hamburger
×
Digit General Insurance Logo
Powered By Digit
general-insurance

हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी ऑनलाइन

usp icon

9000+

Cashless Hospitals

usp icon

2.5 Crore+

Lives Insured

usp icon

4.5 Lacs+

Claims Settled

0% GST on Health Premiums

I agree to the Terms & Conditions

Get Exclusive Porting Benefits

0% GST on Health Premiums

I agree to the Terms & Conditions

true

Get exclusive Benefits

health

Check Prices

arrow
×
car

Buy Health Insurance, Up to 20% Discount

Port Existing Policy

Buy a New Health Policy

भारत में ऑनलाइन हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदें

“मुझे हेल्थ इंश्योरेंस की जरूरत नहीं है”

अगर आप इस पर भरोसा करते हैं, तो आगे पढ़िए।  

Pollution
वेक्टर-जनित बीमारियां से होने वाली मौतों ने कई इलाकों में गंभीर चुनौती पेश की है। 2020 में पूरे एशिया पेसिफिक क्षेत्र में मलेरिया के सबसे ज्यादा मामले हमारे देश में रिकॉर्ड किए गए थे। [1]
Sedentary lifestyles
करीब 61 प्रतिशत भारतीय महिलाएं और 47 प्रतिशत भारतीय पुरुष अपने आहार और खराब लाइफस्टाइल की वजह से अस्वस्थ्य हैं। [2]
Cancer Patient
भारत में 9 में से 1 व्यक्ति को अपने जीवन में कैंसर होने की आशंका होती है। इसके अलावा, 2020 की तुलना में 2025 तक कैंसर के मामलों में 12.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी का अनुमान है।[3]
Medical Inflations
भारत की मौजूदा मेडिकल महंगाई दर 14% है, जो 2021 में एशिया के सभी देशों में सबसे ज्यादा है।  2023 में इसमें और 10% बढ़ोतरी का अनुमान है। [4]
Mental Health
वयस्कों में मौजूद सभी बीमारियों में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े डिसऑर्डर की हिस्सेदारी करीब 14.3 प्रतिशत की है। [5]
Heart Disease
कैंसर और डायबिटीज के बढ़ते मामलों के साथ दो दशक से भारत में दिल की बीमारियां, मृत्यु का सबसे बड़ा कारण बन हुई हैं।

डिजिट के हेल्थ इंश्योरेंस में क्या खास है?

Health Insurance Plans in India
  • आसान ऑनलाइन प्रक्रिया- हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने से लेकर क्लेम करने तक की पूरी प्रक्रिया पेपर रहित, आसान, तेज और रुकावट रहित होती है। क्लेम के दौरान भी हार्ड कॉपी की जरूरत नहीं पड़ती।
  • उम्र या जोन आधारित को-पेमेंट नहीं- हमारा हेल्थ इंश्योरेंस बिना उम्र या जोन आधारित को-पेमेंट के उपलब्ध है। इसका मतलब है कि हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम के समय, आपको अपनी जेब से कुछ भी खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती।
  • कमरे के किराए की बाध्यता नहीं- हम समझते हैं कि हर किसी की अलग अलग प्राथमिक्ता होती है। इसीलिए हमारे यहां कमरे के किराए की बाध्यता नहीं है। अपनी पसंद से अस्पताल का कोई भी कमरा चुनें।
  • एसआई वॉलेट बेनिफ़िट- अगर पॉलिसी की अवधि के दौरान आपकी इंश्योरेंस की राशि खत्म हो जाती है, तो हम आपके लिए उसे रीफ़िल कर देंगे।
  • किसी भी अस्पताल में उपचार कराएं- कैशलेस उपचार के लिए भारत में हमारे 10500+ नेटवर्क अस्पतालों में से चयन करनें या रिइम्बर्समेंट प्राप्त करें।
  •  वेलनेस बेनिफ़िट- सबसे बेहतरीन हेल्थ और वेलनेस पार्टनर के साथ कोलैबोरेशन करके डिजिट ऐप पर खास वेलनेस बेनिफ़िट पाएं।

डिजिट इन्फिनिटी वॉलेट प्लान के साथ इन्फिनिटीईईई हेल्थ इंश्योरेंस - यूट्यूब

digit-play video

सबके लिए हेल्थ इंश्योरेंस प्लान

Health insurance for the young & the restless

युवाओं और व्यस्त लोगों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस

हमें पता है कि युवा लोग कहीं ज्यादा सेहतमंद होते हैं और इतनी कम उम्र में हेल्थ इंश्योरेंस लेने से बचते हैं। हालांकि, युवा अवस्था में हेल्थ इंश्योरेंस लेने से आपको कम प्रीमियम भरना पड़ता है, वेटिंग पीरियड जल्दी निकल जाता है, समय आने पर मैटर्निटी बेनिफ़िट ले सकते हैं, और छोटे मोटे उपचार या चोट के लिए हमारा ओपीडी कवर भी ले सकते हैें क्योंकि इसकी जरूरत किसी को भी पड़ सकती है।

Health insurance for the Great Indian Families

भारत के बड़े परिवारों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस

जब आप अपने साथ अपने प्यारे परिवार को भी सुरक्षित करना चाहते हों। आप अपने परिवार के लिए फ़ैमिली फ़्लोटर प्लान या परिवार के हर सदस्य के लिए इंडिविजुअल हेल्थ इंश्योरेंस प्लान खरीद सकते हैं। बिना को-पेमेंट, जोन आधारित डिस्काउंट, अच्छी सेहत के लिए डिस्काउंट वगैरह जैसे हमारे खास बेनिफ़िट के साथ हमारा हेल्थ इंश्योरेंस छोटे और बड़े दोनों तरह के परिवार के लिए उपयुक्त है।

Health Insurance for the Old & the Wise

बूढ़े और समझदार लोगों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस

जब भी आप खुद को और अपने प्यारे माता पिता को सुरक्षित करना चाहते हों। वरिष्ट नागरिक वाला हमारा हेल्थ इंश्योरेंस बूढ़े लोगों के लिए है। आयूष उपचार, होम हॉस्पिटलाइजेशन, कमरे के किराए की बाध्यत नही, और कोरोना वायरस होने पर अस्पताल में भर्ती जैसे बेनिफ़िट के साथ, हमारे हेल्थ इंश्योरेंस में वह सबकुछ है जिसकी आपके माता पिता को जरूरत पड़ सकती है।

Health Insurance for Fitness Enthusiasts

फ़िटनेस का ध्यान रखने वालों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस

हमें पता है कि फ़िटनेस का ध्यान रखने वाले लोग सेहत के प्रति सबसे ज्यादा जागरूक होते हैं। भले ही, आप जैसे लोग कम बीमार पड़ते हों, लेकिन ऐसे में हेल्थ इंश्योरेंस प्लान खरीदने पर सस्ता प्रीमियम और टैक्स में छूट जैसे फ़ायदे तो मिलते ही हैं, साथ ही आप व्यायाम करते समय चोट लगने पर ओपीडी बेनिफ़िट का लाभ भी उठा सकते हैं।

Health Insurance for Corporate Hotshots

कॉरपोरेट जगत में काम करने वाले लोगों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस

