टोयोटा कार इंश्योरेंस

सिर्फ 2 मिनट में टोयोटा कार इंश्योरेंस का प्रीमियम देखें

Third-party premium has changed from 1st June. Renew now

दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाले ब्रांड में से एक टोयोटा, शानदार और आरामदेह सफर का मौका देता है। आरामपसंद लोगों के बीच खासतौर पर यह बहुत ज्यादा लोकप्रिय है। भारत में इस कार की खूब लोकप्रियता की वजह से टोयोटा कार इंश्योरेंस पॉलिसी की मांग भी आमतौर पर खूब होती है। यह पॉलिसी, किसी दुर्घटना की वजह से ड्राइवर की अपनी कार या थर्ड-पार्टी के जान-माल को हुए नुकसान की आर्थिक भरपाई को काफी कम कर सकती है।

इसके अलावा, मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत भारत में मोटर कारों के लिए अन्य इंश्योरेंस पॉलिसी की तरह टोयोटा इंश्योरेंस पॉलिसी लेना अनिवार्य है।

आपके वाहन का थर्ड-पार्टी लायबिलिटी पॉलिसी कवर होना जरूरी है। वरना आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है और साथ में 2000 रुपए का जुर्माना भी लग सकता है। बार-बार गलती करने पर ये जुर्माना 4000 रुपए तक भी हो सकता है।

टोयोटा कार इंश्योरेंस में क्या कवर होता है

क्या कवर नहीं होता है

यह जानना भी बहुत जरूरी है कि कार इंश्योरेंस पॉलिसी में क्या कवर नहीं होता है, ताकि क्लेम करते समय आपको कोई दिक्कत न हो। यहां पर इस तरह की कुछ स्थितियां बताई गई हैं:

थर्ड-पार्टी पॉलिसी होल्डर को हुआ ओन डैमेज (खुद की गाड़ी को हुआ नुकसान)

थर्ड-पार्टी या लायबिलिटी ओनली कार पॉलिसी होने पर आपके अपने वाहन को हुए नुकसान कवर नहीं होंगे।

नशे की हालत में या बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाना

आप नशे में या बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के ड्राइविंग कर रहे थे।

बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस होल्डर के ड्राइविंग

आपके पास लर्नर लाइसेंस है और आगे की सीट पर बिना किसी वैध ड्राइविंग लाइसेंस होल्डर को बिठाए ही आप ड्राइविंग कर रहे थे।

सीधे परिणाम के तौर पर नहीं होने वाला नुकसान

कोई भी ऐसा नुकसान जो सीधे तौर पर दुर्घटना की वजह से न हुआ हो। जैसे दुर्घटना के बाद खराब हो चुकी कार को ठीक से ड्राइव नहीं किया गया और इंजन खराब हो गया तो ये भी इसमें कवर नहीं होगा।

जानबूझ कर की गई लापरवाही से हुआ नुकसान

लापरवाही से हुए नुकसान, जैसे कार बनाने वाली कंपनी के ड्राइविंग मैन्युअल में मना किए जाने के बावजूद कार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में गाड़ी चलाई गई हो, तो यह भी पॉलिसी में कवर नहीं होगा।

ऐड-ऑन नहीं खरीदे गए

कुछ परिस्थितियां ऐड-ऑन में ही कवर होती हैं। अगर आपने वो ऐड-ऑन नहीं खरीदें हैं, तो ऐसी परिस्थितियां कवर नहीं होंगी।

आपको डिजिट से टोयोटा कार इंश्योरेंस क्यों खरीदना चाहिए?

टोयोटा के लिए कार इंश्योरेंस प्लान

थर्ड-पार्टी कॉम्प्रिहेंसिव

दुर्घटना में आपकी अपनी कार को हुआ नुकसान

×

आग के कारण आपकी अपनी कार को हुआ नुकसान

×

प्राकृतिक आपदाओं की वजह से आपकी कार को हुआ नुकसान

×

थर्ड-पार्टी वाहन को हुआ नुकसान

×

थर्ड-पार्टी संपत्ति को हुआ नुकसान

×

व्यक्तिग दुर्घटना कवर

×

थर्ड-पार्टी व्यक्ति को लगी चोट या मृत्यु

×

कार की चोरी

×

घर से ले जाने और वापस पहुंचाने की सुविधा

×

आईडीवी (IDV) अपने हिसाब से तय करें

×

अपने हिसाब से तय किए गए ऐड-ऑन से ज्यादा सुरक्षा

×
Get Quote Get Quote

कॉम्प्रिहेंसिव और थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस में अंतर के बारे में ज्यादा जानकारी पाएं

क्लेम कैसे करें?

