hamburger

जनरल इंश्योरेंस

लाइफ इंश्योरेंस

रिसोर्सेस

हीरो मेस्ट्रो इंश्योरेंस

usp icon

9000+

Cashless Garages

usp icon

1000 Crore+

Paid-in Claims

usp icon

3 Cr+

Policies Sold

Get Instant Policy in Minutes*

I agree to the Terms & Conditions

Buy Online for Huge Savings

Digit Exclusive

Claim your Offer

Up to 80% Discount

Save big with Digit - Claim up to 80% discount on new bike insurance premium.

I agree to the Terms & Conditions

true
bike

Check Price

arrow
×
bike

Bike insurance Online, starting ₹752

It's a brand new Bike

Already have a Bike?

usp icon

9000+

Cashless Garages

usp icon

1000 Crore+

Paid-in Claims

usp icon

3 Cr+

Policies Sold

हीरो मेस्ट्रो इंश्योरेंस ऑनलाइन ख़रीदें/रिन्यू करें

हीरो मेस्ट्रो टू-व्हीलर - जानें कि इन्हें भारत के बेस्ट टू-व्हीलर में रैंक क्यों किया जाता है और इनके लिए टू-व्हीलर इंश्योरेंस पॉलिसी ख़रीदने से पहले आपको क्या देखना चाहिए!

हीरो भारत में कुछ बेहतरीन टू-व्हीलर वाहनों की लगातार डिलीवरी कर रहा है। हीरो कंपनी का सबसे किफ़ायती और अच्छे फ़ीचर वाला टू-व्हीलर वाहन मेस्ट्रो है। बजट के अनुकूल, मेस्ट्रो स्कूटर अपनी क़ीमत की रेंज में शानदार परफ़ॉरमेंस और बेजोड़ क्वालिटी देता है।

क्या आप हीरो मेस्ट्रो ख़रीदने का विचार कर रहे हैं?

मेस्ट्रो का ओनर होना गर्व की बात है। हालांकि, वाहन चलाते समय दुर्घटनाओं की स्थिति में आपको अपनी बाइक और अपनी आर्थिक सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए। हीरो मेस्ट्रो इंश्योरेंस पॉलिसी ऐसी घटनाओं से उत्पन्न होने वाली किसी भी आर्थिक लायबिलिटी को कम करने में आपकी मदद करेगी।

इसके अलावा, आपके मेस्ट्रो के लिए टू-व्हीलर इंश्योरेंस लेना क़ानूनी तौर पर भी ज़रूरी है। मोटर वाहन अधिनियम 1988 के अनुसार, सभी मोटर चालित वाहनों में कम से कम थर्ड-पार्टी लायबिलिटी इंश्योरेंस कवर होना ज़रूरी है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आप पर ₹2000 और बार-बार ऐसा करने पर ₹4,000 का ट्रैफ़िक जुर्माना लग सकता है।

हीरो मेस्ट्रो इंश्योरेंस में क्या शामिल हैं?

Why should you buy Digit's Hero Maestro Insurance?

हीरो मेस्ट्रो के लिए इंश्योरेंस प्लान के प्रकार

थर्ड पार्टी कॉम्प्रिहेंसिव

दुर्घटना के कारण टू-व्हीलर वाहन को होने वाला नुकसान/क्षति

×

आग लगने के कारण आपके टू-व्हीलर वाहन को हुआ नुकसान/क्षति

×

प्राकृतिक आपदा के मामले में आपके टू-व्हीलर वाहन को हुआ नुकसान/क्षति

×

थर्ड-पार्टी वाहन को हुआ नुकसान

×

थर्ड-पार्टी की प्रॉपर्टी को हुआ नुकसान

×

पर्सनल दुर्घटना कवर

×

थर्ड-पार्टी व्यक्ति को चोट/मृत्यु

×

थर्ड-पार्टी व्यक्ति को चोट/मृत्यु

×

अपना आईडीवी (IDV) कस्टमाइज़ करें

×

कस्टमाइज़ किए गए ऐड-ऑन के साथ अतिरिक्त सुरक्षा

×
Get Quote Get Quote

कॉम्प्रिहेंसिव और थर्ड-पार्टी टू-व्हीलर इंश्योरेंस के बीच अंतर के बारे में और ज़्यादा जानें

क्लेम फ़ाइल कैसे करें?

