मारुति सुज़ुकी सियाज़ कार इंश्योरेंस खरीदें या रिन्यू करें
सुजुकी द्वारा मैन्युफैक्चर्ड, सियाज़ एक सबकॉम्पैक्ट सेडान है जिसकी बिक्री पहली बार भारत में 2014 में शुरू हुई थी। वर्तमान में, यह इस जापानी ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर द्वारा बनाई गई सबसे बड़ी सेडान है।
लॉन्च से लेकर सितंबर 2019 तक भारत में 2.7 लाख से ज्यादा सियाज़ यूनिट्स बिकीं। इस प्रकार, यह स्पष्ट है कि इस कार के आने के बाद बी-सेगमेंट सेडान की बाजार में मांग बढ़ गई है।
शुरुआत में, मॉडल ऑटोमैटिक और मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ दो इंजनों से लैस था। यह कुछ सेफ़्टी फ़ीचर्स जैसे एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), चाइल्ड सेफ़्टी लॉक, एयरबैग आदि के साथ आता है। इसके अलावा, यह 5-सीटर सेडान 8 वेरिएंट में उपलब्ध है।
यदि आप यह कार चलाते हैं या इसका कोई वेरिएंट खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपको इससे जुड़े कार इंश्योरेंस प्लान के लाभों के बारे में पता होना चाहिए। एक संपूर्ण मारुति सुज़ुकी सियाज़ कार इंश्योरेंस पॉलिसी वित्तीय और कानूनी देनदारियों को प्रभावी ढंग से कम करने में मदद करता है।
इस संबंध में, आप डिजिट जैसे प्रतिष्ठित बीमाकर्ता से इंश्योरेंस प्लान खरीद सकते हैं।
अपने इंश्योरेंस प्रोवाइडर के रूप में डिजिट चुनने के कारणों के बारे में अधिक जानने के लिए आगे पढ़ें।
मारुति सियाज़ कार इंश्योरेंस में क्या शामिल है
आपको डिजिट का मारुति सियाज़ कार इंश्योरेंस क्यों खरीदना चाहिए?
हम अपने उपभोक्ताओं से वीईपी जैसा व्यवहार करते हैं जानें कैसे...
मारुति सुजुकी सियाज़ के लिए कार इंश्योरेंस प्लान
थर्ड-पार्टी
कॉम्प्रेहेंसिव
दुर्घटना के चलते अपनी ही कार को हुआ नुकसान |
×
|
✔
|
आग की वजह से अपनी कार को हुए नुकसान |
×
|
✔
|
प्राकृतिक आपदा के चलते अपनी कार को हुए नुकसान |
×
|
✔
|
थर्ड-पार्टी वाहन को हुए नुकसान |
✔
|
✔
|
थर्ड-पार्टी संपत्ति को हुए नुकसान |
✔
|
✔
|
पर्सनल एक्सीडेंट कवर |
✔
|
✔
|
थर्ड-पार्टी व्यक्ति को चोट/मृत्यु |
✔
|
✔
|
आपकी कार की चोरी |
×
|
✔
|
डोरस्टेप पिक-अप और ड्रॉप |
×
|
✔
|
अपना आईडीवी कस्टमाइज करें |
×
|
✔
|
कस्टमाइज ऐड-ऑन के लिए अतिरिक्त सुरक्षा |
×
|
✔
|
कॉम्प्रेहेंसिव और थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस के बीच अंतर के बारे में ज्यादा जानें
क्लेम कैसे फ़ाइल करें?
हमारा कार इंश्योरेंस प्लान खरीदने या रिन्यू करने के बाद, आप तनाव मुक्त रहते हैं क्योंकि हमारे पास 3-चरण वाली, पूरी तरह से डिजिटल क्लेम प्रक्रिया है!
चरण 1
बस 1800-258-5956 पर कॉल करें। कोई फॉर्म नहीं भरना है।
चरण 2
अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर खुद से निरीक्षण के लिए एक लिंक प्राप्त करें। चरण-दर-चरण निर्देशित प्रक्रिया का पालन करते हुए अपने स्मार्टफोन से अपने वाहन के नुकसान की तस्वीरें लें।
चरण 3
रिपेयर का वह तरीका चुनें जिसे आप चुनना चाहते हैं यानी हमारे गैरेज के नेटवर्क से रीइम्बर्समेंट या कैशलेस।
डिजिट इंश्योरेंस क्लेम का निपटान कितनी तेजी से किया जाता है?