इंश्योरेंस खरीदने या इसको रिन्यू कराने के बाद आपको कोई चिंता करने जरूरत नहीं है, क्योंकि हमारे यहां सिर्फ 3 चरणों में होने वाली क्लेम प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल है!

चरण 1

हमें 1800-258-5956 पर कॉल करे। आपको कोई फॉर्म नहीं भरना है।

चरण 2

अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर स्व-निरीक्षण (सेल्फ-इंस्पेकशन) के लिए एक लिंक पाएं। एक निर्देशित प्रक्रिया के मुताबिक अपने स्मार्टफोन से अपने वाहन को हुए नुकसान को भरें।

चरण 3

हमारे गैरेज के नेटवर्क के जरिए कैशलेश मरम्मत या प्रतिपूर्ति (रिइंबर्समेंट) में से कोई एक अपनी पसंद के हिसाब से चुनें।

डिजिटल इंश्योरेंस क्लेम का निपटारा कितनी जल्दी हो जाता है? यह वह पहला सवाल है जो इंश्योरेंस कंपनी बदलते हुए सबसे पहले मन में आता है। अच्छा है कि आप ऐसा सोच रहे हैं.. डिजिट का क्लेम रिपोर्ट कार्ड पढ़ें

भारत में टोयोटा कार लेने के बारे में आपको क्यों सोचना चाहिए?

टोयोटा, भारत में न केवल फोर-व्हीलर वाहन के प्रतियोगी बाजार में टिके रहने में सफल रही है, बल्कि यह प्रभावपूर्ण तरीके से फल-फूल भी रही है।

नीचे कुछ ऐसे कारण बताए गए हैं जिनकी वजह से टोयोटा को देश में सबसे उच्च गुणवत्ता वाले वाहन के तौर पर गिना जाता है-

  • विश्वसनीयता और ब्रांड प्रतिष्ठा-  ऑटोमोबाइल निर्माण के क्षेत्र में टोयोटा प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाला एक विश्वस्तरीय ब्रांड है। कंपनी की सर्विस गुणवत्ता के साथ-साथ इसकी प्रतिष्ठा भी बढ़ती जा रही है। फिर आप चाहे इसकी कोरोला चुनें या इनोवा या फिर प्रीमियम क्वालिस, हर कार की गुणवत्ता बेहतरीन है। कंपनी अपनी हर कार के साथ विश्वसनीयता, मजबूती, और गुणवत्ता देने का वादा करती है।
  • परिवार के लिए बेहतरीन कार- ज्यादातर भारतीय पूरे परिवार के साथ सफर करना पसंद करते हैं। छोटी कार में पूरे परिवार के साथ यात्रा करना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है। इसलिए, टोयोटा की इनोवा परिवार के साथ यात्रा करने के लिए सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कार है। बाजार में आने के फौरन बाद से ही इनोवा कई कारणों से बेहतरीन बहु-उद्देशीय वाहन रहा है।
  • ईंधन की बचत- अगर आप उन लोगों में हैं जो कार में दूसरी किसी भी चीज से पहले माइलेज देखते हैं तो टोयोटा वाहन आपको जरूर पसंद आएगा। मारुति सुजुकी के अलावा, टोयोटा ही वह दूसरा ब्रांड है जिसके वाहन भारत में ईंधन की बचत के लिए जाने जाते हैं।

ज्यादातर टोयोटा कार अच्छी तरह चलते हुए करीब 1 लाख किलोमीटर से भी ज्यादा का रास्ता तय करती हैं। ये ज्यादा चलती हैं, इसलिए आपको मरम्मत या रिप्लेसमेंट के लिए अक्सर परेशान नहीं होना पड़ता है।

फिर भी इनके ज्यादा चलने की खासियत आपके वाहन को खतरनाक दुर्घटनाओं से नहीं बचा सकती। इस स्थिति में आपको मरम्मत पर काफी खर्च करना पड़ सकता है। शुक्र है कि भारत में टोयोटा कार इंश्योरेंस आपको इन खर्चों से बचा सकता है।