हमारा टू-व्हीलर इंश्योरेंस प्लान ख़रीदने या रिन्यू करने के बाद आप चिंता मुक्त रह सकते हैं, क्योंकि हमारे यहां 3 आसान स्टेप वाली डिजिटल क्लेम प्रोसेस है!

स्टेप 1

1800-258-5956 पर कॉल करें। कोई फ़ॉर्म नहीं भरना है।

स्टेप 2

अपने रजिस्टर किए गए मोबाइल नंबर पर सेल्फ़-इंस्पेक्शन के लिए लिंक पाएं। बताई गई प्रोसेस को फ़ॉलो करते हुए अपने स्मार्टफ़ोन से अपने वाहन के नुकसान की फ़ोटो खींचें।

स्टेप 3

हमारे गैरेज के नेटवर्क में होने वाली वाली रिपेयरिंग का तरीका चुनें जैसे कैशलेस या रिइंबर्समेंट।

डिजिट इंश्योरेंस क्लेम का निपटारा कितनी जल्दी होता है? यह पहला सवाल है, जो अपनी इंश्योरेंस कंपनी को स्विच करते समय आपके दिमाग में आना चाहिए। आप भी यही सोच रहे हैं तो आप सही सोच रहे हैं! Read Digit’s Claims Report Card

हीरो मेस्ट्रो: भारत में बेस्ट स्कूटर में से एक

महज आठ साल पहले लांच किया गया हीरो मेस्ट्रो देश में पुराने स्कूटरों को टक्कर देने में कामयाब रहा है। हीरो मेस्ट्रो को लंदन में O2 एरीना में लांच किया गया था, जब हीरो और हौंडा अलग हुए।

  •  मेस्ट्रो हीरो की दूसरी स्कूटर रेंज थी, जो मुख्य रूप से मोटरसाइकल पर केंद्रित है। सस्ती क़ीमत के साथ आकर्षक डिजाइन और सुविधाओं की वजह से यह लोकप्रिय हुई है।
  • 110सीसी इंजन से लैस, यह स्कूटर 65 केएमपीएल तक का माइलेज देता है।
  • 2016 में, मेस्ट्रो एज को सीएनबीसी-टीवी18 ओवरड्राइव अवार्ड में स्कूटर ऑफ़ द ईयर का अवार्ड मिला था। (1)
  • यूएसबी 3.0 चार्जिंग पोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाओं के साथ, जांच करने वालों ने भी इसकी आरामदायक सवारी के लिए प्रशंसा की।
  •  सरकारी नियमों को ध्यान में रखते हुए, हीरो ने एमिशन को कम करने के लिए बीएस-VI कंपलायंट इंजन के साथ मेस्ट्रो एज 125 को लांच किया।
  •  हीरो मेस्ट्रो ने 2017 में भारत में सबसे लोकप्रिय स्कूटर में तीसरा स्थान हासिल किया। उसी साल जुलाई में, हीरो ने बाजार में अपना वर्चस्व हासिल करते हुए 40,000 से ज़्यादा मेस्ट्रो की बिक्री की। (2)

इस प्रकार, इस तरह की प्रशंसा और अवार्ड के साथ, जब क्षमता और शानदार परफ़ॉरमेंस की बात आती है तो मेस्ट्रो का नाम बेस्ट स्कूटरों में आता है।

लेकिन भारतीय सड़कों पर चलने वाले हर दूसरे टू-व्हीलर की तरह, मेस्ट्रो भी दुर्घटना, चोरी और दूसरे नुकसान का शिकार हो सकता है।

इस प्रकार, अगर आप हीरो मेस्ट्रो ख़रीदते हैं, तो सुनिश्चित करें कि आपके पास इसके लिए दुर्घटनाओं से पर्याप्त सुरक्षा हो। ऐसा करने का सबसे सही तरीका है कि स्कूटर ख़रीदते समय मेस्ट्रो इंश्योरेंस का फ़ायदा उठाएं।

