ज़रूरी है।

  • होंडा सीबी शाइन का लिमिटेड एडिशन इसके साइड फ्यूल टैंक पर नए ग्राफिक्स के साथ लांच किया गया था और यह कलर कोड किए गए ग्रैब रेल के साथ मौजूद था।

जहां तक ​​रोज़ाना आने जाने का सवाल है, इस तरह की कई सुविधाओं के कारण, होंडा शाइन रेंज भरोसेमंद वाहन में से है। अफ़ोर्डेबल होने के कारण भी यह भारतीय बाजार में सबसे बढ़िया बाइक में से है।                                                                                                                      होंडा ने रेगुलर तौर पर होने वाली टूट-फूट को सहने के लिए मोटरसाइकिलों की शाइन रेंज तैयार की है। फिर भी, भारत में आमतौर पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। सड़क दुर्घटना में आपकी बाइक को गंभीर नुकसान हो सकता है, जिसको रिपेयर कराने में आपका काफ़ी ख़र्चा आ सकता है। होंडा शाइन बाइक इंश्योरेंस प्लान ऐसी दुर्घटनाओं के कारण आने वाले ख़र्चे से आपको बचाता है।

इंश्योरेंस की बात पर वापस आते हैं - सड़क दुर्घटना या किसी दूसरे कारण से वाहन को होने वाले नुकसान की स्थिति में पर्याप्त आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आपको बेस्ट पॉलिसी और सबसे सही इंश्योरेंस कंपनी का फ़ायदा उठाने के बारे में सोचना चाहिए।

डिजिट उन कुछ भारतीय कंपनियों में से है जो कंज़्यूमर की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इंश्योरेंस पॉलिसी प्रदान करती है, जो आपकी होंडा शाइन को नुकसान होने पर आपकी लायबिलिटी को कम करती हैं।

होंडा शाइन इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए डिजिट ही क्यों चुनें?

कई अन्य कंपनियों के विपरीत, डिजिट के प्रॉडक्ट दोपहिया इंश्योरेंस के पॉलिसीहोल्डर के लिए, विशेष रूप से आसान और परेशानी मुक्त बनाए गए हैं। कंपनी की पॉलिसी की निम्नलिखित ख़ासियतें इसे आपके दोपहिया वाहन के लिए शानदार विकल्प बनाती हैं -

  • पेपरलेस क्लेम फ़ाइलिंग और हाई क्लेम सेटलमेंट रेशियो - डिजिट पॉलिसी की ऑनलाइन सुविधा प्रदान करने पर केंद्रित है। इन प्लान को ट्रैक करना, मेंटेन रखना और रिन्यू करना आसान है। इसके अलावा, क्लेम फ़ाइल करते समय, आपको अपनी पॉलिसी के लिए सभी कागजी कार्रवाई की व्यवस्था करने की चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। डिजिट के स्मार्टफ़ोन-सक्षम सेल्फ़-इंस्पेक्शन के साथ, दोपहिया इंश्योरेंस पॉलिसी के तहत क्लेम करने की प्रक्रिया सुव्यवस्थित हो सकती है। इसके अलावा, जब आपके क्लेम के खारिज होने की संभावना को कम करने की बात आती है तो डिजिट के हाई क्लेम सेटलमेंट रेशियो का फ़ायदा मिलता है।

  • ऑनलाइन पॉलिसी ख़रीद और रिन्यूवल - जैसा कि ऊपर कहा गया है, आपको डिजिट से इंश्योरेंस पॉलिसी ख़रीदने के लिए एजेंट या ब्रोकर से मिलने की ज़रूरत नहीं है। आप कंपनी की वेबसाइट ब्राउज़ कर सकते हैं, सही प्लान खोज सकते हैं, सभी नियम और शर्तें पढ़ सकते हैं और फिर तय कर सकते हैं कि आप इसे खरीदना चाहते हैं या नहीं। रिन्यूवल प्रक्रिया समान ही है लेकिन जल्दी होती है। पूरी प्रक्रिया को विस्तृत काग़जी कार्रवाई की ज़रूरत के बिना ऑनलाइन पूरा किया जा सकता है।

  • आकर्षक नो-क्लेम बोनस फ़ायदा - अगर आप सावधानी बरतने वाले ड्राइवर हैं, तो होंडा शाइन इंश्योरेंस पॉलिसी की हर एक अवधि के दौरान क्लेम फ़ाइल करने की संभावना काफ़ी कम हो जाती है। क्लेम-फ़्री अवधि आपको बाद के सालों के लिए प्रीमियम पर आकर्षक नो-क्लेम (एनसीबी) फ़ायदा उठाने का पात्र बनाती है। नो-क्लेम बोनस का फ़ायदा 20% से लेकर 50% तक हो सकता है, जो आपके लिए दोपहिया इंश्योरेंस पॉलिसी को और ज़्यादा किफ़ायती बनाता है।                                                                      