टोयोटा कार इंश्योरेंस खरीदने या रिन्यू करने के कारण

जैसा कि पहले भी बताया गया है कि भारत में हर कार मालिक के वाहन के लिए इंश्योरेंस पॉलिसी होना अनिवार्य है।

हालांकि, सिर्फ यही कारण नहीं है जिसके लिए आपको पॉलिसी लेनी चाहिए या फिर टोयोटा कार इंश्योरेंस को रिन्यू कराना चाहिए। इन इंश्योरेंस पॉलिसी को लेने के कुछ और फायदों की सूची नीचे दी गई है:

  • थर्ड-पार्टी लायबिलिटी की सुरक्षा-किसी दुर्घटना में सिर्फ आपकी कार का ही नुकसान नहीं होता है। दुर्घटना में किसी तीसरे व्यक्ति, वाहन या उनकी संपत्ति को भी नुकसान हो सकता है। दुर्घटनाओं से हुए नुकसान की जिम्मेदारी मालिक-ड्राइवर की होती है। लेकिन, थर्ड-पार्टी लायबिलिटी कार इंश्योरेंस पॉलिसी लेने से यह सुनिश्चित होता है कि थर्ड-पार्टी की आर्थिक या कानूनी जिम्मेदारी आपकी नहीं होगी।
  • खुद के वाहन को हुए नुकसान (ओन डैमेज) की आर्थिक भरपाई- थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस केवल पॉलिसी थर्ड-पार्टी को हुए नुकसान की जिम्मेदारी से आपको सुरक्षित करता है। हालांकि, खुद के वाहन को दुर्घटना से हुए नुकसान को इस पॉलिसी से कोई सुरक्षा नहीं मिलती है। इसी तरह से प्राकृतिक आपदाओं के कारण आपके अपने वाहन को हुए नुकसान के लिए भी आप थर्ड-पार्टी पॉलिसी में क्लेम नहीं कर सकते हैं। इसके लिए आपको कॉम्प्रिहेंसिव टोयोटा कार इंश्योरेंस पॉलिसी ही लेनी होगी। इन पॉलिसी में थर्ड-पार्टी लायबिलिटी कवरेज के साथ आपका वाहन भी कवर हो जाता है। आप इस पॉलिसी के लिए तब भी क्लेम कर सकते हैं, जब आपके वाहन को बाढ़, भूकंप या दूसरी किसी प्राकृतिक आपदा के कारण नुकसान हुआ हो।
  • कार चोरी या मरम्मत न हो सकने वाले नुकसान से कवरेज-किसी बड़ी दुर्घटना में आपका वाहन पूरी तरह से बर्बाद भी हो सकता है या फिर चोरी के कारण भी आप अपने वाहन को खो सकते हैं। दोनों ही स्थितियों में आपको बड़ा आर्थिक नुकसान होगा। टोयोटा कार इंश्योरेंस पॉलिसी आपको इन स्थितियों में आर्थिक मदद देती है। पॉलिसी में मिलने वाली आर्थिक मदद की राशि, वाहन के इंश्योर्ड डिक्लेयर्ड वैल्यू (IDV) पर निर्भर करता है। ये राशि कितनी भी हो, लेकिन इससे आपको हुए नुकसान में कुछ राहत मिलने के साथ ही इससे आप नया वाहन भी खरीद पाएं।
  • व्यक्तिगत दुर्घटना कवर- व्यक्तिगत दुर्घटना कवर को आईआरडीएआई (IRDAI) ने सभी वाहन इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए जरूरी कर दिया है। इस कवरेज के साथ आपको, इंश्योर की हुई कार के मालिक-ड्राइवर की दुर्घटना में हुई मृत्यु या विकलांगता पर जरूरी भुगतान मिलता है।
  • बेहतरीन नो क्लेम बोनस ऑफर- जब आप भारत में टोयोटा कार का इंश्योरेंस रिन्यू करते हैं तो आपको इंश्योरेंस करने वाली कंपनी से नो क्लेम बोनस के फायदे भी मिलते हैं। इसके लिए योग्य होने के लिए पॉलिसी होल्डर के पास एक क्लेम-फ्री साल होना चाहिए। हर क्लेम-फ्री साल के साथ पॉलिसी में ओन डैमेज के लिए दिए जाने वाले प्रीमियम में बड़ी छूट मिल जाती है।

अगर आप पांच क्लेम-फ्री साल गुजार लेते हैं तो आप पॉलिसी प्रीमियम पर 50 प्रतिशत तक छूट ले सकते हैं।