लेकिन, पॉलिसी ख़रीदने से पहले, आपको देश में इंश्योरेंस प्रोवाइड करने वाली कंपनियों के बारे में ज़रूरी रिसर्च करनी चाहिए।

डिजिट, ऐसी इंश्योरेंस कंपनी है जो ओनर के लिए टू-व्हीलर पॉलिसी की रेंज प्रदान करती है।

Why Choose Digit for your Hero Maestro Two-Wheeler Insurance Policy?

 

कई कारणों से डिजिट आपके स्कूटर इंश्योरेंस के लिए सबसे सही विकल्प है। इस बारे में नीचे दिए गए कुछ प्रमुख ख़ासियतों पर नज़र डालें:

  • ऑनलाइन ख़रीद और क्लेम- मेस्ट्रो-ओनर के रूप में, आप ऐसी सुविधाएं पाना चाहेंगे जो इंश्योरेंस ख़रीदने और क्लेम के समय होने वाली परेशानी को कम करें। डिजिट इस ज़रूरत को समझता है और इसलिए, टू-व्हीलर इंश्योरेंस पॉलिसी को ख़रीदने और क्लेम करने के लिए पूरी तरह से ऑनलाइन प्रोसेस की सुविधा देता है। डिजिट की स्मार्टफ़ोन-इनेबल्ड सेल्फ़-इंस्पेक्शन प्रोसेस इस संबंध में ख़ास तौर पर सहायक है। इस पेपरलेस प्रोसेस से आपकी एप्लीकेशन के जल्द समाधान होने संभावना है, साथ ही इससे आपकी परेशानी भी कम होगी।
  • 24x7 कस्टमर सपोर्ट और मौजूदगी- दुर्घटना के कारण आपको आधी रात में भी हीरो मेस्ट्रो इंश्योरेंस पॉलिसी का क्लेम करने की ज़रूरत हो सकती है। ऐसे समय में, आपकी इंश्योरेंस प्रोवाइड करने वाली कंपनी का जिम्मेदार होना ज़रूरी है जो समय की परवाह किए बिना आपकी मदद करे। डिजिट द्वारा दी जाने वाली 24x7 कस्टमर सर्विस ऐसी स्थितियों में आपकी मदद करने के लिए ही है। बस कॉल करें और क्लेम फ़ाइल करने का प्रोसेस शुरू करें।
  • 2900 से ज़्यादा नेटवर्क गैरेज - अपने स्कूटर के अचानक होने वाले नुकसान की रिपेयरिंग कराने के लिए अपनी जेब से पैसे भरना मुश्किल हो सकता है, ख़ास तौर पर तब जब आपके पास पहले से ही इंश्योरेंस प्लान है। डिजिट का गैरेज का मजबूत नेटवर्क आपको पूरे देश में 2900 से ज़्यादा गैरेज में कैशलेस रिपेयर का फ़ायदा उठाने की सुविधा देता है।
  • आसान रिन्यूअल प्रोसेस - हीरो मेस्ट्रो इंश्योरेंस रिन्यूअल कराने के लिए पॉलिसीधारक त्वरित और आसान प्रोसेस का फ़ायदा उठा सकते हैं। कंपनी की डिजिटल मौजूदगी को ध्यान में रखते हुए, कस्टमर इंटरनेट के ज़रिए भी रिन्यू कर सकते हैं। प्लान को सफलतापूर्वक रिन्यू करने के लिए आपको कोई काग़ज़ी कार्रवाई या इंस्पेक्शन का इंतज़ार करने की ज़रूरत नहीं है।
  • आईडीवी (IDV) को कस्टमाइज़ करने की सुविधा - इंश्योर्ड डिक्लेयर्ड वैल्यू तय की गई पेमेंट अमाउंट है जिसे आप अपनी इंश्योरेंस कंपनी से पाने के हकदार होते हैं जब आपका स्कूटर चोरी हो जाता है। इस वैल्यू का कैलकुलेशन वाहन की सूचीबद्ध क़ीमत में से डेप्रिसिएशन को घटाकर किया जाता है। ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं में टू-व्हीलर वाहन में आपके इंवेस्टमेंट की ज़्यादा से ज़्यादा वसूली के लिए हाई आईडीवी (IDV) हमेशा सही रहती है। डिजिट आपको आपकी ज़रूरतों के अनुसार आईडीवी (IDV) को कस्टमाइज़ करने की सुविधा देता है। अगर आप हाई आईडीवी (IDV) चुनते हैं, तो अपने हीरो मेस्ट्रो के ऐसे नुकसान पर कि वह रिपेयर कराने के लायक भी ना बचे, आप ज़्यादा रकम के लिए क्लेम कर सकते हैं।
  • आकर्षक एनसीबी (NCBs)- अगर आप डिजिट की पॉलिसी के साथ क्लेम-फ़्री साल बिताते हैं, तो आपको रिन्यूअल पर अपने पॉलिसी प्रीमियम पर काफ़ी छूट प्राप्त होगी। एनसीबी (NCB) क्लेम-फ़्री सालों के साथ लगातार जमा होता रहता है और पॉलिसी प्रीमियम पर 50% तक की सीमा में ज़्यादा से ज़्यादा छूट दिला सकता है।
  • पॉलिसी के कई विकल्प- डिजिट आपको टू-व्हीलर इंश्योरेंस के कई विकल्पों में से चुनने की सुविधा देता है।

