hamburger

जनरल इंश्योरेंस

लाइफ इंश्योरेंस

रिसोर्सेस

खरीदें हेल्थ इंश्योरेंस, 20% तक की छूट

usp icon

9000+

Cashless Hospitals

usp icon

2.5 Crore+

Lives Insured

usp icon

4.5 Lacs+

Claims Settled

0% GST on Health Premiums
false

I agree to the Terms & Conditions

Get Exclusive Porting Benefits

0% GST on Health Premiums

I agree to the Terms & Conditions

true

Get exclusive Benefits

health

Check Prices

arrow
×
car

Buy Health Insurance, Up to 20% Discount

Port Existing Policy

Buy a New Health Policy

हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम के प्रकार: कैशलेस बनाम रीइंबर्समेंट

जब हेल्थ इंश्योरेंस की बात आती है, तो आप हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम तब करते हैं जब आप किसी दुर्घटना या बीमारी के कारण अस्पताल जाते हैं। और यह क्लेम करते समय आप कैशलेस क्लेम या रीइंबर्समेंट क्लेम में से एक विकल्प चुन सकते हैं।

यानि, आप या तो अपना इलाज पहले करवा सकते हैं और बाद में अपनी हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी से अपने अस्पताल के बिलों का रीइंबर्समेंट करवा सकते हैं। या, दूसरी ओर, आप पहले या प्रवेश के समय (दुर्घटना या आपात स्थिति के मामले में) एक अप्रूवल ले सकते हैं और कैशलेस क्लेम के लिए जा सकते हैं।

हेल्थ इंश्योरेंस में कैशलेस क्लेम क्या है?

कैशलेस क्लेम एक तरह का हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम है, जहां आप किसी नेटवर्क अस्पताल में अपनी जेब से भुगतान किए बिना इलाज करवा सकते हैं। इसकी जगह, खर्चे सीधे अस्पताल से भेजे जाते है और इंश्योरेंस कंपनी द्वारा वहन किए जाते हैं।

तो, आप अपनी इंश्योरेंस कंपनी के नेटवर्क अस्पतालों में से एक में जा सकते हैं और उन्हें अपना स्वास्थ्य ई-कार्ड और आईडी प्रूफ़ दिखा सकते हैं। बस याद रखें कि आपको अपनी हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी द्वारा अपने क्लेम का अप्रूवल लेना ज़रूरी है। अग़र आप पहले से तय करके अस्पताल में भर्ती होने जा रहे हैं तो यह कम से कम 72 घंटे पहले किया जाना चाहिए या मेडिकल इमरजेंसी में भर्ती होने के मामले में 24 घंटे के भीतर।

फिर, आप अपना सभी ईलाज करवा सकते हैं और ज़रूरी क्लेम के फॉर्म को थर्ड-पार्टी एडमिनिस्ट्रेटर या टीपीए के साथ शेयर कर सकते हैं (वह अस्पताल और आपकी हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के बीच मध्यस्थ होता हैं)। और बस हो गया। इंश्योरेंस कंपनी आपके क्लेम का ध्यान रखेगी।

हेल्थ इंश्योरेंस में रीइंबर्समेंट क्लेम क्या है?

दूसरे प्रकार का हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम रीइंबर्समेंट क्लेम हैं। इस प्रकार के क्लेम में, आप किसी भी अस्पताल में जा सकते हैं, न कि केवल आपके इंश्योरेंस कंपनी के कैशलेस नेटवर्क अस्पताल में। यहां, आप अस्पताल में अपना इलाज करवाने के बाद अपनी जेब से भुगतान करते हैं, और फिर अपनी इंश्योरेंस कंपनी के साथ खर्चों के रीइंबर्समेंट के लिए आवेदन करते हैं।

क्लेम करते समय, आपको अपने सभी अस्पताल के बिल, प्रिस्क्रिप्शन और चिकित्सा दस्तावेज जमा करने होंगे। आपके क्लेम पर कार्रवाई करने से पहले इन्हें अप्रूव करने की ज़रूरत पड़ेगी, जिसका मतलब है कि इसे लेने में थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है।

कैशलेस बनाम रीइंबर्समेंट क्लेम के बीच अंतर

 

दो मुख्य प्रकार के हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम - कैशलेस और रीइंबर्समेंट के बीच महत्वपूर्ण अंतर को समझने में आपकी मदद करने के लिए यहां एक तालिका दी गई है।