बेशक आपके पास कॉर्पोरेट मेडिकल इंश्योरेंस हो सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनमें बहुत कम सुविधाएं उपलब्ध होती हैं? अगर आप आरोग्य संजीवनी पॉलिसी जैसे स्टैंडर्ड हेल्थ इंश्योरेंस नहीं लेना चाहते, तो आप अपने कॉरपोरेट प्लान के ऊपर टॉप अप हेल्थ इंश्योरेंस ले सकते हैं। इसमें आपका फ़ायदा है।

Health Insurance for Employees

कर्मचारियों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस

आप चाहें किसी बड़ी कंपनी के ह्यूमन रिसोर्स संभालते हों या खुद के लिए छोटा या बड़ा एंटरप्राइज़ संभालते हों। आप कम कीमत में अपने कर्मचारियों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस खरीद सकते हैं, जिससे न केवल उनकी सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि कर्मचारी के तौर पर वे खुश भी हो जाएंगे क्योंकि इंप्लॉई हेल्थ इंश्योरेंस से उन्हें फ़ायदा मिलेगा और वे इसका मूल्य समझते हैं।

Health Insurance for Value Seekers

फ़ायदेमंद हेल्थ इंश्योरेंस की तलाश करने वाले लोगों के लिए

जो लोग सस्ता लेकिन फ़ायदेमंद हेल्थ इंश्योरेंस प्लान तलाश रहे हैं, वे आरोग्य संजीवनी पॉलिसी जैसे हेल्थ इंश्योरेंस प्लान खरीद सकते हैं या फिर ऐसा टॉपअप हेल्थ इंश्योरेंस प्लान करवा सकते हैं जिसमें डिडक्टिबल्स भी हों, ये कम प्रीमियम वाले होते हैं।

हमारे हेल्थ इंश्योरेंस में क्या कवर किया जाता है?

कवरेज

डबल वॉलेट प्लान

इन्फ़िनिटी वॉलेट प्लान

वर्ल्ड वाइड ट्रीटमेंट प्लान

खास बातें

सभी प्रकार की अस्पताल में भर्ती - दुर्घटना, बीमारी, गंभीर बीमारी या कोविड होने पर।

इसमें बीमारी, दुर्घटना, गंभीर बीमारी या कोविड 19 महामारी जैसे किसी भी कारण से अस्पताल में भर्ती होने के खर्च का कवर मिलता है। जब तक इंश्योरेंस की राशि पूरी नहीं हो जाती, तब तक इसे कई बार अस्पताल में भर्ती होने पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

शुरुआती वेटिंग पीरियड

दुर्घटना के अलावा किसी भी तरह की बीमारी के उपचार के कवर के लिए आपको पॉलिसी लेने के पहले दिन से एक तय अवधि तक इंतजार करना होता है। इसे शुरुआती वेटिंग पीरियड कहते हैं।

वेलनेस प्रोग्राम

होम हेल्थकेयर, टेली कंसल्टेशन, योगा और माइंडफ़ुलनेस वगैरह कई खास वेलनेस बेनिफ़िट ऐप पर उपलब्ध हैं।

सम एश्योर्ड बैकअप

हम आपकी इंश्योरेंस की राशि की 100 % बैकअप इंश्योरेंस राशि देते हैं। इंश्योरेंस की राशि का बैकअप कैसे काम आता है? मान लीजिए कि आपकी इंश्योरेंस पॉलिसी की राशि 5 लाख रुपए है। आप 50,000 रुपए का क्लेम करते हैं। ऐसे में डिजिट अपने आप ही वॉलेट बेनिफ़िट दे देता है। तो अब आपके पास 4.5 लाख + 5 लाख रुपए की इंश्योरेंस राशि उस वर्ष उपलब्ध होगी। हालांकि ऐसे मामले में, एक क्लेम की राशि इंश्योरेंस की मूल कीमत से ज्यादा यानि दिए गए उदाहरण में 5 लाख रुपए से ज्यादा नहीं हो सकती।

पॉलिसी की अवधि में एक बार संबंधित और असंबंधित बीमारी में उसी व्यक्ति को नो एक्ज्हॉशन क्लॉज में कवर किया जाता है।
पॉलिसी की अवधि में असीमित बहाली संबंधित और असंबंधित बीमारी में उसी व्यक्ति को नो एक्ज्हॉशन क्लॉज में कवर किया जाता है।
पॉलिसी की अवधि में एक बार संबंधित और असंबंधित बीमारी में उसी व्यक्ति को नो एक्ज्हॉशन क्लॉज में कवर किया जाता है।
क्यूमिलेटिव बोनस
digit_special Digit Special

पॉलिसी वर्ष में क्लेम नहीं किया? आपको बोनस मिलता है- स्वस्थ्य और क्लेम मुक्त रहने के लिए आपकी इंश्योरेंस राशि में अतिरिक्त राशि शामिल की जाएगी।

हर क्लेम मुक्त वर्ष के लिए इंश्योरेंस की मूल राशि का 10% , सर्वाधिक 100%
हर क्लेम मुक्त वर्ष के लिए इंश्योरेंस की मूल राशि का 50%, सर्वाधिक 100%
हर क्लेम मुक्त वर्ष के लिए इंश्योरेंस की मूल राशि का 50%, सर्वाधिक 100%
कमरे के किराए की बाध्यता

अलग अलग श्रेणी के कमरे का किराया अलग अलग होता है। बिल्कुल वैसे ही जैसे होटल के कमरे में टेरिफ़ होता है। डिजिट में कमरे का किराया इंश्योरेंस राशि से कम होने पर किसी प्रकार की बाध्यता नहीं मिलती।

डे केयर प्रक्रिया

हेल्थ इंश्योरेंस में 24 घंटों से ज्यादा अस्पताल में भर्ती होने पर उपचार खर्च का कवर मिलता है। डे केयर प्रक्रिया में वह उपचार आते हैं जिनमें उन्नत तकनीक के कारण 24 घंटों से कम अवधि के लिए अस्पताल में भर्ती किया जाता है जैसे मोतियाबिंद, डायलेसिस वगैरह।

विश्व भर में कवरेज
digit_special Digit Special

विश्व भर में कवरेज प्राप्त करके विश्व का सबसे अच्छा उपचार करवाएं। अगर स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान भारत में आपका चिकित्सक आपकी किसी बीमारी का पता लगाते हैं, और आप उस बीमारी का उपचार विदेश में करवाना चाहते हैं, तो हम आपकी मदद करेंगे। आपको कवर किया जाएगा।

×
×
स्वास्थ्य परीक्षण

हम आपके प्लान में बताई गई राशि तक स्वास्थ्य परीक्षण के खर्च का भुगतान करते हैं। जांच के प्रकार की कोई बाध्यता नहीं है। चाहें ईसीजी हो या थायरॉएड प्रोफ़ाइल। क्लेम लिमिट जानने के लिए पॉलिसी शेड्यूल को ध्यान से पढ़ें।