यह पहला सवाल है जो अपनी इंश्योरेंस कंपनी बदलते समय आपके मन में आना चाहिए। अच्छा है आप ऐसा कर रहे हैं!
डिजिट का क्लेम रिपोर्ट कार्ड पढ़ेंमारुति सुज़ुकी सियाज़ कार इंश्योरेंस के लिए डिजिट क्यों चुनें?
अपनी मारुति कार के लिए सबसे बेहतर इंश्योरेंस प्लान खरीदने के लिए, आपको अलग-अलग बीमाकर्ताओं के ऑनलाइन प्लान की तुलना करने की आवश्यकता है। इस तरह, आप एक ऐसा प्रोवाइडर चुन सकते हैं जो ज्यादा से ज्यादा सेवा लाभ देता है और कॉम्पैटेटिव प्रीमियम पर इंश्योरेंस देता है।
इसके लिए, आप डिजिट के ऑफर के बारे में सोच सकते हैं और अपने विकल्पों को सुव्यवस्थित कर सकते हैं:
1. अलग-अलग इंश्योरेंस पॉलिसी
डिजिट इंश्योरेंस को चुनने वाले व्यक्ति अपनी आवश्यकताओं के आधार पर निम्नलिखित विकल्पों में से चुन सकते हैं:
- थर्ड-पार्टी कार इंश्योरेंस पॉलिसी - मारुति सुज़ुकी सियाज़ के लिए थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस के तहत, कोई भी थर्ड-पार्टी के व्यक्ति, संपत्ति या वाहनों को हुए नुकसान के लिए कवरेज लाभ की उम्मीद कर सकता है। इसमें मुकदमेबाजी के मुद्दे भी शामिल हैं जो आपकी मारुति सुज़ुकी सियाज़ और किसी थर्ड-पार्टी की संपत्ति या व्यक्ति के बीच दुर्घटनाओं के कारण होते हैं। इसके अलावा, मोटर वाहन ऐक्ट, 1988 के अनुसार इस बेसिक कार इंश्योरेंस प्लान का होना अनिवार्य है। इस इंश्योरेंस को लिए बिना ड्राइविंग करने पर भारी जुर्माना लग सकता है। इस प्रकार, आप इस प्लान को डिजिट से खरीद सकते हैं और अपनी देनदारियों को कम कर सकते हैं।
- कंप्रिहेंसिव कार इंश्योरेंस पॉलिसी - थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस दुर्घटनाओं के मामले में आपकी मारुति कार को हुए नुकसान के रिपेयर के खर्च को कवर नहीं करेगा। हालांकि, डिजिट से एक कंप्रिहेंसिव सुज़ुकी सियाज़ इंश्योरेंस प्लान थर्ड-पार्टी लयबिलिटी के साथ-साथ खुद के नुकसान को प्रभावी ढंग से कवर कर सकता है। यह प्लान दुर्घटनाओं, चोरी, आग और प्राकृतिक या कृत्रिम आपदाओं के कारण होने वाले नुकसान के लिए कंप्रिहेंसिव कवरेज के कारण थर्ड-पार्टी प्लान की तुलना में अधिक कीमत पर उपलब्ध है।
2. बहुत सारे नेटवर्क गैरेज
मारुति सुज़ुकी सियाज़ के लिए कार इंश्योरेंस लेकर, कोई भी भारत भर में कई डिजिट नेटवर्क कार गैरेज से प्रोफेशनल रिपेयर सर्विस ले सकता है। ये नेटवर्क गैरेज किसी व्यक्ति के लिए कैशलेस रिपेयर मोड को अपनाना भी संभव बनाते हैं।
3. कैशलेस क्लेम
