hamburger

जनरल इंश्योरेंस

लाइफ इंश्योरेंस

रिसोर्सेस

रिन्यू कार इंश्योरेंस ऑनलाइन

क्या यह आपके लिए साल का वह समय है जब आपको अपने कार इंश्योरेंस को रिन्यू करने की जरूरत है और आप इस दुविधा में हैं कि पुरानी इंश्योरेंस कंपनी से जुड़ें रहें या किसी नए की तरफ रुख करें? ये थोड़ा-सा मुश्किल भरा फैसला है, Read more... लेकिन चिंता मत कीजिए, हम आपके लिए यह फैसला लेना आसान बना देंगे। चलिए सबसे पहले कार इंश्योरेंस को रिन्यू करने के बारे में पूरी जानकारी लेते हैं। Read less

रिन्यू कार इंश्योरेंस पॉलिसी ऑनलाइन

usp icon

9000+

Cashless Garages

usp icon

2900 Crore+

Paid-in Claims

usp icon

1.2 Cr+

Policies Sold

false
Up to 90% Off with PAYD Add-On
This is a {{carWheelerCtrl.localStorageValues.product}} reg no, please enter a private car reg no.

I agree to the Terms & Conditions

Buy Online for Huge Savings

Digit Exclusive

Claim your Offer

Up to 90% Discount

Save big with Digit - Claim up to 90% discount on new car insurance premium.

I agree to the Terms & Conditions

true
car

Check Price

arrow
×
car

Car insurance Online, Up to 90% Discount

This is a {{carWheelerCtrl.localStorageValues.product}} reg no, please enter a private car reg no.

It's a Brand New Car

I Know Registration Number

ऑनलाइन कार इंश्योरेंस पॉलिसी रिन्यू करने के बारे में पूरी जानकारी

क्या यह आपके लिए साल का वह समय है जब आपको अपने कार इंश्योरेंस को रिन्यू करने की जरूरत है और आप इस दुविधा में हैं कि पुरानी इंश्योरेंस कंपनी से जुड़ें रहें या किसी नए की तरफ रुख करें? ये थोड़ा-सा मुश्किल भरा फैसला है, लेकिन चिंता मत कीजिए, हम आपके लिए यह फैसला लेना आसान बना देंगे।

चलिए सबसे पहले कार इंश्योरेंस को रिन्यू करने के बारे में पूरी जानकारी लेते हैं।

कार इंश्योरेंस रिन्यू करना क्या है?

कार इंश्योरेंस रिन्यू करने का समय वह समय होता है जिसमें आपकी इंश्योरेंस पॉलिसी, इंश्योरेंस कंपनी के रेट एडजस्ट किए बगैर सक्रिय रहती है। लेकिन, एक बार शुरुआती पॉलिसी का समय खत्म होने के बाद जब तक आप कोई बदलाव नहीं करते, तब तक आपका इंश्योरेंस रेट हर पॉलिसी को रिन्यू करने के दौरान एक जैसा ही होना चाहिए। अब यहां आपको सोचने का मौका मिलता है। जब आपको पता हो कि इंश्योरेंस कंपनी एक निश्चित समय के लिए पॉलिसी रिन्यू करते समय आपके रेट को एडजस्ट नहीं करेगी, तब आप नए विकल्प के बारे में सोच सकते हैं।

आपके पास मौजूद विकल्प क्या हैं – अपनी पहले वाली इंश्योरेंस कंपनी को चुनें या किसी नई की तरफ रुख करें?