इंश्योरेंस की मूल राशि का 0.25%, हर दो वर्ष के बाद सर्वाधिक ₹1000 तक।
इंश्योरेंस की मूल राशि का 0.25%, हर वर्ष के बाद सर्वाधिक ₹1500 तक।
इंश्योरेंस की मूल राशि का 0.25%, हर वर्ष के बाद सर्वाधिक ₹2000 तक।
आकस्मिक एयर एंबुलेंस का खर्च

कभी ऐसी भी आकस्मिक परिस्थिति आ सकती है जिसमें जान जाने का खतरा हो और तुरंत ही अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत हो। हम इसे अच्छी तरह समझते हैं और हेलीकॉप्टर या हवाईजहाज से अस्पताल में भर्ती होने पर आपको खर्च का रिइम्बर्समेंट देते हैं।

×
उम्र/ज़ोन आधारित को-पेमेंट
digit_special Digit Special

को-पेमेंट हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी में साझा की जाने वाली राशि होती है जिसमें पॉलिसी धारक को स्वीकृत क्लेम की राशि के तय भाग का भुगतान अपनी जेब से करना होता है। इससे इंश्योरेंस की राशि कम नहीं हो जाती। यह भाग तमाम बातों पर निर्भर करता है जैसे उम्र, या कभी कभी उस ज़ोन में जहां आप उपचार करवा रहे हैं, इसे ज़ोन आधारित को-पेमेंट कहते हैं। हमारे प्लान में, किसी भी प्रकार का उम्र या ज़ोन आधारित को-पेमेंट नहीं देना पड़ता।

को-पेमेंट नहीं
को-पेमेंट नहीं
को-पेमेंट नहीं
रोड एंबुलेंस खर्च

अस्पताल में भर्ती होने पर, रोड एंबुलेंस पर आए खर्च का रिइम्बर्समेंट प्राप्त करें।

इंश्योरेंस की मूल राशि का 1%, सर्वाधिक ₹10,000 तक
इंश्योरेंस की मूल राशि का 1%, सर्वाधिक ₹15,000 तक
इंश्योरेंस की मूल राशि का 1%, सर्वाधिक ₹10,000 तक
अस्पताल में भर्ती के पहले और बाद में

इस कवर में अस्पताल में भर्ती होने से पहले और बाद के खर्च शामिल हैं जैसे डायग्नोसिस, जांच और रिकवरी।

30/60 दिन
60/180 दिन
60/180 दिन

अन्य खास बातें

पहले से मौजूद बीमारी (पीईडी) के लिए वेटिंग पीरियड

किसी बीमारी से आप पहले से ग्रसित हैं और पॉलिसी लेते वक्त हमें उसका पता चल गया है और हमने उसे स्वीकार कर लिया है तो प्लान के अनुसार उसका वेटिंग पीरियड होता है और यह आपकी पॉलिसी शेड्यूल में उल्लेखित होता है।

3 वर्ष
3 वर्ष
3 वर्ष
खास बीमारी का वेटिंग पीरियड

यह वह अवधि है जिसमें आपको किसी खास बीमारी के होने पर, उसका क्लेम करने से पहले इंतजार करना होता है। डिजिट में यह अवधि 2 वर्ष है और पॉलिसी सक्रीय होने वाले दिन से शुरू हो जाती है। एक्सक्लूजन की पूरी सूचि के लिए, अपनी पॉलिसी वर्डिंग का स्टैंडर्ड एक्सक्लूजन (ईएक्ससीएल02) पढ़ें।

2 वर्ष
2 वर्ष
2 वर्ष
इनबिल्ट पर्सनल एक्सिडेंट कवर

पॉलिसी की अवधि के दौरान, दुर्घटना होने पर ऐसी चोट लगती है जो लंबे समय तक बनी रहती है और जो दुर्घटना होने से 12 महीनों के भीतर मृत्यु होने का सीधा और एकमात्र कारण है, तो पॉलिसी शेड्यूल में आपके प्लान और इस कवर के अंतर्गत हम आपको 100% इंश्योरेंस राशि का भुगतान करेंगे।

₹ 50,000
₹ 1,00,000
₹ 1,00,000
अंग दाता का खर्च
digit_special Digit Special

आपकी पॉलिसी में आपके अंग दाता को भी कवर किया जाएगा। डोनर के अस्पताल में भर्ती होने से पहले और बाद की खर्च भी हम वहन करते हैं। अंग दान सबसे बड़ा उपकार है, और हम ने सोचा कि क्यों न हम भी उसका हिस्सा बनें।

घर पर भर्ती

कभी कभी अस्पतालों में भी बेड कम पड़ सकते हैं और मरीज की हालत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती करवाने की जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में हम वह खर्च भी वहन करते हैं जब आपको घर पर ही उपचार करवाना पड़े।

बेरिएट्रिक सर्जरी

मोटापा कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। हम इसे अच्छे से समझते हैं, और चिकित्सकीय तौर पर आवश्यक होने पर या चिकित्सक द्वारा सुझाई जाने पर कराई जाने वाले बेरिएट्रिक सर्जरी को कवर करते हैं। हालांकि, हम इसमें अस्पताल में भर्ती होने के खर्च को कवर नहीं करते हैं क्योंकि यह उपचार कॉस्मेटिक कारण से किया जाता है।

मनोरोग

ट्रॉमा के कारण, अगर सदस्य को मनोरोग के उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ जाता है, तो इस बेनिफिट के तहत उसे आईएनआर 1,00,000 तक कवर देते हैं। साइकाइट्रिक इलनेस कवर में वेटिंग पीरियड उतना ही है जितना स्पेसिफ़िक इलनेस कवर का वेटिंग पीरियड है।

कंज्यूमेबल कवर

अस्पताल में भर्ती होने के दौरान, पहले और बाद में, कई प्रकार के अन्य चिकित्सकीय उपचार और खर्च होते हैं जैसे वॉकिंग एड, क्रेप बैंडेज, बेल्ट वगैरह जिसके लिए आपको खर्च करना पड़ता है। यह कवर आपके इन सभी खर्चों का ख्याल रखता है या फिर इसे आपकी पॉलिसी से हटाया भी जा सकता है।

एडऑन के तौर पर उपलब्ध
एडऑन के तौर पर उपलब्ध
एडऑन के तौर पर उपलब्ध

क्या कवर नहीं किया जाता?

जन्म के पहले और बाद के खर्च

जन्म के पहले और बाद के खर्च जब तक अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ती।

पहले से मौजूद बीमारी

पहले से मौजूद बीमारी होने पर,जब तक वेटिंग पीरियड खत्म नहीं हो जाता, उस बीमारी से संबंधित क्लेम नहीं किया जा सकता।

डॉक्टर के सुझाए बिना अस्पताल में भर्ती

किसी भी परिस्थिति में डॉक्टर के सुझाए बिना अस्पताल में भर्ती होने पर कवर नहीं मिलता।

को-पेमेंट

नहीं

कमरे के किराए की बाध्यता

नहीं

कैशलेस अस्पताल

पूरे भारत में 10500+ नेटवर्क अस्पताल

इनबिल्ट पर्सनल एक्सिडेंट कवर

हां

वेलनेस बेनिफ़िट

10+ वेलनेस पार्टनर

शहर आधारित डिस्काउंट

10% तक डिस्काउंट

विश्व भर में कवरेज

हां*

गुड हेल्थ डिस्काउंट

5% तक डिस्काउंट

कंज्यूमेबल कवर

एडऑन के रूप में उपलब्ध

*केवल वर्ल्ड वाइड ट्रीटमेंट प्लान में उपलब्ध

ऑल इस वेल- सभी स्वास्थ्य ग्राहकों के लिए वेलनेस बेनिफ़िट

डिजिट से हेल्थ इंश्योरेंस कैसे खरीदें?

