डिजिट इंश्योरेंस करें

मुंबई में ड्रिंक एंड ड्राइव करने पर जुर्माना

भारत की वित्तीय राजधानी मुंबई, अपनी गगनचुंबी इमारतों, अलग-अलग तरह के लोगों, समुद्र तटों, तेज जीवनशैली और निश्चित रूप से बॉलीवुड के लिए जानी जाती है! 2022 में शहर की कुल आबादी बढ़कर 2.71 करोड़ पहुंच गई है।

मुंबई और आसपास के शहरों में वाहनों की संख्या की बात करें, तो जनवरी 2022 तक यह संख्या 4 करोड़ को छू चुकी है! हालांकि, इसी के साथ शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले भी बढ़े हैं।

हालात को बिगड़ने से बचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस और भारत सरकार ने चौपहिया और दोपहिया वाहनों के लिए, खासकर ड्रिंक एंड ड्राइविंग के लिए कुछ सख्त यातायात नियमों को लागू किया है। मोटर वाहन अधिनियम 2019 में किए गए संशोधनों में से एक संशोधन नशे में गाड़ी चलाने पर जुर्माने का भी है।

मुंबई में नशे में गाड़ी चलाने पर कितना जुर्माना है?

शराब पीकर गाड़ी चलाने के बाद यातायात नियम का उल्लंघन करने पर 10,000 रुपये का जुर्माना या 6 महीने की कैद या दोनों हो सकते हैं।

1 सितंबर 2019 से पहले अगर आप ड्रग्स या शराब के नशे में गाड़ी चलाते हुए पकड़े जाते, तो आपसे 2000/- रुपये जुर्माने के रूप में वसूले जाते या छह महीने की जेल होती या दोनों होते।

यह दंड सभी प्रकार के दोपहिया, चौपहिया और व्यावसायिक वाहनों के लिए एक समान है।

अगर आप दूसरी बार नियम का उल्लंघन करते हैं तो क्या होता है?

दूसरी बार अपराध करने पर आपसे 15,000/- रुपये जुर्माना वसूल किया जाएगा या/और 2 वर्ष की जेल होगी।

एमवी अधिनियम में संशोधन से पहले, शराब पीकर वाहन चलाने वाले यातायात नियम के उल्लंघन के अपराध के लिए राशि रु. 3000/- या 2 वर्ष की जेल या दोनों थी।

मुंबई में, 26-35 वर्ष के आयु वर्ग के युवाओं द्वारा आमतौर पर इस नियम को तोड़ने की संभावना ज़्यादा होती है। यह ट्रैफिक कानून लोगों की सुरक्षा के लिए बनाए और लागू किए जाते हैं।

ट्रैफिक पुलिस कैसे पुष्टि करती है कि चालक नशे में है?

शराब पीकर गाड़ी चलाने की स्थिति में आपको ट्रैफिक पुलिस कभी भी रोक सकती है। इसके बाद ब्रेथ एनालाइजर से खून में अल्कोहल की मात्रा की जांच होती है। अगर टेस्ट के परिणाम से पता चलता है कि शराब की मात्रा प्रति 100 मिलीलीटर में 30 मिलीग्राम से ज़्यादा है, तो आपको दोषी माना जाएगा।

वाहनों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी के कारण मुंबई में यातायात की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। पिछले कुछ वर्षों में यह स्थिति और भी गंभीर हो गई है क्योंकि युवा शराब पीकर वाहन चलाते हैं। दुर्घटनाओं की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है और पूरी स्थिति को नियंत्रित करने के लिए, हमें यह सुनिश्चित करने की ज़रूरत है कि हम जिम्मेदार ड्राइवर हैं:)

उदाहरण के लिए, नशे में गाड़ी चलाने की तुलना में कैब लेना हमेशा बेहतर होता है। जिम्मेदार होना न केवल हमारी व्यक्तिगत सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करता है, बल्कि शहर और इसके लोगों की सम्पूर्ण सुरक्षा भी सुनिश्चित करता है।