आपकी चुनी गई इंश्योरेंस कंपनी ही यह तय करती है कि कार इंश्योरेंस पॉलिसी से आप क्या फायदे ले सकते हैं। इसलिए, आपको एक प्रतिष्ठित इंश्योरेंस कंपनी ही चुननी चाहिए, जो बिना ज्यादा प्रीमियम लिए ही आपकी जरूरत पूरी करे। डिजिट एक ऐसी ही इंश्योरेंस कंपनी है, जिस पर आप इस मामले में भरोसा कर सकते हैं।

विश्वास नहीं हुआ न! तो जानिए कि हमारी पॉलिसी आपको क्या ऑफर करती है!

टोयोटा कार इंश्योरेंस पॉलिसी को डिजिट से रिन्यू कराने के फायदे

डिजिट भारत में इंश्योरेंस देने वाली बड़ी कंपनी है जो टोयोटा के साथ कई दूसरे कार मालिकों के लिए कई तरह की पॉलिसी ऑफर करती है। आपको कार इंश्योरेंस लेते हुए हमें क्यों चुनना चाहिए, इसके कुछ कारण नीचे दे रहे हैं-

  • आसान ऑनलाइन क्लेम- इंश्योरेंस पॉलिसी लेने की और क्लेम करने की प्रक्रिया, दोनों को आसान बनाना ही हमारा मकसद है। आप बिना कोई फॉर्म भरे, केवल 1800-258-5956 पर कॉल करके प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके अलावा, कंपनी की लंबी प्रक्रिया की जगह स्मार्टफोन से हो सकने वाली स्व-निरीक्षण (सेल्फ-इंस्पेक्शन) अपना सकते हैं, जिसमें बहुत कम समय लगता है।
  • इंश्योर्ड डिक्लेयर्ड वैल्यू (IDV) को बढ़ा सकने की क्षमता- डिजिट की पॉलिसी में आप ज्यादा आईडीवी (IDV) चुन सकते हैं। ज्यादा आईडीवी (IDV) ये सुनिश्चित करता है कि दुर्घटना या चोरी के समय आपको ज्यादा से ज्यादा राशि जरूर मिले, ताकि आपके लिए नया वाहन लेना आसान हो जाए।
  • फायदेमंद ऐड-ऑन के साथ पॉलिसी कास्टमाइज करें- ऐड-ऑन के साथ इंश्योरेंस पॉलिसी कास्टमाइज करने से आपको कुछ खास तरह के नुकसानों में ज्यादा आर्थिक सुरक्षा मिलती है। डिजिट में हम टोयोटा कार इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए सात बेहतरीन ऐड-ऑन देते हैं। इसमें कंज्यूमेबल कवर, इंजन और गियर बॉक्स सुरक्षा, रिटर्न टू इनवॉइस कवर, जीरो डेप्रिसिएशन, सड़क पर मिलने वाली सहायता जैसी कई तरह की सुरक्षा मिल जाती है।
  • 24x7 ग्राहक सेवा सुविधा- हम 24 घंटे ग्राहक सेवा की सुविधा देते हैं। आप जरूरत के समय हमसे आसानी से मदद ले सकते हैं।
  • क्लेम का तेज निपटारा- हमारी ऑनलाइन क्लेम करने की सुविधा के साथ क्लेम जल्द निपटाए जाते हैं। आपको हमारी तरफ से प्रतिपूर्ति (रिइंबर्समेंट) के भुगतान के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ता है।
  • नेटवर्क गैरेज- डिजिट की पूरे भारत में 1400 नेटवर्क गैरेज से साझेदारी है, ताकि हमारे पॉलिसी होल्डर को आसानी से कैशलेस मरम्मत मिल सके।

इंश्योरेंस देने वाली कंपनी से आप और क्या अपेक्षा रख सकते हैं?