दरअसल आपके पास दोनों विकल्प मौजूद हैं। अगर आप अपने पिछले अनुभव, क्लेम करने की प्रक्रिया, स्पष्टता, और ग्राहक सहायता सेवा से खुश हैं, तो अपने पहले वाले उसी इंश्योरेंस कंपनी को चुन सकते हैं या फिर आप इंश्योरेंस देने वाली नई कंपनी को चुन सकते हैं।  ये आपके अनुभव और इंश्योरेंस की जरूरतों पर निर्भर करता है कि इन दोनों में से कौन-सा चुनना है।

कार इंश्योरेंस पॉलिसी को रिन्यू करने से पहले किन बातों का ध्यान रखें

कार इंश्योरेंस रिन्यू करने के समय कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। इन पर ध्यान देने से ये सुनिश्चित होगा कि पॉलिसी सालाना रिन्यू करने से आपको एक बेहतरीन कवर मिलेगा। इसमें से कुछ बातें नीचे दी गईं हैं:

  • पॉलिसी टाइप - पॉलिसी टाइप को जानें। सही निर्णय लेने के लिए अपने पास मौजूद विकल्प पता होना जरूरी है। अगर आपके पास सिर्फ थर्ड-पार्टी कार इंश्योरेंस था, तो रिन्यू करते समय आप अपनी बदलती इंश्योरेंस जरूरतों की हिसाब से एक कॉमप्रिहेंसिव कार इंश्योरेंस प्लान चुन सकते हैं।
  • इंश्योरेंस देने वाली अपनी कंपनी की समीक्षा करें - इंश्योरेंस देने वाली अपनी कंपनी के बारे में रिसर्च करें। हर संभव जानकारी को जांचे ताकि भविष्य में आपको किसी भी तरह का पछतावा न हो।
  • ऐड- ऑन - अपनी पॉलिसी के साथ सही ऐड-ऑन चुनने से आपको ज्यादा फायदा मिल सकता है। इनमें से कुछ जीरो डेप्रिसिएशन कवर, एनसीबी (NCB) कवर, इनवॉइस प्रोटेक्शन कवर और इंजन प्रोटेक्ट कवर वगैरह हैं। कार इंश्योरेंस ऐड-ऑन के बारे में जानें और सही चुनें।
  • क्लेम करने की प्रक्रिया - यह बहुत महत्वपूर्ण है। यह प्रक्रिया बहुत तेज और तनाव मुक्त होनी चाहिए। सभी संभव स्रोतों से इंश्योरेंस देने वाली कंपनी की क्लेम हिस्ट्री जांच लें।
  • कीमत की ऑनलाइन तुलना करें -पॉलिसी कीमत की ऑनलाइन तुलना करें। आप अपनी पॉलिसी को ऑनलाइन रिन्यू कर सकते हैं। यहां कई विकल्प मौजूद हैं। खासतौर से डिजिट की ऑनलाइन पॉलिसी खरीदने या रिन्यू करने की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें कोई कागजी कार्यवाही नहीं है। आप बस अपनी जानकारी ऑनलाइन भरें और आपका काम हो जाएगा।
  • सही आईडीवी (IDV) - पॉलिसी को चुनने या रिन्यू करने में सही आईडीवी (IDV) एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता हैं। आईडीवी जितना ज्यादा होगा, अप्रत्याशित स्थितियों में मुआवजा उतना ही ज्यादा होगा।
  • ध्यान रखें कि आपके कार इंश्योरेंस को रिन्यू करने का समय खत्म न हो - भारी जुर्माने से बचने के लिए हमेशा अपने कार इंश्योरेंस को पहले ही रिन्यू करें। इसके अलावा, वैध पॉलिसी के बिना अपनी कार को बाहर निकालना भी बहुत खतरनाक है।  इसलिए, इन सब से बचने के लिए अपनी पॉलिसी को समय से पहले रिन्यू करने का ध्यान रखें।
  • नो क्लेम बोनस नहीं - अगर आपके पास क्लेम-फ्री साल उपलब्ध है, तो आपको अपनी इंश्योरेंस कंपनी से नो क्लेम बोनस डिस्काउंट मिलेगा। यह राशि आपके भुगतान किए जाने वाले कुल प्रीमियम में से कम कर दी जाएगी। यहां आपके लिए फायदेमंद बात यह है कि अगर आप अपनी इंश्योरेंस कंपनी बदलते हैं, तो यह बोनस नई इंश्योरेंस कंपनी को ट्रांसफर हो जाता है।
  • गैरेज का नेटवर्क - आपको गैरेज के नेटवर्क के बारे में सोचना चाहिए। इंश्योरेंस कंपनी को यह सुनिश्चित करना होगा कि आपके साथ सड़क पर कोई दुर्घटना हो जाने की स्थिति में आपके पास सुरक्षा मौजूद हो।
  • ग्राहक सहायता - 24/7 ग्राहक सहायता जरुरी है। जांच लें कि क्या इंश्योरेंस कंपनी यह सेवा देती है।

