डिजिट इंश्योरेंस करें

बाइक इंश्योरेंस खत्म होने की अवधि ऑनलाइन देखें

अपनी टू-व्हीलर के इंश्योरेंस की स्थिति ऑनलाइन देखने का तरीका जानें

पिछले कुछ वर्षों में, भारत में टू-व्हीलर की बिक्री में तेज़ी आई है। इतना ही नहीं, वित्त वर्ष 2026 से 2027 तक इस बाज़ार के 19.5%की सीएजीआर के साथ बढ़ने का अनुमान है। 

मोटरसाइकिल बाजार में बढ़ती बिक्री के साथ, पिछले एक दशक में टू-व्हीलर इंश्योरेंस पॉलिसी की मांग भी बढ़ी है। इसके अलावा, थर्ड पार्टी लायबलिटी वाले टू-व्हीलर इंश्योरेंस अनिवार्य होने की वजह से इस तरह की पॉलिसी की बिक्री, टू-व्हीलर की बिक्री के बराबर हो गई है।

अब, जबकि टू-व्हीलर इंश्योरेंस पॉलिसी निस्संदेह महत्वपूर्ण दस्तावेज़ हैं, उन्हें खो देना भी पॉलिसीधारकों के बीच काफी आम बात है।

हालांकि, चिंता की बात नहीं है!

अगर आप भी ऐसी स्थिति में फंस गए हैं, तो बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर ऑनलाइन बाइक इंश्योरेंस जांच करने में आपकी मदद करने के लिए पर्याप्त हो सकता है।

आइए, एक नज़र डालते हैं!

टू-व्हीलर इंश्योरेंस पॉलिसी देखने के अलग-अलग तरीके

जब बाइक के लिए इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदी जाती है, तो यह अपने-आप ही वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर से जुड़ जाती है।

इस प्रकार, कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के आ जाने से, अपनी बाइक के रजिस्ट्रेशन की जानकारी का उपयोग करके बाइक इंश्योरेंस की ऑनलाइन देखने में काफी सुविधा हुई है।

नीचे कुछ तरीके बताए गए हैं जिन्हें आप टू-व्हीलर इंश्योरेंस की जानकारी ऑनलाइन देखने के लिए अपना सकते हैं:

  • संबंधित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और इंश्योरेंस की स्थिति की जांच करने के लिए बाइक के रजिस्ट्रेशन की जानकारी दर्ज करें।

  • यह काम, अपने राज्य के यातायात विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी किया जा सकता है।

  • आईआरडीए के डेटा रिपॉजिटरी - इंश्योरेंस इंफ़ॉर्मेशन ब्यूरो की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और टू-व्हीलर इंश्योरेंस की स्थिति की जांच करने के लिए कुछ आसान चरणों का पालन करें।

  • सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट - वाहन पर जाएं, और बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर और कुछ अन्य जानकारियां दर्ज करके उसके इंश्योरेंस की स्थिति की जांच करें।

ऊपर चार ऑनलाइन तरीके हैं जिनके माध्यम से आप बाइक के इंश्योरेंस की स्थिति के बारे में जानकारी रख सकते हैं।

टू-व्हीलर इंश्योरेंस की जांच करने के लिए उपर बताई गई सूची में तीसरी और चौथी प्रक्रियाओं को नीचे विस्तार से बताया गया है।

आईआईबी के माध्यम से बाइक इंश्योरेंस पॉलिसी की स्थिति ऑनलाइन जांचें - चरण

इंश्योरेंस इंफ़ॉर्मेशन ब्यूरो या आईआईबी एक वेब-पोर्टल है जो भारत के इंश्योरेंस सेक्टर के सुचारू कामकाज की सुविधा के लिए 2009 में भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण या आईआरडीएआई द्वारा शुरू किया गया था।

आईआईबी के तहत देश में जारी इंश्योरेंस पॉलिसियों से संबंधित सभी सूचनाओं को एकत्र किया जाता है और पूरे ऑपरेशन की पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए पॉलिसीधारकों को उपलब्ध कराया जाता है।