डिजिट से अपने हेल्थ इंश्योरेंस को रिन्यू कैसे करें?

क्लेम कैसे दर्ज करें?

Digit Health Insurance Claims
  •  रिइम्बर्समेंट क्लेम- अस्पताल में भर्ती होेने के दो दिनों की भीतर हमें 1800-258-4242 पर जानकारी दें या  healthclaims@godigit.com पर ईमेल भेजें, इसके बाद हम आपको लिंक भेजेंगे जहां रिइम्बर्समेंट प्राप्त करने के लिए आप अपना अस्पताल का बिल और सभी संबंधित दस्तावजे अपलोड कर सकते हैं।
  • कैशलेस क्लेम- नेटवर्क अस्पताल चुनें। यहां आप नेटवर्क अस्पतालों की पूरी सूची देख सकते हैं। अस्पताल की हेल्प डेस्क पर ई हेल्थ कार्ड दिखाएं और उनसे कैशलेस रिक्वेस्ट फ़ॉर्म मांगें। अगर सब सही रहता है, तो आपका क्लेम उसी वक्त आगे बढ़ा दिया जाएगा।
  • अगर आप कोरोना वायरस के लिए क्लेम करते हैं, तो आपको पास आईसीएमआर- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ वायरोलॉजी, पुणे के अधीकृत केंद्र की पॉज़िटिव टेस्ट रिपोर्ट होनी चाहिए।
Cashless Hospitals by Digit

डिजिट के कैशलेस नेटवर्क अस्पताल

भारत के 16400+ अस्पतालों में कैशलेस उपचार प्राप्त करें।

हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम कैसे काम करता है?

भारत में हेल्थ इंश्योरेंस विकल्पों के प्रकार

फ़ैमिली फ़्लोटर हेल्थ इंश्योरेंस

फ़ैमिली फ़्लोटर हेल्थ इंश्योरेंस पूरे परिवार को शामिल करने वाला हेल्थ इंश्योरेंस है।

व्यक्तिगत हेल्थ इंश्योरेंस

व्यक्तिगत हेल्थ इंश्योरेंस स्वतंत्र रूप से आपके अनुसार कस्टमाइज किया जाता है।

वरिष्ठ नागरिक के लिए हेल्थ इंश्योरेंस

कस्टमाइज सीनियर हेल्थ इंश्योरेंस प्लान 60 से ज्यादा उम्र के लोगों के हिसाब से तैयार किया गया है।

सुपर टॉप-अप हेल्थ इंश्योरेंस

सुपर टॉप-अप प्लान तब आपके काम आता है जब आप अपना कॉरपोरेट प्लान की राशि खत्म कर देते हैं और अपनी जेब से भुगतान करने में सक्षम नहीं हो पाते।

ग्रुप मेडिकल इंश्योरेंस

गु्रप मेडिकल इंश्योरेंस कई लोगों के लिए खरीदा जा सकता है जैसे एक कंपनी के कर्मचारी।

मैटरनिटी हेल्थ इंश्योरेंस

मैटर्निटी हेल्थ इंश्योरेंस आपके घर खुशियां आने के लिए अस्पताल में भर्ती के खर्च के लिए तैयार किया गया है।

पर्सनल एक्सिडेंट इंश्योरेंस

पर्सनल एक्सिडेंट इंश्योरेंस चोट सड़क पर एक्सिडेंट होने पर कवर प्रदान करता है।

आरोग्य संजीवनी पॉलिसी

यह एक स्टैंडर्ड हेल्थ इंश्योरेंस है जो किफ़ायती इंश्योरेंस की तलाश वालों के लिए बनाया गया है। आरोग्य संजीवनी एक बेहतर विकल्प है।

कोरोना कवच

कोरोना वायरस के कारण अस्पताल में भर्ती होने पर एक बार आपको कवर मिलेगा।

कोरोना रक्षक

यह ऐसा कोरोना वायरस हेल्थ इंश्योरेंस है जिसमें आपको कोविड होने पर उपचार में आने वाले खर्च की लमसम कीमत प्राप्त हो जाती है।

भारत में हेल्थ इंश्योरेंस तक लोगों की बढ़ती पहुंच और जागरूकता

आपको हेल्थ इंश्योरेंस क्यों करवाना चाहिए?

अपने स्वास्थ्य में इनवेस्ट करें: हेल्थ कवरेज का महत्व बताने वाली स्थितियां

हेल्थ इंश्योरेंस खरीदने की सही उम्र

मुझे हेल्थ इंश्योरेंस ऑनलाइन क्यों खरीदना चाहिए?

ऑनलाइन हेल्थ इंश्योरेंस खरीदना एक तेज प्रक्रिया है और इसे कुछ ही मिनटों में खरीदा जा सकता है।
डिजिटल फ्रेंडली प्रक्रियाओं के लिए धन्यवाद, ऑनलाइन हेल्थ इंश्योरेंस खरीदने का मतलब है कि इसमें भौतिक रूप से फॉर्म भरने या किसी एजेंट के पास जाने की जरुरत नहीं होती और यह शून्य स्पर्श और संपर्क रहित प्रक्रिया है।
सारी जानकारी चुटकियों में उपलब्ध होने पर, आप आसानी से अपने घर पर आराम से हेल्थ इंश्योरेंस प्लान का मूल्यांकन कर सकते हैं और एक अच्छा निर्णय ले सकते हैं।
हेल्थ इंश्योरेंस ऑनलाइन खरीदने से आप अपने हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर कुछ रूपए बचा सकते हैं क्योंकि इसमें कोई मध्यस्थ शामिल नहीं है। 
ज्यादातर इंश्योरेंस कंपनी वेलनेस सेवाएं भी प्रदान करती हैं जिन्हें आप उनके मोबाइल ऐप पर एक्सेस कर सकते हैं। इनमें होम हेल्थ केयर, टेली कंसल्टेशन, योग और माइंडफुलनेस जैसे विशेष बेनिफिट और कई अन्य छूट, सेवाएं और ऑफ़र शामिल हैं।

इनकम टैक्स के सेक्शन 80डी के तहत हेल्थ इंश्योरेंस के माध्यम से टैक्स बचाएं

हेल्थ इंश्योरेंस खरीदने से न केवल बढ़ती मेडिकल लागत से आपकी जेब बचती है बल्कि टैक्स बेनिफिट भी मिलता है। यहां कुछ तरीके दिए गए हैं जिनसे आप हेल्थ इंश्योरेंस के माध्यम से टैक्स बचा सकते हैं:

स्वयं, जीवनसाथी और बच्चों के लिए भुगतान किए गए प्रीमियम के माध्यम से टैक्स बचाएं

इनकम टैक्स एक्ट, 1961 के सेक्शन 80डी के तहत, आप अपने तत्काल आश्रितों को कवर करने वाली हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए भुगतान किए गए प्रीमियम पर ₹25,000 तक की टैक्स डिडक्शन का फायदा उठा सकते हैं। अगर आप सीनियर सिटीजन हैं, तो यह लिमिट 50,000 रूपए तक बढ़ जाती है। एक अच्छी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी में इंवेस्ट करके, आप अपनी पॉलिसी के लिए भुगतान किए गए प्रीमियम पर ;टैक्स डिडक्शन का क्लेम कर सकते हैं।

माता-पिता के लिए भुगतान किए गए प्रीमियम के माध्यम से टैक्स बचाएं

आप अपने माता-पिता की हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए भुगतान किए गए प्रीमियम पर भी टैक्स डिडक्शन का क्लेम कर सकते हैं। अगर आपके माता-पिता सीनियर सिटीजन हैं, तो आप ₹50,000 तक के टैक्स डिडक्शन का क्लेम कर सकते हैं और अगर उनकी उम्र 60 वर्ष से कम है, तो आप उनकी पॉलिसी के लिए भुगतान किए गए प्रीमियम पर ₹25000/- तक के डिडक्शन का क्लेम कर सकते हैं। इससे आपको टैक्स डिडक्शन में ज्यादा पैसे बचाने में मदद मिल सकती है।

प्रिवेंटिव हेल्थ चेकअप पर टैक्स बचाएं

सेक्शन 80डी के तहत, आप अपने, अपने जीवनसाथी, बच्चों और आश्रित माता-पिता के लिए प्रिवेंटिव हेल्थ इंश्योरेंस की लागत के लिए 5,000 रुपये तक के टैक्स डिडक्शन का क्लेम कर सकते हैं। इसका मतलब है कि आप नियमित जांच कराकर न केवल स्वस्थ रह सकते हैं बल्कि साथ ही टैक्स भी बचा सकते हैं।

सामान्य हेल्थ इंश्योरेंस की शब्दावलियों को आसानी से समझें

वेटिंग पीरियड

अपनी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के किसी भी बेनिफ़िट का इस्तेमाल करने से पहले आपको जितने समय के लिए इंतजार करना होता है।

को-पेमेंट

को-पेमेंट का मतलब होता है कि बिल आप और आपके इंश्योरर के बीच बाटा जाता है, यानि, एक तरफ जहां बिल का बड़ा हिस्सा इंश्योरर को अदा करना होता है वहीं उसका कुछ हिस्सा आपको अदा करना होता है।

पहले से मौजूद बीमारी

कोई भी ऐसी बीमारी जिसके लक्षण आपको हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लेने से पहले आ रहे हों या पॉलिसी लेने से पहले आपने उस बीमारी का उपचार कराया हो, उसे पहले से मौजूद बीमारी कहते हैं।

डे-केयर प्रोसीजर

जब किसी को ऑपरेशन या उपचार के लिए अस्पताल में 24 घंटों से कम समय के लिए भर्ती होना पड़ता है। ऐसे उपचारों को डे केयर प्रोसीजर कहते हैं।

प्री-हॉस्पिटलाइजेशन खर्चे

अस्पताल में रहने पर आपको जितना भुगतान करना चाहिए, मेडिकल बिल उससे कहीं ज्यादा हो जाते हैं। अस्पताल में भर्ती होने से पहले के मेडिकल बिल को प्री-हॉस्पटिलाइजेशन एक्सपेंस कहा जाता है। उदाहरण के तौर पर जांच में होने वाले खर्च।

क्यूमिलेटिव बोनस

जब आप साल भर में इंश्योरेंस क्लेम नहीं करते हैं, तो आपका इंश्योरर प्रीमियम बढ़ाए बिना ही आपकी इंश्योरेंस राशि को बढ़ा देता है। इंश्योरेंस राशि की इस बढ़ी हुई कीमत को क्यूमिलेटिव बोनस कहते हैं।

डिडक्टिबल

कुछ इंश्योरेंस प्लान आपको कवर देने से पहले कुछ राशि का भुगतान आपकी अपनी जेब से करवाते हैं। इस कीमत को डिडक्टिबल कहते हैं। आमतौर पर यह कीमत आपके द्वारा हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदते वक्त निर्धारित की जाती है।

सम इंश्योर्ड

सम इंश्योर्ड वह सर्वाधिक राशि होती है जिसका भुगतान आपका इंश्योरर एक वर्ष में आपको कर सकता है।

पोर्टेबिलिटी

जब आप अपने मौजूदा इंश्योरर से खुश नहीं होते और दूसरे का चुनाव करना चाहते हैं। साथ ही, वेटिंग पीरियड का नुकसान नहीं होने देना चाहते। हेल्थ इंश्योरेंस में इसे पोर्टेबिलिटी कहते हैं।

हेल्थ इंश्योरेंस खरीदने से पहले ध्यान रखने योग्य बातें

हेल्थ इंश्योरेंस प्लान में तुलना करने के टिप्स

आपके हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम को प्रभावित करने वाली बातें

इंश्योरेंस की सही कीमत कैसे चुनें?

हेल्थ इंश्योरेंस खरीदने के टिप्स

कौन सा मेडिकल इंश्योरेंस प्लान आपके लिए बिल्कुल सही है?

सही मेडिकल इंश्योरेंस प्लान चुनना एक कठिन काम हो सकता है। विभिन्न परिदृश्यों में सही योजना चुनने में आपकी मदद के लिए यहां कुछ दिशानिर्देश दिए गए हैं:

हेल्थ इंश्योरेंस के बारे में लोकप्रिय मिथक

FAQs about Buying Health Insurance Policy in India

डिजिट के हेल्थ इंश्योरेंस में क्या खास है?

up-arrow

ऑनलाइन और डिजिटल फ्रेंडली होने के अलावा; डिजिट का हेल्थ इंश्योरेंस प्लान अनोखे बेनिफिट देता है जैसे कि कस्टमाइजेशन, कमरे के किराए पर कोई प्रतिबंध नहीं, एसआई वॉलेट बेनिफिट, कोई क्षेत्र आधारित कोपेमेंट नहीं, इनबिल्ट पर्सनल एक्सीडेंट कवर, मनोवैज्ञानिक सहायता के साथ और बहुत कुछ  शामिल है जो पॉलिसी होल्डर और उनके परिवार, दोनों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करता है।

लाइफ इंश्योरेंस और हेल्थ इंश्योरेंस के बीच क्या अंतर है?

up-arrow

लाइफ इंश्योरेंस एक लॉन्गटर्म पॉलिसी है जो इंश्योर्ड व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसके परिवार को क्लेम राशि का भुगतान करके मदद करती है। जबकि हेल्थ इंश्योरेंस पालिसी होल्डर के स्वास्थ्य देखभाल और मेडिकल खर्चों का भुगतान करने में मदद करता है, जो बीमारियों और दुर्घटनाओं के कारण हो सकते हैं। 

क्या मेरी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी पूरे भारत में वैध होगी?

up-arrow

हां, डिजिट की हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी पूरे भारत में वैध है। 

हां, डिजिट की हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी पूरे भारत में वैध है। 

डोनर एक्सपेंस का क्या मतलब है?