  • कुशल 24x7 कस्टमर सपोर्ट - मान लीजिए कि आपको देर तक काम करना पड़ा और घर लौटते समय आप बाइक दुर्घटना के शिकार हो जाते हो। ऐसे में किया जाने वाला पहला सही काम यह होगा कि आप अपनी इंश्योरेंस कंपनी को दुर्घटना के बारे में जल्द से जल्द सूचित करें ताकि आप दुर्घटना में हुए नुकसान के लिए आर्थिक सहायता पा सकें। डिजिट की कस्टमर सर्विस टीम पॉलिसीहोल्डर की ओर से की जाने वाली कॉल के लिए हमेशा तैयार रहती है। चाहे रात हो या दिन, यहां तक ​​कि नेशनल हॉलिडे पर भी सहायता पाने के लिए आपको बस एक कॉल करनी है! हमारी कस्टमर केयर टीम, क्लेम फ़ाइल करने की प्रक्रिया में आपको गाइड करने के अलावा, पॉलिसी के बारे में आपके किसी भी सवाल या शंका के समाधान के लिए हमेशा तैयार रहती है।

  • अपनी आईडीवी को कस्टमाइज़ करें - अगर आपकी बाइक को कोई नुकसान हो जाता है या यह चोरी हो जाती है, तो आप अपनी इंश्योरेंस कंपनी से मुआवजा पाने के हकदार हैं। इसे इंश्योर्ड डिक्लेयर्ड वैल्यू कहा जाता है। जब आप होंडा शाइन बाइक इंश्योरेंस पॉलिसी का फ़ायदा उठाते हैं, तब आपकी इंश्योरेंस कंपनी द्वारा बाइक के निर्माता द्वारा तय किए गए सूचीबद्ध मूल्य में से उसके डेप्रिशिएन को घटाकर, बाइक का आईडीवी मूल्य निकाला जाता है। इसलिए, जैसे-जैसे आपकी बाइक पुरानी होती जाती है, इसका आईडीवी मूल्य कम होता जाता है। डिजिट में आपको होंडा शाइन के आईडीवी को कस्टमाइज़ करने की सुविधा मिलती है। अगर आप चोरी की संभावना वाले क्षेत्र में रहते हैं, तो आपको पूरी आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ज़्यादा आईडीवी वाली पॉलिसी का फ़ायदा उठाना चाहिए।

  • चुनने के लिए पॉलिसी की बड़ी रेंज - डिजिट आपको पॉलिसी चुनने के कई विकल्प देता है। नीचे सूचीबद्ध विकल्पों में से हर एक विकल्प पॉलिसीहोल्डर को अलग-अलग प्रकार की आर्थिक सुरक्षा प्रदान करता है। इसलिए, इन्हें खरीदने से पहले इन पर सावधानीपूर्वक विचार करें -

a) थर्ड-पार्टी लायबिलिटी टू-व्हीलर इंश्योरेंस पॉलिसी - जैसा कि नाम से पता चलता है, यह एक ऐसी पॉलिसी है जो सिर्फ़ आपकी बाइक से जुड़ी दुर्घटना में थर्ड पार्टी व्यक्ति, वाहन या संपत्ति को हुए नुकसान या क्षति के लिए आपकी आर्थिक देनदारियों को पूरा करने में मदद करती है। हालांकि, इसमें आपको अपने वाहन को रिपेयर कराने के लिए कोई सहायता नहीं मिलती है।

b) कॉम्प्रेहेंसिव टू-व्हीलर इंश्योरेंस पॉलिसी - ये चौतरफा इंश्योरेंस पॉलिसी हैं जो दुर्घटना में शामिल तीसरे पक्ष के साथ-साथ पॉलिसीहोल्डर को भी आर्थिक सहायता प्रदान करती हैं। इसके अलावा, अगर आपकी बाइक को आग, भूकंप, बाढ़, या मानव निर्मित आपदाओं, जैसे दंगों, आतंकवादी गतिविधियों आदि के कारण नुकसान होता है, तो आप इस पॉलिसी के तहत क्लेम कर सकते हैं।

जिन लोगों ने सितंबर 2018 के बाद अपनी बाइक खरीदी है, वे भी डिजिट से ओन डैमेज कवर पाने के लिए पात्र हैं। यहां आप थर्ड पार्टी लायबिलिटी के साथ कॉम्प्रेहेंसिव प्लान की सुविधाओं का फ़ायदा उठा सकते हैं। पॉलिसी खरीदने का निर्णय लेने से पहले सभी मौजूद सुविधाओं पर विचार करें।

एड-ऑन कवर विकल्प - हर एक पॉलिसीहोल्डर की कुछ निजी ज़रूरतें होती हैं। हो सकता है डिजिट की बेस पॉलिसी इन सभी ज़रूरतों को अच्छे से पूरा ना कर पाए। यही कारण है कि डिजिट कई तरह के राइडर या ऐड-ऑन प्रदान करता है जिन्हें पॉलिसीहोल्डर अपने प्लान के मुताबिक़ ख़रीद सकते हैं। इनमें से कुछ ऐड-ऑन इस प्रकार हैं:

कन्ज़्यूमेबल कवर

रिटर्न टू इनवॉयस कवर

ज़ीरो डेप्रिसिएशन कवर

इंजन एंड गियर प्रोटेक्शन कवर

ब्रेकडाउन असिस्टेंस कवर

बड़ी संख्या में नेटवर्क गैरेज - इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने का मुख्य कारण अपनी क्षमता से ज़्यादा ख़र्च को सीमित करना है। इसे ध्यान में रखते हुए, डिजिट देश भर में 1,000 से ज़्यादा नेटवर्क गैरेज की सर्विस प्रदान करता है, जहां आपको पूरी तरह से कैश-फ़्री रिपेयर की सुविधा मिलती है। अपनी इंश्योरेंस पॉलिसी का सीधे क्लेम करने और अपने पास से होने वाले किसी भी ख़र्च को कम से कम करने के लिए इनमें से किसी भी आउटलेट पर जाएं।

ऐसे फ़ायदों के साथ, डिजिट की टू-व्हीलर इंश्योरेंस पॉलिसी आपकी होंडा शाइन बाइक के लिए व्यापक कवरेज प्रदान करती है।

अपने इंश्योरेंस पॉलिसी कवरेज के साथ, डिजिट ने बाइक मॉडल स्पेसिफ़िक प्लान की पेशकश के साथ देश भर के कस्टमर को इंप्रेस करने में भी कामयाबी हासिल की है।

लोकप्रिय होंडा शाइन मॉडल के लिए टू-व्हीलर इंश्योरेंस प्लान

होंडा की शाइन रेंज में तीन प्राइमरी मॉडल - होंडा सीबी शाइन, होंडा शाइन और होंडा शाइन एसपी शामिल हैं। डिजिट इनमें से प्रत्येक मॉडल के लिए अलग अलग इंश्योरेंस पॉलिसी प्रदान करता है।

  • होंडा शाइन - होंडा शाइन, प्रभावशाली बिल्ड क्वालिटी और स्टाइलिश लुक के साथ इस रेंज का बेस मॉडल है। 125cc क्षमता का इंजन भरोसेमंद और शक्तिशाली परफ़ॉरमेंस देने में सक्षम है।

  • होंडा सीबी शाइन - यह एकमात्र शाइन प्रॉडक्ट जो अपडेट किए गए बीएस-VI इंजन के साथ आता है, होंडा सीबी शाइन में ज़्यादातर फ़ीचर इसके अन्य प्रॉडक्ट के समान ही हैं। होंडा का दावा है कि यह बाइक 65 kmpl का ऑन-रोड माइलेज दे सकती है। इसलिए, इस वाहन को खरीदने से ईंधन-कुशल, दमदार और भरोसेमंद परफ़ॉरमेंस सुनिश्चित होती है।

आप होंडा शाइन मॉडल के इन वेरिएंट का डिजिट की टू-व्हीलर इंश्योरेंस पॉलिसी से इंश्योरेंस करा सकते हैं।

भारत में होंडा शाइन इंश्योरेंस के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या मैं अपनी होंडा शाइन सेकेंड हैंड बाइक के लिए ओन डैमेज कवर खरीद सकता हूं?

नहीं। स्टैंडअलोन ओन डैमेज कवर सिर्फ़ सितंबर 2018 के बाद खरीदी गई नई बाइक मॉडल के लिए मौजूद है। सेकेंड हैंड होंडा शाइन बाइक मालिकों को इसके बजाय थर्ड पार्टी लायबिलिटी और कॉम्प्रेहेंसिव पॉलिसी में से चुनना चाहिए।

क्या मैं प्रीमियम बर्डन को कम करने के लिए अपनी होंडा शाइन आईडीवी को कम कर सकता हूं?

हां, आप ऐसा कर सकते हैं। हालांकि, ऐसा करने से बचना ही बेहतर है। कम इंश्योर्ड डिक्लेयर्ड वैल्यू होने पर, अगर आपकी बाइक में इतना नुकसान होता है कि इसकी रिपेयरिंग नहीं हो सकती है या यह चोरी हो जाती है तो आर्थिक नुकसान के प्रति आपकी लायबिलिटी बढ़ जाती है।

अगर मेरा होंडा शाइन इंश्योरेंस प्लान एक्सपायर हो जाता है तो क्या होगा?

अगर आप तय की गई तिथि से पहले पॉलिसी को रिन्यू नहीं करते हैं, और प्लान एक्सपायर हो जाता है तो आपको पॉलिसी द्वारा पेश किए गए कवरेज का फ़ायदा नहीं मिलेगा। ये फ़ायदे जारी रखने के लिए आपको फिर से नया प्लान खरीदना होगा।