मॉरिस गैराज, एक ब्रिटिश ऑटोमेकर, वर्तमान में चीनी कंपनी एसएआईसी मोटर के स्वामित्व में है और इस साल भारत की पहली ऑटोनॉमस लेवल-1 प्रीमियम एसयूवी ग्लॉस्टर पेश करने के लिए तैयार है। यह एसयूवी 4 ट्रिम्स - सुपर, स्मार्ट, शार्प और सेवी – फ्लैगशिप एसयूवी मॉडल में ऑटोनॉमस लेवल - 1 फीचर के साथ उपलब्ध होगी।
ग्लॉस्टर को पहले ही उत्साही प्रतिक्रियाएं मिल चुकी है और लॉन्च से पहले ही 500 बुकिंग हासिल करने में कामयाब रही है।
इसलिए, यदि आपने अपना ग्लॉस्टर मॉडल पहले ही बुक कर लिया है या ऐसा करने की योजना बना रहे हैं, तो खर्चों की परेशानी से मुक्त होने के लिए मॉरिस गैरेज ग्लॉस्टर कार इंश्योरेंस का विकल्प चुने।
इसके अलावा, मोटर वाहन ऐक्ट 1988 भारतीय सड़कों पर चलने वाली सभी कारों के लिए एक थर्ड-पार्टी कार इंश्योरेंस पॉलिसी अनिवार्य करता है। यह पॉलिसी किसी भी थर्ड-पार्टी के नुकसान को कवर करने के लिए आवश्यक खर्चों को कवर करती है।
लेकिन एक अन्य प्रकार की इंश्योरेंस पॉलिसी है जो थर्ड-पार्टी की लायबलिटी और स्वयं के नुकसान दोनों को कवर करके कार मालिक को फ़ायदा पहुंचाती है - एक कंप्रिहेंसिव पॉलिसी।
डिजिट भारत में एक भरोसेमंद इंश्योरेंस प्रोवाइडर है जो सस्ती मॉरिस गैराज ग्लॉस्टर इंश्योरेंस प्रदान करता है।
नीचे ग्लोस्टर की अत्याधुनिक विशेषताओं, कार इंश्योरेंस पॉलिसी के महत्व और डिजिट द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं और फ़ायदों से संबंधित एक संक्षिप्त विवरण दिया गया है।