up-arrow

ऑर्गन ट्रांसप्लांट के दौरान अस्पताल में भर्ती होने पर डोनर द्वारा किए गए सभी खर्च डोनर एक्सपेंस के अंतर्गत शामिल किए जाते हैं।

ऑर्गन ट्रांसप्लांट के दौरान अस्पताल में भर्ती होने पर डोनर द्वारा किए गए सभी खर्च डोनर एक्सपेंस के अंतर्गत शामिल किए जाते हैं।

अगर मेरे पास मेरे नियोक्ता द्वारा कॉर्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस हो तो क्या मुझे पर्सनल हेल्थ इंश्योरेंस खरीदना चाहिए?

up-arrow

हां। आपको हमेशा यह सलाह दी जाती है कि अपने नियोक्ता द्वारा दिए जाने वाले रेगुलर कॉर्पोरेट प्लान के अलावा एक पर्सनल हेल्थ इंश्योरेंस कवर लें ताकि नौकरी बदलने या नौकरी छूटने जैसी स्थितियों में, आप अपना हेल्थ कवर न खोएं।

इंश्योरेंस पॉलिसी के तत्व क्या हैं?

up-arrow

प्रत्येक इंश्योरेंस पॉलिसी के पांच हिस्से होते हैं: डिक्लेरेशन, इंश्योरिंग एग्रीमेंट, परिभाषाएँ, एक्सक्लूशन और शर्तें। कई पॉलिसी में छठा हिस्सा होता है: एंडोर्समेंट। इन सेक्शन का इस्तेमाल पॉलिसी की समीक्षा में गाइड के रूप में किया जा सकता है। इसके मुख्या प्रोविजन और जरूरतों की पहचान करने के लिए हर हिस्से की जांच करें।

क्या ज़ोन आधारित छूट का फायदा उठाने के लिए मुझे कभी भी अपने निवास क्षेत्र को साबित करना पड़ सकता है?

up-arrow

नहीं, आपको अपने प्रीमियम में ज़ोन आधारित छूट का फायदा उठाने के लिए कोई प्रमाण प्रस्तुत करने की जरुरत नहीं है। हालांकि, क्लेम के समय, आपको हमें यह पुष्टि करते हुए पते का प्रमाण देना होगा कि आप जोन बी में हैं, और फिर कोई कोपेमेंट नहीं लिया जाएगा। हालांकि, अगर आप जरुरी प्रमाण प्रस्तुत करने में विफल रहते हैं, तो आपको 10% कोपेमेंट करना होगा।

भारत में हेल्थ इंश्योरेंस पर टैक्स बेनिफिट क्या है?

up-arrow

आपके और आपके आश्रित परिवार के लिए, आप भुगतान किए गए हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर ₹25000/- तक टैक्स डिडक्शन का क्लेम कर सकते हैं। अगर परिवार का कोई सदस्य 60 वर्ष से ज्यादा का है, तो डिडक्शन की यह लिमिट ₹50000/- तक है।  इसके अलावा, अगर आपके माता-पिता की उम्र 60 वर्ष से कम है तो आप अतिरिक्त ₹25000/- या अगर वे सीनियर सिटीजन हैं तो ₹50000/- के अतिरिक्त डिडक्शन का फायदा उठा सकते हैं।

आपके और आपके आश्रित परिवार के लिए, आप भुगतान किए गए हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर ₹25000/- तक टैक्स डिडक्शन का क्लेम कर सकते हैं। अगर परिवार का कोई सदस्य 60 वर्ष से ज्यादा का है, तो डिडक्शन की यह लिमिट ₹50000/- तक है। 

इसके अलावा, अगर आपके माता-पिता की उम्र 60 वर्ष से कम है तो आप अतिरिक्त ₹25000/- या अगर वे सीनियर सिटीजन हैं तो ₹50000/- के अतिरिक्त डिडक्शन का फायदा उठा सकते हैं।

क्लेम करते समय मुझे किन दस्तावेजों की जरूरत होगी?

up-arrow

यह मुख्य रूप से इस बात पर निर्भर करेगा कि आप किस प्रकार का क्लेम करते हैं। कैशलेस क्लेम के लिए, आपको बस अस्पताल में टीपी द्वारा दिया गया जरुरी फॉर्म भरना होगा; जबकि रीइमबर्समेंट के लिए- आपको अपने चालान,बिल, उपचार दस्तावेज़ आदि अपलोड/जमा करने होंगे।

क्या मुझे नॉन-नेटवर्क अस्पताल में भर्ती कराया जा सकता है?

up-arrow

हां, ऐसा किया जा सकता है।  हालांकि, इस मामले में- आपको रीइमबर्समेंट के लिए क्लेम करना होगा क्योंकि कैशलेस क्लेम केवल हमारे नेटवर्क अस्पतालों में उपलब्ध हैं।

हां, ऐसा किया जा सकता है।  हालांकि, इस मामले में- आपको रीइमबर्समेंट के लिए क्लेम करना होगा क्योंकि कैशलेस क्लेम केवल हमारे नेटवर्क अस्पतालों में उपलब्ध हैं।

एमरजेंसी में अस्पताल में भर्ती होने के समय मुझे किसे फोन करना चाहिए?

up-arrow

चाहे कोई भी समय या दिन हो हम आपके लिए यहां मौजूद रहेंगे। बस हमें 1800-258-4242 पर कॉल करें और हम आपके लिए चीजें सुलझा देंगे।

चाहे कोई भी समय या दिन हो हम आपके लिए यहां मौजूद रहेंगे। बस हमें 1800-258-4242 पर कॉल करें और हम आपके लिए चीजें सुलझा देंगे।

क्या किसी हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम को अस्वीकार या अस्वीकार किया जा सकता है?

up-arrow

हां, अगर हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम आपकी पॉलिसी के नियमों और शर्तों का अनुपालन नहीं करता है तो उसे अस्वीकार कर दिया जा सकता है। उदाहरण के लिए: अगर आप वेटिंग पीरियड पूरा करने से पहले, पहले से मौजूद बीमारी से संबंधित उपचार के लिए क्लेम करते हैं, तो आपका क्लेम खारिज किया जा सकता है।

क्या मैं अपनी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी का इस्तेमाल पहले दिन से शुरू कर सकता हूं?

up-arrow

नहीं, शुरुआती वेटिंग पीरियड 30 दिन है। हालांकि, एमरजेंसी में अस्पताल में भर्ती होने से संबंधित क्लेम के मामले में, कोई शुरुआती वेटिंग पीरियड नहीं है, और आपकी पॉलिसी का इस्तेमाल आपकी पॉलिसी खरीदने के बाद किसी भी समय किया जा सकता है।

अगर अस्पताल में भर्ती होने की अवधि 24 घंटे से कम है तो क्या मैं क्लेम कर सकता हूं?

up-arrow

हां, अगर यह डे-केयर प्रक्रिया या ओपीडी है तो आप ऐसा कर सकते हैं - बशर्ते कि आपने अपने हेल्थ इंश्योरेंस में ओपीडी कवर का विकल्प चुना हो।