इस प्रकार, अगर आप सोच रहे हैं कि "बाइक इंश्योरेंस ऑनलाइन कैसे देखें", तो आईआईबी के माध्यम से कुछ चरणों का पालन करना सबसे आसान विकल्प होगा। यह चरण हैंः

पहला चरण

इंश्योरेंस इंफ़ॉर्मेशन ब्यूरो की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

दूसरा चरण

होम पेज पर, "क्विक लिंक्स" के तहत वी-सेवा चिह्नित टैब पर क्लिक करें और आपको दुर्घटना वाहन सूचना फिर से पाएं सिस्टम के पेज पर ले जाया जाएगा।

तीसरा चरण

मालिक का नाम, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, टू-व्हीलर रजिस्ट्रेशन नंबर जैसे फ़ील्ड पर अनिवार्य जानकारी दर्ज करें।

इसके अलावा, अगर हाल ही में आपकी बाइक की दुर्घटना हुई है और आपको इसके खिलाफ दावा करने के लिए इसके इंश्योरेंस की जानकारी को ट्रैक करने की आवश्यकता है, तो आपको दुर्घटना की तारीख और स्थान जैसे जानकारियां भी देनी होंगी।

चौथा चरण

कैप्चा कोड डालें और "सबमिट करें" पर क्लिक करें।

ऐसा करने के बाद, आपके स्क्रीन पर टू-व्हीलर के इंश्योरेंस की जानकारी दिखाई देगी। यह बहुत ही आसान है!

हालांकि, टू-व्हीलर इंश्योरेंस की जानकारी देखने के लिए आईआईबी के पोर्टल का इस्तेमाल करने के लिए आपको कुछ दिशा-निर्देशों का भी ख्याल रखना होगा।

टू व्हीलर इंश्योरेंस की स्थिति चेक करने के लिए आईआईबी पोर्टल का उपयोग करने के लिए दिशा-निर्देश

  • बाइक का इंश्योरेंस ट्रैक करने के लिए, आपको बिना कोई खास वर्ण इस्तेमाल किए उसका रजिस्ट्रेशन नंबर आईआईबी पोर्टल पर डालना होगा।

  • जब कोई इंश्योरेंस कंपनी, डेटा रिपॉजिटरी में पॉलिसी की जानकारी देती है, तो आईआईबी के पोर्टल पर यह सूचना दो महीने की अवधि के बाद दिखाई देती है। इस अवधि के दौरान, आईआईबी के पोर्टल पर उसी वाहन के इंश्योरेंस की स्थिति के बारे में पूछताछ करने वाला कोई भी व्यक्ति इसे डेटाबेस पर नहीं खोज पाएगा।

  • आईआईबी पोर्टल पर एक नए वाहन की जानकारी जमा करते समय, इंश्योरेंस देने वाली कांपनी केवल उसका चेसिस और इंजन नंबर जमा करते हैं।

  • इस पोर्टल पर आप केवल उन्हीं बाइक्स की जानकारी पा सकते हैं जिनका इंश्योरेंस 1 अप्रैल 2010 के बाद खरीदा गया है।

  • आप किसी खास ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से अधिकतम तीन सर्च कर सकेंगे। तीन खोजों के बाद, आपको और ज़्यादा सर्च करने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।

इस प्रकार, इन कुछ जानकारियों को ध्यान में रखते हुए, आप इस पोर्टल के माध्यम से बाइक के इंश्योरेंस से जुड़ी जानकारी को आसानी से देख सकते हैं।

लेकिन, अगर आईआईबी के पोर्टल पर टू-व्हीलर इंश्योरेंस पॉलिसी उपलब्ध नहीं हैं, तो ऐसे में आप पॉलिसी की स्थिति कैसे देख सकते हैं?

आप चौथा तरीका अपना सकते है!

