डिजिट इंश्योरेंस करें

मुंबई में ट्रैफ़िक चालान के बारे में ऑनलाइन पता करें और भुगतान करें

तेज, खराब तरीके और शराब पीकर गाड़ी चलाने वगैरह के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने के लिए, भारत सरकार ने 2019 में मोटर वाहन अधिनियम 1988 में संशोधन किए हैं। जाहिर है, कि इस अधिनियम का सीधा असर यह है कि मुंबई ट्रैफ़िक पुलिस सख्ती से चालान काट रही है, जो कि संशोधन के बाद लागू नियमों और कानून को प्रभाव में लाने के लिए बेहद जरूरी है।

इसके साथ ही, ट्रैफ़िक चालान को जमा करवाने की प्रक्रिया आसान करने के लिए, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने ट्रैफ़िक चालान को ऑनलाइन भरने की सुविधा के लिए ई चालान की शुरुआत की।

मुंबई में नए चालान और उसका ऑनलाइन भुगतान करने की तरीके पर एक नजर डालें।

2023 तक के अपडेट के मुताबिक मुंबई ने ट्रैफ़िक के बढ़े चालान को कैसे अपनाया?

2019 में संसद में पारित नए नियमों पर बहुत से राज्यों में विवाद खड़े हुए। इसका बड़ा कारण रहा चालान की राशि में बहुत ज्यादा बढ़ोत्तरी। हालांकि, 1 सितंबर 2019 से इन नियमों और चालान को देश के बहुत से राज्यों और शहरों में लागू कर दिया गया, जिसमें मुंबई आरटीओ फ़ाइन चेक भी शामिल है।

इसलिए, अगली बार सड़क पर गाड़ी ले जाने से पहले, आप मोटर वाहन अधिनियम में हुए संशोधन के बाद लागू चालान के बारे में जान लें। इसके बाद, अगर आपका चालान कटता है तो ई चालान के जरिए इसका ऑनलाइन भुगतान करने का तरीका भी जान लें।

क्या आपको ई चालान के बारे में पता है?

ई चालान या इलेक्ट्रॉनिक चालान पुलिस या अधिकारियों द्वारा नियम भंग करने वालों को जारी किए जाने वाले वही पुराने चालान का डिजिटल रूप है। डिजिटल सेटअप होने से जल्दी अपडेट की सुविधा के साथ ही नियम तोड़ने वालों को आसानी से ऑनलाइन चालान भरने की सुविधा भी मिलती है। इसे देश भर में लागू किया गया है, ताकि ट्रैफ़िक नियम तोड़ने के जुर्मानों की प्रक्रिया तेज और आसानी से हो सकते। यह भारत के सड़क परिवहन और राज मार्ग मंत्रालय (एमओआरटीएच) की पहल है।

ई चालान तब जारी होता है जब आप ट्रैफ़िक नियम भंग करते हैं। वाहन सही से ट्रैफ़िक नियमों का पालन कर रहे हैं या नहीं, यह सुनिश्चित करने के लिए शहर की हर रोड पर कई कैमरे लगाए गए हैं। अगर आप किसी प्रकार से ट्रैफ़िक नियम भंग करते हुए पाए जाते हैं, तो आपको एक एसएमएस प्राप्त होता है जिसमें ई चालान कटने के बारे में आपको सूचित किया जाता है। इसके बाद आपको इसके जारी होने के 60 दिनों के भीतर ही ई चालान भरना होता है।

मुंबई में ई चालान का क्रियान्वयन

देश की आर्थिक राजधानी होने के कारण, मुंबई वह पहला शहर था जहां डिजिटल सेटअप की शुरुआत हुई। नतीजतन, ई चालान भी मुंबई में प्रभावी हो गया। पुलिस या अधिकारियों द्वारा किसी व्यक्ति को नियम भंग करता देख यह तुरंत अपडेट हो जाता है।

नतीजतन, मुंबई ट्रैफ़िक पुलिस ई चालान का स्टेटस पता लगाना नियम भंग करने वाले के लिए बेहद जरूरी हो जाता है ताकि वह किस मुसीबत में न फंसे।

2023 में मुंबई में ट्रैफ़िक चालान के बारे में कैसे पता लगाएं?