टोयोटा कार इंश्योरेंस प्रीमियम को कम करने के तरीके

अगर कार इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए भारी प्रीमियम देना आपके लिए कठिन हो रहा है, तो यहां प्रीमियम को कम करने के कुछ तरीके बताए गए हैं। इससे आप पर आर्थिक दबाव भी कुछ कम हो पाएगा-

  • नो क्लेम बोनस (NCB) का फायदा उठाएं- अगर आप हर छोटी खरोंच के लिए भी पॉलिसी क्लेम कर देते हैं, तो आप गलत कर रहे हैं। इससे आपको जितना मिलेगा, उससे ज्यादा का नुकसान हो जाएगा। इसलिए, अपने क्लेम को महंगी मरम्मत के लिए बचा कर रखिए। इससे आप पॉलिसी रिन्यू करते समय नो क्लेम बोनस का इस्तेमाल करके पॉलिसी प्रीमियम को कम कर पाएंगे।
  • ज्यादा वॉल्येंटरी डिडक्टिबल वाली पॉलिसी चुनें- ज्यादा वॉल्येंटरी डिडक्टिबल वाली पॉलिसी सस्ती होती हैं क्योंकि इनके साथ इंश्योरेंस देने वाली कंपनी की लायबिलिटी कम हो जाती है। हालांकि, ज्यादा डिडक्टिबल वाली ऐसी पॉलिसी चुनने पर दुर्घटना के बाद मरम्मत के खर्चे का कुछ हिस्सा आपको देना होगा।

इसलिए बहुत सोच समझ कर ही पॉलिसी चुनें!

भारत में ऑनलाइन टोयोटा कार इंश्योरेंस के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मेरे पास टोयोटा कोरोला है, जिसे मैंने मई 2018 में खरीदा था। इस वाहन के लिए डिजिट से कॉम्प्रिहेंसिव पॉलिसी खरीदने पर कितना खर्च आएगा?

इस तरह की कॉम्प्रिहेंसिव पॉलिसी के लिए प्रीमियम सीधे तौर पर वाहन के लिए चुनी गई आईडीवी (IDV) जैसी कई चीजों पर निर्भर करता है। फिर भी इस तरह की पॉलिसी की सालाना कीमत 18 प्रतिशत जीएसटी को छोड़कर, 19938 रुपए से शुरू होती है।

डिजिट की टोयोटा कॉम्प्रिहेंसिव कार इंश्योरेंस पॉलिसी में क्या-क्या शामिल है?

डिजिट की कॉम्प्रिहेंसिव पॉलिसी कई सारी घटनाओं जैसे दुर्घटना, चोरी, प्राकृतिक आपदाएं, थर्ड-पार्टी लायबिलिटी और आग से हुए नुकसान पर भी आर्थिक सुरक्षा देती है।

ब्रेकडाउन की स्थिति में सहायता करने वाला ऐड-ऑन टोयोटा वाहन की मरम्मत में मेरी मदद कैसे करेगा?

ब्रेकडाउन सहायता डिजिट कार इंश्योरेंस के लिए मिलने वाले 7 ऐड-ऑन में से एक है। इस ऐड-ऑन को लेने वाले टोयोटा कार मालिकों को सड़क किनारे गाड़ी खराब होने पर मरम्मत की सुविधा वहीं पर मिल जाती है। अच्छी बात यह है कि यह रोड साइड असिस्टेंस को पॉलिसी के क्लेम में नहीं गिना जाता है।

मेरी टोयोटा की इंश्योरेंस पॉलिसी में डेप्रिसिएशन कैसे काम करता है?

डेप्रिसिएशन से मतलब समय के साथ वाहन की कीमत में आई कमी से है। जैसे-जैसे कार पुरानी होती है, इसका डेप्रिसिएशन बढ़ता जाता है और कीमत घटती जाती है। इसलिए, पुराने वाहन को सीमित कवरेज मिलता है। आप डिजिट का जीरो डेप्रिसिएशन ऐड-ऑन चुन सकते हैं। इसके साथ आपकी कार की बाजार की कीमत पर डेप्रिसिएशन का असर बिलकुल नहीं होगा।

मेरे टोयोटा वाहन के लिए कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस पॉलिसी और ओन डैमेज कवर में क्या अंतर है?

कॉम्प्रिहेंसिव कार इंश्योरेंस पॉलिसी में थर्ड-पार्टी लायबिलिटी के साथ आपकी अपनी टोयोटा कार के नुकसान भी कवर होते हैं। हालांकि जिन लोगों के पास पहले से थर्ड-पार्टी लायबिलिटी पॉलिसी है उन्हें अलग से कॉम्प्रिहेंसिव पॉलिसी लेने की जरूरत नहीं है। इससे इतर वो अलग से ओन डैमेज कवर खरीद कर इसे थर्ड-पार्टी प्लान के साथ जोड़ सकते हैं।