अगर आप एक किफायती, स्टाइलिश और तकनीकी रूप से प्रभावशाली वाहन की तलाश में हैं, तो टोयोटा ग्लैंज़ा आपकी सभी जरूरतों को पूरा करेगी। इसमें एक दमदार 1197सीसी इंजन है, जो सर्वाधिक 113एनएम का टॉर्क और 90पीएस उत्पन्न करने में सक्षम है।
इसके अलावा, इसमें बेहतरीन फ्यूल इकोनॉमी है जो इस एक आदर्श कम्यूटर वाहन के रूप में पहचान दिलाती है। इस हैचबैक के मालिक 20 से 23 किलोमीटर प्रति लीटर के बीच माइलेज की उम्मीद कर सकते हैं, जो चलाए जाने वाले वेरिएंट पर निर्भर करता है।
अब, अगर यह कार आपको अपनी जरूरतों के मुताबिक लगती है, तो आपको टोयोटा ग्लैंज़ा कार इंश्योरेंस पॉलिसी की तलाश भी शुरू कर देनी चाहिए। जब ऑटोमोबाइल इंश्योरेंस की बात आती है, तो आप दो प्राथमिक विकल्पों में से चुन सकते हैं, यानी थर्ड पार्टी लायबिलिटी और कॉम्प्रिहेंसिव पॉलिसी।
पहला, आपके वाहन से दुर्घटना के समय हुए नुकसान पर आप पर पड़ने वाली किसी थर्ड पार्टी के व्यक्ति या वाहन की फाइनेंशियल लायबिलिटी को कवर करता है।
हालांकि, आप ऐसी पॉलिसी पर खुद के नुकसान के खर्च का क्लेम नहीं कर सकते। इसके लिए, आपके पास एक कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस पॉलिसी होनी चाहिए। इसके तहत, दुर्घटना होने पर आपको अपनी इंश्योर्ड कार पर थर्ड पार्टी के लिए कवरेज के साथ-साथ खुद को हुए नुकसान का कवर भी मिलता है।
भारत में, मोटर व्हीकल ऐक्ट 1988 के तहत एक थर्ड पार्टी लायबिलिटी पॉलिसी कानूनी यौर पर अनिवार्य है। अगर आप इस नियम का पालन नहीं करते हैं, तो आपको 2000 रूपए (बार-बार उल्लंघन करने वालों के लिए 4000 रूपए) का जुर्माना देना होगा। इसलिए, टोयोटा ग्लैंज़ा कार इंश्योरेंस पॉलिसी न केवल फायदेमंद है, बल्कि मालिकों के लिए कानूनी रूप से अनिवार्य भी है।
हालांकि, आपकी कार इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए सही इंश्योरर चुनना मुश्किल हो सकता है, खासकर जब आपके पास बाज़ार में बहुत सारे विकल्प हों। इस संबंध में, डिजिट ने कार इंश्योरेंस उद्योग में काफी प्रगति की है, जो कई प्रकार के बेनिफ़िट देता है जो अन्य इंश्योरर नहीं करते हैं।
यकीन नहीं होता? ज्यादा जानने के लिए पढ़े!