a)थर्ड-पार्टी लायबिलिटी टू-व्हीलर इंश्योरेंस पॉलिसी - यह पॉलिसी ख़ास तौर से आपके टू-व्हीलर वाहन से जुड़ी दुर्घटनाओं के मामले में थर्ड-पार्टी के व्यक्तियों, वाहनों या संपत्ति को हुए नुकसान को कवर करती हैं। हालांकि, इसके तहत आप अपने स्कूटर को हुए नुकसान के लिए मदद का क्लेम नहीं कर सकते।

b)कॉम्प्रिहेंसिव टू-व्हीलर इंश्योरेंस पॉलिसी - इसमें, आप दुर्घटनाओं के मामले में अपने मेस्ट्रो स्कूटर के लिए थर्ड-पार्टी लायबिलिटी और ओन डैमेज मदद दोनों का क्लेम कर सकते हैं। इसके अलावा, कॉम्प्रिहेंसिव पॉलिसी आगजनी, प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं, चोरी वगैरह से होने वाले नुकसान में भी कवरेज देती हैं।

इसके अलावा, अगर आपने सितंबर 2018 के बाद मेस्ट्रो स्कूटर ख़रीदा है तो आप अपने स्कूटर के लिए स्टैंडअलोन ओन डैमेज टू व्हीलर इंश्योरेंस कवर का भी फ़ायदा उठा सकते हैं। यह इंश्योरेंस कवर का ख़ास रूप है, जिसमें आप थर्ड-पार्टी लायबिलिटी के फ़ायदे के बिना कॉम्प्रिहेंसिव कवर का फ़ायदा उठा सकते हैं। यह पॉलिसी उन लोगों के लिए ख़ास तौर से उपयोगी है जिनके पास पहले से ही थर्ड-पार्टी लायबिलिटी इंश्योरेंस कवर है और वे अपने वाहन के लिए बेहतर आर्थिक सुरक्षा पाना चाहते हैं।

ऐड-ऑन के साथ प्लान को कस्टमाइज़ करें - मेस्ट्रो इंश्योरेंस चुनते समय, आपको चौतरफा कवरेज पाने की कोशिश करनी चाहिए। डिजिट आपका ध्यान रखते हुए किफ़ायती ऐड-ऑन कवर के साथ ऐसी फ़्लेक्सिबिलिटी देता है, ऐड-ऑन जैसे:

यह ऐड-ऑन कवर आपकी आर्थिक सुरक्षा को और बढ़ा देते हैं।

लोकप्रिय मॉडल के लिए हीरो मेस्ट्रो इंश्योरेंस पॉलिसी

हीरो कंपनी, हीरो मेस्ट्रो के दो मॉडल बनाती है - मेस्ट्रो एज और मेस्ट्रो एज 125,  डिजिट इन दोनों के लिए मॉडल-स्पेसिफ़िक इंश्योरेंस पॉलिसी देता है।

  • हीरो मेस्ट्रो एज - हीरो मेस्ट्रो एज में डुअल वॉल्व 110सीसी सिंगल-इंजन है। ऑटोमैटिक क्लच और ज़्यादा से ज़्यादा 8.7 एनएम के टॉर्क के साथ, मेस्ट्रो महत्वपूर्ण पंच पैकेज है। मेस्ट्रो एज इंश्योरेंस प्लान स्कूटर को हुए नुकसान से होने वाली आर्थिक लायबिलिटी को कम करने में आपकी मदद कर सकता है। इसके अलावा, यह आपको किसी भी कानूनी परेशानी से बचने में मदद कर सकता है जो दुर्घटना के दौरान किसी थर्ड पार्टी के नुकसान के कारण हो सकती है।
  • हीरो मेस्ट्रो एज 125- मेस्ट्रो एज 125 भारत का पहला फ़्यूल-इंजेक्शन आधारित स्कूटर है। स्कूटर में कई सेंसर लगे हैं जो स्मार्ट फ़्यूल सप्लाई को बढ़ाते हैं। इसमें इस्तेमाल की गई तकनीक चढ़ाई में शानदार परफ़ॉरमेंस, पावर-पैक परफ़ॉरमेंस वगैरह की सुविधा सुनिश्चित करती है। स्कूटर का 125सीसी का इंजन दमदार स्पीड देने में सक्षम है। इसके अलावा, ऐसे बजट वाले स्कूटर से ज़्यादा से ज़्यादा 10.2 एनएम की टॉर्क मिलती है।

हालांकि, चाहे आपके पास मेस्ट्रो का कोई भी मॉडल हो आपको उसके लिए इंश्योरेंस पॉलिसी ज़रूर ख़रीदनी चाहिए।

अपनी ख़ास ज़रूरतों पर विचार करने के बाद डिजिट का टू-व्हीलर इंश्योरेंस प्लान चुनें।

हीरो मेस्ट्रो- वेरिएंट और एक्स-शोरूम क़ीमत

वेरिएंट एक्स-शोरूम क़ीमत (शहर के अनुसार बदल सकती है)
मेस्ट्रो एज वीएक्स, 53 केएमपीएल, 110.9 सीसी ₹ 51,530
मेस्ट्रो एज जेडएक्स, 53 केएमपीएल, 110.9 सीसी ₹ 52,930

भारत में हीरो मेस्ट्रो इंश्योरेंस के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या पॉलिसी रिन्यू करने से पहले इंश्योरेंस कंपनी मेरे मेस्ट्रो स्कूटर का इंस्पेक्शन करेगी?

नहीं, डिजिट के साथ आपको पॉलिसी रिन्यूअल प्रोसेस के दौरान इंस्पेक्शन कराने की ज़रूरत नहीं है।

क्या मेस्ट्रो इंश्योरेंस बाढ़ के कारण ज़रूरी रिपेयरिंग के लिए आर्थिक मदद कर सकता है?

अगर आपने कॉम्प्रिहेंसिव पालिसी ख़रीदी है, तो आप भूकंप और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के कारण अपने स्कूटर को हुए नुकसान की रिपेयरिंग के लिए आर्थिक मदद का क्लेम कर सकते हैं।

क्या मेस्ट्रो इंश्योरेंस पॉलिसी इलेक्ट्रिक इंजन के नुकसान को ठीक करने में मदद करेगी?

बेस पालिसी आपके स्कूटर के इंजन का इलेक्ट्रिक और लिक्विड नुकसान कवर नहीं करेंगी। हालांकि, अगर आप एड-ऑन इंजन और गियर सुरक्षा कवर का विकल्प चुनते हैं, तो आप ऐसे नुकसान के बाद क्लेम सकते हैं।