हां, अगर यह डे-केयर प्रक्रिया या ओपीडी है तो आप ऐसा कर सकते हैं - बशर्ते कि आपने अपने हेल्थ इंश्योरेंस में ओपीडी कवर का विकल्प चुना हो।

इंश्योरेंस कंपनी द्वारा क्लेम के निपटान के लिए आईआरडीएआई द्वारा निर्दिष्ट समय सीमा क्या है?

up-arrow

आईआरडीएआई रेगुलेशन के अनुसार, कंपनी अंतिम जरुरी दस्तावेज मिलने की तारीख से 30 दिनों के भीतर, जैसा भी मामला हो, क्लेम का निपटान या अस्वीकार कर देगी।  क्लेम के भुगतान में देरी के मामले में, कंपनी पॉलिसीधारक को अंतिम जरुरी दस्तावेज मिलने की तारीख से क्लेम के भुगतान की तारीख तक बैंक दर से 2% ज्यादा दर पर ब्याज देने के लिए उत्तरदायी होगी। हालांकि, जहां किसी क्लेम की परिस्थितियां ऐसी होती हैं जहां कंपनी की राय में जांच की जरुरत होती है, तो किसी भी मामले में अंतिम जरुरी दस्तावेज़ मिलने की तारीख से 30 दिनों के भीतर, वह ऐसी जांच जल्द से जल्द शुरू और पूरी करेगी। ऐसे मामलों में, कंपनी अंतिम जरुरी दस्तावेज़ मिलने की तारीख से 45 दिनों के भीतर क्लेम का निपटान या अस्वीकार कर देगी। निर्धारित 45 दिनों से ज्यादा की देरी के मामले में, कंपनी पॉलिसीधारक को अंतिम जरुरी दस्तावेज मिलने की तारीख से क्लेम के भुगतान की तारीख तक बैंक दर से 2% अधिक दर पर ब्याज देने के लिए उत्तरदायी होगी। "बैंक दर" का अर्थ भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा निर्धारित दर होगा फाइनेंशियल इयर की शुरुआत जिसमें क्लेम ड्यू हो गया है।

आईआरडीएआई रेगुलेशन के अनुसार, कंपनी अंतिम जरुरी दस्तावेज मिलने की तारीख से 30 दिनों के भीतर, जैसा भी मामला हो, क्लेम का निपटान या अस्वीकार कर देगी। 

  • क्लेम के भुगतान में देरी के मामले में, कंपनी पॉलिसीधारक को अंतिम जरुरी दस्तावेज मिलने की तारीख से क्लेम के भुगतान की तारीख तक बैंक दर से 2% ज्यादा दर पर ब्याज देने के लिए उत्तरदायी होगी।

  • हालांकि, जहां किसी क्लेम की परिस्थितियां ऐसी होती हैं जहां कंपनी की राय में जांच की जरुरत होती है, तो किसी भी मामले में अंतिम जरुरी दस्तावेज़ मिलने की तारीख से 30 दिनों के भीतर, वह ऐसी जांच जल्द से जल्द शुरू और पूरी करेगी। ऐसे मामलों में, कंपनी अंतिम जरुरी दस्तावेज़ मिलने की तारीख से 45 दिनों के भीतर क्लेम का निपटान या अस्वीकार कर देगी।

  • निर्धारित 45 दिनों से ज्यादा की देरी के मामले में, कंपनी पॉलिसीधारक को अंतिम जरुरी दस्तावेज मिलने की तारीख से क्लेम के भुगतान की तारीख तक बैंक दर से 2% अधिक दर पर ब्याज देने के लिए उत्तरदायी होगी।

"बैंक दर" का अर्थ भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा निर्धारित दर होगा फाइनेंशियल इयर की शुरुआत जिसमें क्लेम ड्यू हो गया है।

हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम फाइल करने की समय सीमा क्या है?

up-arrow

यह सीमा अलग-अलग इंश्योरेंस कंपनी के लिए अलग-अलग है। डिजिट में, हमें डिस्चार्ज होने के 7 दिनों के भीतर सूचित किया जाना चाहिए और बाद में डिस्चार्ज होने के 30 दिनों के भीतर क्लेम दायर किए जाने चाहिए।

यह सीमा अलग-अलग इंश्योरेंस कंपनी के लिए अलग-अलग है। डिजिट में, हमें डिस्चार्ज होने के 7 दिनों के भीतर सूचित किया जाना चाहिए और बाद में डिस्चार्ज होने के 30 दिनों के भीतर क्लेम दायर किए जाने चाहिए।

क्या मैं अपने हेल्थ इंश्योरेंस का क्लेम साल में कई बार कर सकता हूं?

up-arrow

आपके हेल्थ इंश्योरेंस पर आपके द्वारा किए जाने वाले क्लेम की संख्या की कोई सीमा नहीं है। हालांकि, कुल क्लेम राशि आपके कुल सम इंश्योर्ड के भीतर होना चाहिए।

आपके हेल्थ इंश्योरेंस पर आपके द्वारा किए जाने वाले क्लेम की संख्या की कोई सीमा नहीं है। हालांकि, कुल क्लेम राशि आपके कुल सम इंश्योर्ड के भीतर होना चाहिए।

अगर हम क्लेम नहीं करते हैं तो क्या हमें हेल्थ इंश्योरेंस में पैसा वापस मिलता है?

up-arrow

नहीं, हेल्थ इंश्योरेंस के लिए भुगतान किया गया प्रीमियम सहमत अवधि के लिए आपके चिकित्सा जोखिम को कवर करता है। इसलिए, इसकी वापसी नहीं होती है।

नहीं, हेल्थ इंश्योरेंस के लिए भुगतान किया गया प्रीमियम सहमत अवधि के लिए आपके चिकित्सा जोखिम को कवर करता है। इसलिए, इसकी वापसी नहीं होती है।

जब मैं हेल्थ इंश्योरेंस का क्लेम करता हूं तो मेरे सम इंश्योर्ड का क्या होता है?

up-arrow

जब आप अपने हेल्थ इंश्योरेंस का क्लेम करते हैं, तो सम इंश्योर्ड क्लेम राशि से कम हो जाती है। साथ ही, आपका क्युमुलेटिव बोनस भी रद्द हो जाता है।

जब आप अपने हेल्थ इंश्योरेंस का क्लेम करते हैं, तो सम इंश्योर्ड क्लेम राशि से कम हो जाती है। साथ ही, आपका क्युमुलेटिव बोनस भी रद्द हो जाता है।

हेल्थ इंश्योरेंस खरीदने की सबसे अच्छी उम्र क्या है?

up-arrow

इसका जवाब सीधा है। आपकी उम्र जितनी कम होगी, आपका शुरुआती और बाद का प्रीमियम उतना ही कम होगा। इसके अलावा, अगर आप छोटे हैं, तो आप विभिन्न कवरों के वैध होने के वेटिंग पीरियड के वर्षों को आसानी से पार कर लेंगे। युवा आर्थिक रूप से सुरक्षित नहीं हो सकते हैं और अस्पताल में भर्ती और अन्य मेडिकल खर्चों को पूरा करना मुश्किल हो सकता है। इसलिए, जीवन की शुरुआत में ही हेल्थ इंश्योरेंस लेना फायदेमंद होता है। मूलतः, जैसे ही आप कमाना शुरू करते हैं।

इसका जवाब सीधा है। आपकी उम्र जितनी कम होगी, आपका शुरुआती और बाद का प्रीमियम उतना ही कम होगा। इसके अलावा, अगर आप छोटे हैं, तो आप विभिन्न कवरों के वैध होने के वेटिंग पीरियड के वर्षों को आसानी से पार कर लेंगे। युवा आर्थिक रूप से सुरक्षित नहीं हो सकते हैं और अस्पताल में भर्ती और अन्य मेडिकल खर्चों को पूरा करना मुश्किल हो सकता है।

इसलिए, जीवन की शुरुआत में ही हेल्थ इंश्योरेंस लेना फायदेमंद होता है। मूलतः, जैसे ही आप कमाना शुरू करते हैं।

क्या मैं एक से ज्यादा हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी ले सकता हूं?

up-arrow

हां, आपके पास एक से ज्यादा हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी हो सकती है! 