कार इंश्योरेंस को ऑनलाइन रिन्यू करने के मुख्य कारण

  • कोई कागजी कार्यवाही नहीं – ऑनलाइन प्रक्रिया आसान है। बस अपनी बुनियादी जानकारी भरें और आपका काम हो गया। किसी कागजी कार्यवाही की जरूरत नहीं है।
  • यह बहुत ही आसान और तेज है - अगर आपके पास इंटरनेट है तो यह बहुत ही जल्दी और आसानी से हो जाएगा। बस कुछ ही क्लिक में आप आराम से अपनी पॉलिसी को रिन्यू कर सकते हैं।
  • आप आराम से बैठकर कीमत या ऐड-ऑन कवर की तुलना कर सकते हैं - ऑनलाइन तुलना करना बहुत ही आसान और तनाव मुक्त है। आप घर बैठे कई इंश्योरेंस कंपनियों की कीमत या ऐड-ऑन की तुलना कर सकते हैं। जब आपके पास खाली समय हो तो आराम से अपना निर्णय लें।
  • समय बचाएं - आप अपनी सुविधा और आराम से हिसाब से घर बैठे किसी भी समय अपनी पॉलिसी को ऑनलाइन रिन्यू कर सकते हैं। साफ है कि इसमें बहुत ही कम समय लगता है।

कार इंश्योरेंस पॉलिसी को ऑनलाइन रिन्यू कैसे करें?

चार आसान चरणों में कार इंश्योरेंस रिन्यू करें

  • चरण 1 - आप अपनी कार का मेक, मॉडल, वैरिएंट, रजिस्ट्रेशन की तारीख और गाड़ी इस्तेमाल करने वाले शहर का नाम भरें। ‘कोटेशन पाएं’ पर क्लिक करें और अपने पसंद का प्लान चुनें। 
  • चरण 2 - थर्ड-पार्टी लायबिलिटी ओनली या स्टैंडर्ड पैकेज (कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस) के बीच चुनें।
  • चरण 3 - हमें अपनी पहले वाली इंश्योरेंस पॉलिसी की एक्सपायरी डेट, पिछले साल किया गया क्लेम, और कोई क्लेम बोनस नहीं लेने की जानकारी दें।
  • चरण 4 – आपको अपने प्रीमियम के लिए कोटेशन मिलेगा। अगर आपने एक स्टैंडर्ड प्लान चुना है, तो आप ऐड-ऑन चुनकर, आईडीवी सेट करके और सीएनजी कार को प्रमाणित करके इसे और ज्यादा कस्टमाइज कर सकते हैं। आपको अगले पेज पर फाइनल प्रीमियम दिखाई देगा।

ऑनलाइन कार इंश्योरेंस रिन्यू करने के लिए क्या जरुरी है

  • पूरा नाम
  •  पता
  •  कार का मेक और मॉडल डिटेल
  • कार का रजिस्ट्रेशन नंबर
  • पहली वाली पॉलिसी का नंबर
  • चुने जाने वाले ऐड-ऑन
  • भुगतान का ब्यौरा

कार इंश्योरेंस पॉलिसी रिन्यू करने के लिए डिजिट को ही क्यों चुनें?