डिजिट अपने कस्टमर को एक अधिकृत नेटवर्क गैरेज से अपनी मारुति कार को रिपेयर कराते समय कैशलेस सुविधा का लाभ उठाने की अनुमति देता है। इस सुविधा के तहत, वे बिना किसी नकद भुगतान के रिपेयर सर्विस ले सकते हैं क्योंकि बीमाकर्ता उनकी ओर से भुगतान करता है। रिपेयर का यह तरीका दुर्घटनाओं और आपकी मारुति सियाज़ से जुड़ी अन्य आपात स्थितियों के समय नकदी की तत्काल आवश्यकता को समाप्त करता है।
4. आसान ऑनलाइन प्रक्रिया
आप कुछ दस्तावेज़ अपलोड करके अपने स्मार्टफोन के माध्यम से डिजिट से मारुति सुज़ुकी सियाज़ कार इंश्योरेंस ऑनलाइन खरीद सकते हैं। इस प्रक्रिया में कम समय लगता है और पारंपरिक ऑफ़लाइन मोड की तुलना में सुविधा प्रदान करता है।
5. कई ऐड-ऑन पॉलिसी
कस्टमर के पास डिजिट से एक कंप्रिहेंसिव मारुति सुज़ुकी सियाज़ कार इंश्योरेंस प्लान खरीदकर अतिरिक्त सुरक्षा के लिए अपने बेसिक इंश्योरेंस प्लान के अलावा ऐड-ऑन पॉलिसियों को शामिल करने का विकल्प है। हालांकि, ऐड-ऑन लाभों को शामिल करने के लिए, व्यक्ति को अपनी मारुति सुज़ुकी सियाज़ इंश्योरेंस की कीमत बढ़ाने की आवश्यकता है।
6. आईडीवी कस्टमाइज़ेशन
बीमाकर्ता मारुति सुज़ुकी सियाज़ इंश्योरेंस लागत तय करने के लिए आपकी मारुति कार की इंश्योर्ड डिक्लैर्ड वैल्यू का मूल्यांकन करते हैं। ऐसा करने के लिए, वे कार के डेप्रिसिएशन को उसके मैन्युफैक्चरर की बिक्री कीमत से घटा देते हैं। हालांकि, डिजिट इंश्योरेंस लेकर, आप इस वैल्यू को कस्टमाइज़ कर सकते हैं और कार चोरी या ठीक न हो पाने वाले नुकसान के मामले में अपने रिटर्न को बढ़ा सकते हैं।
7. बोनस और छूट
यदि आप अपनी पॉलिसी की अवधि के अंदर एक वर्ष तक अपने इंश्योरेंस प्लान के लिए कोई क्लेम नहीं करते हैं तो डिजिट जैसे इंश्योरेंस प्रोवाइडर मारुति सुज़ुकी सियाज़ कार इंश्योरेंस रिन्यूअल की कीमत पर 50% तक की छूट देते हैं। इस छूट को नो क्लेम बोनस (एनसीबी) के नाम से भी जाना जाता है।
8. रिस्पॉन्सिव कस्टमर सपोर्ट
मारुति सज़ुकी सियाज़ कार इंश्योरेंस रिन्यूअल के दौरान आपके कई सवाल और संदेह हो सकते हैं। ऐसे मामलों में, डिजिट की 24x7 कस्टमर सर्विस तुरंत समाधान प्रदान कर सकती है।
इसके अलावा, आप कम प्रीमियम पर मारुति सुज़ुकी सियाज़ कार इंश्योरेंस पाने के लिए एक उच्च डिडक्टिबल प्लान चुनते हैं। हालांकि, आपको ऐसा प्लान केवल तभी लेना चाहिए जब आप कम क्लेम करते हैं।
अपनी मारुति सुज़ुकी सियाज़ के लिए इंश्योरेंस खरीदना क्यों महत्वपूर्ण है?