हां, आपके पास एक से ज्यादा हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी हो सकती है! 

क्या कोई एनआरआई भारत में हेल्थ इंश्योरेंस ले सकता है?

up-arrow

हां, एक एनआरआई भारत में हेल्थ इंश्योरेंस खरीद सकता है। कवरेज का इस्तेमाल भारत में उपचार के लिए किया जा सकता है। हालांकि, नियम और शर्तें आपकी इंश्योरेंस कंपनी पर निर्भर करती हैं।

हां, एक एनआरआई भारत में हेल्थ इंश्योरेंस खरीद सकता है। कवरेज का इस्तेमाल भारत में उपचार के लिए किया जा सकता है। हालांकि, नियम और शर्तें आपकी इंश्योरेंस कंपनी पर निर्भर करती हैं।

अगर मेरे पास मौजूदा हेल्थ इंश्योरेंस प्लान है और मैं उसका कवरेज बढ़ाना चाहता हूं तो क्या होगा?

up-arrow

आप कवरेज जरूर बढ़ा सकते हैं, लेकिन साल के मध्य में ऐसा नहीं किया जा सकता। आप ऐसा केवल रिनुअल करते समय ही कर सकते हैं, जो आपकी इंश्योरेंस कंपनी पर भी निर्भर करता है। 

आप कवरेज जरूर बढ़ा सकते हैं, लेकिन साल के मध्य में ऐसा नहीं किया जा सकता। आप ऐसा केवल रिनुअल करते समय ही कर सकते हैं, जो आपकी इंश्योरेंस कंपनी पर भी निर्भर करता है। 

मुझे हाल ही में डायबिटीज का पता चला है। मैंने पिछले महीने हेल्थ इंश्योरेंस खरीदा था। क्या मुझे इसके लिए हेल्थ कवरेज की अनुमति दी जाएगी?.

up-arrow

आईआरडीएआई के मुताबिक,प्री-एक्जिस्टिंग बीमारी का तात्पर्य किसी ऐसी स्थिति, पीड़ा, चोट या दिक्कत से है जिसका इलाज आपकी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने से 48 महीने पहले तक किया गया हो। इसलिए इस मामले में डायबिटिज जैसी बीमारी को प्री-एक्जिस्टिंग माना जाएगा और इसको आपकी इंश्योरेंस देने वाली कंपनी के प्री-एक्जिस्टिंग स्थिति वाले नियमों के अनुसार कवर किया जाएगा। 

क्या मेरा हेल्थ कवरेज हेल्थ इंश्योरेंस खरीदने के पहले दिन से शुरू होगा?

up-arrow

नहीं, ज्यादातर हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी आपको कवर करने से पहले शुरुआती वेटिंग पीरियड के साथ आती हैं। यह आमतौर पर 30 दिन का होता है।  इसके अलावा, पहले से मौजूद और विशिष्ट बीमारियों के लिए वेटिंग पीरियड होता है जिसे आपका कवरेज शुरू होने से पहले पूरा किया जाना चाहिए।

अगर मैं समय पर अपने रिनुअल प्रीमियम का भुगतान करने से चूक गया तो क्या होगा?

up-arrow

अरे नहीं! अगर आप ग्रेस पीरियड खत्म होने के बाद भी समय पर अपने रिनुअल प्रीमियम का भुगतान करने से चूक जाते हैं, तो आपकी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खत्म हो जाएगी, और आपको नई हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने की प्रक्रिया फिर से शुरू करनी होगी! जिसका, बदले में, मतलब यह है कि आप अपने सभी जोड़े गए बेनिफिट जैसे वेटिंग पीरियड, क्युमुलेटिव बोनस आदि खो देते हैं और आपको फिर से शुरू करने की आवश्यकता होती है। 

हेल्थ इंश्योरेंस में ग्रेस पीरियड की अवधि क्या है?

up-arrow

ग्रेस पीरियड का कार्यकाल आपकी हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी पर निर्भर करता है और 1-30 दिनों के बीच अलग अलग होता है।

ग्रेस पीरियड का कार्यकाल आपकी हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी पर निर्भर करता है और 1-30 दिनों के बीच अलग अलग होता है।

क्या डिजिट हेल्थ इंश्योरेंस पोर्टेबिलिटी का विकल्प प्रदान करता है?

up-arrow

हां, डिजिट हेल्थ इंश्योरेंस आपकी पॉलिसी को पोर्ट करने का विकल्प प्रदान करता है।

हां, डिजिट हेल्थ इंश्योरेंस आपकी पॉलिसी को पोर्ट करने का विकल्प प्रदान करता है।

मैं पोर्टेबिलिटी के लिए कब आवेदन कर सकता हूं?

up-arrow

आप वर्तमान पॉलिसी की रिनुअल की तारीख से कम से कम 45 दिन पहले अपने हेल्थ इंश्योरेंस को पोर्ट करने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आप वर्तमान पॉलिसी की रिनुअल की तारीख से कम से कम 45 दिन पहले अपने हेल्थ इंश्योरेंस को पोर्ट करने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

क्या पोर्ट करने पर क्युमुलेटिव बोनस या वेटिंग पीरियड जैसे मेरे बेनिफिट प्रभावित होंगे?

up-arrow

नहीं, पोर्टिंग का फायदा यह है कि भले ही आप एक नए हेल्थ इंश्योरेंस में ट्रांसफर हो जाएं, आपका वेटिंग पीरियड खत्म नहीं होता है, यानी, आपको शुरुआत से ही अपना वेटिंग पीरियड शुरू करने की जरुरत नहीं है। साथ ही, एनसीबी जैसे बेनिफिट नए बीमा धारक को दिए जाते हैं।

पोर्टिंग के बजाय, क्या मैं अपनी वर्तमान हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के साथ अपनी पॉलिसी बदल सकता हूं?

up-arrow

हां, ऐसा किया जा सकता है।  आम तौर पर, आपके हेल्थ इंश्योरेंस रिनुअल के समय प्लान और कवरेज में बदलाव आपकी मौजूदा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के साथ किए जा सकते हैं। हालांकि, आपकी पॉलिसी में कोई भी बदलाव आपके इंश्योरेंस कंपनी के आधार पर किया जा सकता है।