वाहन की मदद से टू-व्हीलर इंश्योरेंस की स्थिति कैसे देखें?

अगर आईआईबी के पोर्टल पर इंश्योरेंस की जानकारी उपलब्ध नहीं है और लोग इस बात से परेशान हैं कि "बाइक का इंश्योरेंस कैसे चेक करें", तो ऐसे लोग सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट - वाहन पर जा सकते हैं।

ऐसा करने के लिए, आपको नीचे बताए गए चरणों का पालन करना होगाः

पहला चरण

 वाहन ई-सर्विस पर जाएं और पेज पर सबसे ऊपर"अपने वाहन की जानकारी देखें" वाली टैब पर जाएं।

दूसरा चरण

अपनी बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर और वेरिफ़िकेशन कोड डालें।

तीसरा चरण

स्क्रीन पर दिखाई देने वाले “वाहन खोजें” के विकल्प पर क्लिक करें।

चौथा चरण

 “वाहन खोजें” विकल्प पर क्लिक करने के बाद, आपकी बाइक के इंश्योरेंस की जानकारी दिखाई देगी।

हालांकि, अगर ऑनलाइन बाइक इंश्योरेंस देखने का तरीका विफल हो जाता हैं, तो आप ऑफ़लाइन तरीकों का भी सहारा ले सकते हैं।

उदाहरण के लिए, अगर आप सोच रहे हैं कि "मेरी बाइक के इंश्योरेंस के खत्म होने तारीख ऑफ़लाइन कैसे देखें", तो आप अपने आरटीओ कार्यालय में जा सकते हैं और इसे जानने के लिए अपने वाहन की जानकारी जमा कर सकते हैं।

इसके अलावा, आप बाइक की पॉलिसी की स्थिति और समाप्ति की तारीख की जांच के लिए, इंश्योरेंस प्रदाता को भी कॉल कर सकते हैं।

लेकिन, यह देखते हुए कि ऑफ़लाइन तरीकों में ज़्यादा समय लगता है, इंश्योरेंस की जानकारी की जांच करने के लिए ऊपर बताए गए ऑनलाइन तरीकों को चुनने की सलाह दी जाती है!

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर क्या है?

भारत के किसी भी राज्य के किसी भी जिले के आरटीओ को देश की सड़कों पर चलने वाले हर वाहन को एक विशिष्ट पहचान संख्या जारी करने का कार्य सौंपा गया है।

यह संख्या एक वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर है और हर एक नए खरीदे गए वाहन के पास अनिवार्य रूप से यह होना चाहिए।

इसके अलावा, एक टू-व्हीलर वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर इसके इंश्योरेंस की जानकारियों को ट्रैक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

अगर मेरे वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर गुम हो गया है, तो मैं इंश्योरेंस की जानकारी ऑनलाइन कैसे देखूं।

किसी वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर खोना तकनिकी तौर पर असंभव है, क्योंकि यह वाहन की लाइसेंस प्लेट पर अंकित होता है।

इसलिए, जब तक बाइक को कानूनी रूप से चलाया जा सकता है, आप बिना किसी परेशानी के इसके रजिस्ट्रेशन की जानकारी भी देख सकते हैं। इस वजह से, इंश्योरेंस की स्थिति देखना भी ज्यादा मुश्किल नहीं होगा।

अगर इंश्योरेंस पॉलिसी के दस्तावेज़ खो जाते हैं, तो क्या मुझे ये नए मिल सकते हैं?

हां, अगर आपके पॉलिसी के दस्तावेज़ गुम हो गए हैं, तो आप अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराने के बाद एक नया पॉलिसी दस्तावेज जारी करवा सकते हैं।

हालांकि, आजकल, डिजिट की इंश्योरेंस पॉलिसी जारी करने की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होने से, यह सुनिश्चित करना बहुत आसान हो गया है कि पॉलिसी की जानकारी सुरक्षित रहें और उसके गुम होने की संभावना भी ना रहे।