मारुति सुज़ुकी सियाज़ एक महंगी कार है जो लग्ज़री ऑफर करती है। कार इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने से आपकी प्यारी कार एक या अधिक अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण होने वाले किसी भी नुकसान और क्षति से सुरक्षित रहेगी:
- फ़ाइनेंशियल लायबिलिटी : कंप्रिहेंसिव कार इंश्योरेंस के तहत ओन डैमेज कवर आपकी अपने कार के नुकसान के कारण होने वाली फ़ाइनेंशियल लायबिलिटी की भरपाई करता है। नुकसान चोरी, दंगे और हड़ताल, आग, प्राकृतिक आपदाओं या किसी थर्ड-पार्टी के वाहन से भी हो सकती है।
- कानूनी रूप से अनुपालन : एक कार इंश्योरेंस पॉलिसी सड़क पर वाहन चलाने के लिए एक प्रकार की कानूनी अनुमति है। भारत में, इंश्योरेंस पॉलिसी के बिना ड्राइविंग करना अवैध है।
- थर्ड-पार्टी लायबिलिटी : थर्ड-पार्टी लायबिलिटी इंश्योरेंस या तो एक स्टैंडअलोन पॉलिसी के रूप में खरीदा जा सकता है या कंप्रिहेंसिव कवर में शामिल किया जा सकता है। यह उन मामलों में आपको मुआवजा देगा जहां आपकी कार किसी थर्ड-पार्टी को नुकसान पहुंचाती है।
- कंप्रिहेंसिव कवर के तहत ऐड-ऑन प्रोविज़न : अपनी कार की सुरक्षा के लिए कंप्रिहेंसिव कार इंश्योरेंस खरीदना समझदारी है। यह आपको और आपकी कार को होने वाले नुकसान से बचाता है और बेहतर सुरक्षा के लिए आपको अपनी पॉलिसी को और अधिक कस्टमाइज़ करने की सुविधा भी देता है। आप ब्रेकडाउन असिस्टेंस, इंजन और गियरबॉक्स प्रोटेक्शन, टायर प्रोटेक्टिव कवर, रिटर्न टू इनवॉइस कवर और ज़ीरो-डेप्रिसिएशन कवर जैसे कार इंश्योरेंस ऐड-ऑन कवर चुन करके ऐसा कर सकते हैं।
मारुति सुज़ुकी सियाज़ के बारे में अधिक जानें
हर सेगमेंट में अपनी मांग को पूरा करते हुए मारुति सुज़ुकी ने हाल ही में सियाज़ के नाम से एक शानदार सेडान लॉन्च की है। अपने लुक और फील में क्लासी, कार आपकी लग्जरी को ज्यादा कॉम्पैक्ट तरीके से बताती है। मारुति सियाज़ के पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट उपलब्ध हैं। दोनों प्रकार के इंजनों की ईंधन क्षमता लगभग 1.5 लीटर है।
लॉन्च होते ही मारुति सुज़ुकी सियाज़ देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली सी सेगमेंट सेडान बन गई। 1498 सीसी इंजन और 28.09 किमी प्रति लीटर के माइलेज वाली यह कार काफी फ्यूल एफिशिएंट है। यह 4 वेरिएंट के साथ आती है जिसमें से डेल्टा सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है।
आपको मारुति सुज़ुकी सियाज़ क्यों खरीदनी चाहिए?
लग्जरी ड्राइव पसंद करने वाले लोगों के लिए मारुति सुज़ुकी सियाज़ सबसे अच्छी कार है। लंबी दूरी की यात्रा के लिए आरामदायक, इसमें लगभग 5 लोग आसानी से बैठ सकते हैं। इसके चार वेरिएंट हैं जिनमें से चुनने के लिए सिग्मा (बेस), डेल्टा, ज़ेटा और अल्फा (टॉप) शामिल हैं।
यदि आप रिफाइंड इंजन जैसी लेटेस्ट सुविधाओं के साथ आराम चाहते हैं, तो मारुति सुज़ुकी सियाज़ की परफॉर्मेंस औसत से अधिक है। कार अंदर और बाहर दोनों तरह से बहुत सुंदर है और 8.19 लाख से 11.37 लाख रुपये की प्राइस रेंज में आती है।
यदि सुरक्षा आपकी चिंता है, तो निश्चिंत रहें क्योंकि इसमें फ्रंट में डुअल एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, स्पीड अलर्ट सिस्टम, सीट बेल्ट रिमाइंडर और चाइल्ड सीट एंकर शामिल हैं। 7-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन, एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ उपयुक्त, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पैसिव कीलेस एंट्री और एलिगेंट लुकिंग लेदर अपहोल्स्ट्री जैसे इन-बिल्ट फ़ीचर्स के साथ क्लास के स्टेटमेंट को रिडिफ़ाइन करने के लिए मारुति सुजुकी सियाज़ खरीदें।
चेक करें : मारुति कार इंश्योरेंस के बारे में और जानें
मारुति सुज़ुकी सियाज़ वेरिएंट की कीमत सूची
वेरिएंट का नाम |
वेरिएंट की अनुमानित कीमत (नई दिल्ली में, शहरों में भिन्न हो सकती है) |
सिग्मा |
₹ 9.75 लाख |
डेल्टा |
₹ 10.45 लाख |
ज़ेटा |
₹ 11.10 लाख |
अल्फा |
₹ 12.13 लाख |
डेल्टा एटी |
₹ 12.19 लाख |
एस |
₹ 12.26 लाख |
ज़ेटा एटी |
₹ 12.86 लाख |
अल्फा एटी |
₹ 13.49 लाख |