आम तौर पर, नियम भंग करने वाले व्यक्ति को एसएमएस द्वारा उनके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ई चालान की सूचना भेज दी जाती है। 60 दिनों के भीतर चालान न भरने पर इसे कोर्ट में भेज दिया जाता है। ऐसे में, कोर्ट का निर्णय मान्य होता है जिसमें जुर्माने के साथ चालान की राशि या 3 माह की जेल या दोनों शामिल होते हैं।

इसलिए, आपको महाराष्ट्र ट्रैफ़िक पुलिस की वेबसाइट लगातार देखते रहनी चाहिए ताकि आप उस चालान के बारे में जान सकें जिसका आपको पता न चल पाया हो। आम तौर पर मुंबई ट्रैफ़िक पुलिस चालान को वाहन नंबर से ऑनलाइन पता लगाना बेहद आसान है।

आप नीचे दिए चरणों का पालन करके ई चालान का पता लगा सकते हैं:

  • ई चालान की आधिकरिक बेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर "चालान स्टेटस देखें" टैब पर क्लिक करें।
  • जरूरी जानकारी भरें जैसे आपका ड्राइविंग लाइसेंस, चालान नंबर, वाहन नंबर वगैरह।
  • वहां दिख रहा कैप्चा कोड भरें और "जानकारी प्राप्त करें" पर क्लिक करें।
  • आप "चालान स्टेटस" विकल्प पर जारी हुआ चालान देख सकेंगे।

2023 तक के अपडेट के मुताबिक मुंबई में ऑनलाइन ट्रैफ़िक चालान कैसे अदा करें?

मुंबई ट्रैफ़िक चालान का भुगतान करना भी बेहद आसान है। आपको अज्ञात चालान की जानकारी प्राप्त होने के बाद, आप आसानी से वेब पोर्टल पर जाकर महाराष्ट्र राज्य के लिए ई चालान भर सकते हैं। इस पोर्टल में रजिस्ट्रेशन नंबर, चेसिस नंबर के आखिरी 4 अंक और सिक्योरिटी की की जरूरत भी पड़ती है।

लोग इन करने के बाद, आप पोर्टल में अपने वाहन पर लगे सभी प्रकार के चालान देख सकते हैं। मुंबई पुलिस मोबाइल से पेटीएम या अन्य ऐप की मदद से भी चालान भरने की सुविधा देती है। साथ ही आप मुंबई आरटीओ फ़ाइन चेक में चालान का भुगतान करने के लिए क्रेडिट और डेबिट कार्ड का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

अगर आप भुगतान के लिए ऑनलाइन तरीका नहीं अपनाना चाहते, तो आप चालान की जानकारी पता लगाने के बाद संबंधित क्षेत्रीय ट्रैफ़िक गार्ड कमिशनरेट जाकर भी इसका भुगतान कर सकते हैं।

जानकारी और आसानी से प्राप्त करने के लिए आप मुंबई ट्रैफ़िक पुलिस ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें मुंबई आरटीओ चालान के बारे में ऑनलाइन पता लगाने के साथ चालान के भुगतान की प्रक्रिया भी शामिल है।

मुंबई में ट्रैफ़िक चालान के भुगतान से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या में अपना फ़ोन नंबर अपडेट करके आसानी से नोटिफ़िकेशन प्राप्त कर सकता हूं?

आप मुंबई पुलिस के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना फ़ोन नंबर आसानी से शामिल या अपडेट करवा सकते हैं। रजिस्टेÑशन प्रक्रिया में ओटीपी की पुष्टी के साथ तमाम तरह की जानकारी की पुष्टी भी शामिल है।

क्या ऑनलाइन ई चालान का भुगतान सुरक्षित होता है?

इंक्रिप्शन की कई लेयर होने के कारण ऑनलाइन भुगतान सुरक्षित होता है। साथ ही, पुलिस द्वारा लागू किए गए इस तरीके के कारण भी यह बेहद सुरक्षित होता है।

मुझे मुंबई ट्रैफ़िक पुलिस ऐप कहां से प्राप्त होगा?

यह ऐप प्ले स्टोर और आईओएस स्टोर में आसानी से उपलब्ध होता है। आप इसे नि:शुल्क डाउनलोड कर सकते हैं।