मापदंड कैशलेस क्लेम रीइंबर्समेंट क्लेम
क्या है यह? कैशलेस क्लेम में, आप एक नेटवर्क अस्पताल में जाते हैं और आपकी हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी बिलों का ध्यान रखेगी। रीइंबर्समेंट क्लेम में, आप उपचार के बाद अपने अस्पताल के बिलों का भुगतान करते हैं। फिर आपको अपने क्लेम को स्वीकृत कराने के लिए इन बिलों और किसी भी अन्य चिकित्सा दस्तावेज को अपनी इंश्योरेंस कंपनी को जमा करना होगा।
क्लेम की प्रक्रिया क्या है? एक नेटवर्क अस्पताल चुनें। अपनी इंश्योरेंस कंपनी द्वारा पहले से अप्रूव ईलाज लें। अपना स्वास्थ्य ई-कार्ड और आईडी प्रूफ अस्पताल प्राधिकरण के साथ शेयर करें और ज़रूरी फॉर्म भरें। थर्ड-पार्टी एडमिनिस्ट्रेटर और इंश्योरेंस कंपनी के साथ फ़ॉर्म शेयर करें। क्लेम के सेटल होने की प्रतीक्षा करें। अपना इलाज करवाएं और संबंधित दस्तावेज और बिल जमा करें। एक बार यह पूरा हो जाने पर, ज़रूरी फॉर्म भरें और दस्तावेजों को अपनी इंश्योरेंस कंपनी के साथ शेयर करें। रीइंबर्समेंट की प्रक्रिया के लिए इंश्योरेंस कंपनी की प्रतीक्षा करें।
क्लेम को सेटल कैसे किया जाता है? इंश्योरेंस कंपनी आपकी ओर से भुगतान करके सीधे अस्पताल के साथ क्लेम को सेटल करेगा। आपको आगे कोई नकद भुगतान करने की ज़रूरत नहीं है। आपको पहले अस्पताल के सभी खर्चों का भुगतान अपनी जेब से करना होगा, और बाद में इंश्योरेंस कंपनी खर्चों का रीइंबर्समेंट करेगी।
क्या आपको क्लेम को अप्रूव कराने की ज़रूरत है? हां। आपको अपने क्लेम को इंश्योरेंस कंपनी द्वारा पहले ही अप्रूव कराने की ज़रूरत है। तय अस्पताल में भर्ती होने के मामले में यह कम से कम 72 घंटे पहले और मेडिकल इमरजेंसी के मामले में 24 घंटे के भीतर होना चाहिए। नहीं, आपको अपने क्लेम को पहले अप्रूव कराने की ज़रूरत नहीं है। लेकिन यह एक अच्छी सोच है कि आप अपनी इंश्योरेंस कंपनी से इस बात की जांच करा लें कि आपका इलाज कवर होगा या नहीं।
आपके क्लेम में कितना समय लगेगा? क्लेम सेटलमेंट के समय, कैशलेस क्लेम आमतौर पर लगभग तुरंत सेटल हो जाते हैं। आपके उपचार के बाद रीइंबर्समेंट के क्लेम शुरू किए जाते हैं। चूंकि इसे वेरिफ़ाई करने के लिए दस्तावेजों की ज़रूरत होती है, इसमें 2 से 4 सप्ताह लग सकते हैं।
किन दस्तावेजों की जरुरत होती है? कैशलेस क्लेम में, आपको अस्पताल में टीपीए द्वारा दिए गए ज़रूरी फॉर्म को भरना होगा। आपको बिल या अन्य दस्तावेज जमा कराने की ज़रूरत नहीं है। रीइंबर्समेंट के लिए, आपको चिकित्सा बिल, डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन और इससे जुड़ी अन्य जानकारी सहित अपने स्वास्थ्य संबंधी रसीदें जमा करने होंगे।
क्या यह सभी अस्पतालों में लागू है? कैशलेस क्लेम केवल आपकी इंश्योरेंस कंपनी के नेटवर्क अस्पतालों पर लागू होते हैं। रीइंबर्समेंट का क्लेम किसी भी अस्पताल के ज़रिए किया जा सकता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि यह नेटवर्क अस्पताल का हिस्सा है या नहीं।
इन दिनों हम एक डिजिटल और कैशलेस दुनिया में रहते हैं, और इसका मतलब है कि इंश्योरेंस की बात आने पर भी डिजिटल भुगतान होने का रास्ता निकल गया है। और कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस होने से आप इसका ज्यादा से ज्यादा फ़ायदा उठा सकेंगे। जबकि रीइंबर्समेंट का क्लेम किसी भी अस्पताल में किया जा सकता है, कैशलेस क्लेम में, आप अपनी जेब से भुगतान किए बिना अपना चिकित्सा उपचार करवा सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के क्या फ़ायदे हैं?

जब कैशलेस इंश्योरेंस कराने की बात आती है तो इसके कई फायदे होते हैं।

  • तेज क्लेम - जब कैशलेस क्लेम की बात आती है, तो आमतौर पर इन पर बहुत तेजी से कार्रवाई की जाती है।
  • नकदी की जरूरत नहीं - आपको चिकित्सा खर्चों के लिए अपनी बचत में से पैसा निकालने और फिर रीइंबर्समेंट की प्रतीक्षा करने की आवश्यकता नहीं है।
  • कोई कागजी कार्रवाई नहीं - कैशलेस पॉलिसी में ना के बराबर औपचारिकता और कागजी कार्रवाई शामिल होती है।
  • कोई झंझट नहीं - कैशलेस क्लेम में अस्पताल और इंश्योरेंस कंपनी के बीच भुगतान होता है, इसलिए हर चीज का ध्यान रखा जाता है।

नेटवर्क अस्पताल क्या है?

नेटवर्क अस्पताल एक ऐसा अस्पताल है जिसका आपकी इंश्योरेंस कंपनी के साथ टाई-अप होता है। एक बार जब यह आपकी हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के नेटवर्क का हिस्सा बन जाता है, तो आप उस अस्पताल में कैशलेस उपचार का विकल्प मिल जाता है।

क्या कैशलेस क्लेम के दौरान भी मुझे अपनी जेब से कुछ देना होगा?

यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आपके हेल्थ इंश्योरेंस में को-पेमेंट क्लॉज़ है या नहीं। ऐसे मामले में, कैशलेस क्लेम के साथ भी, आपको को-पेमेंट राशि का भुगतान अपनी जेब से करना होगा। (उदाहरण के लिए,अग़र को-पेमेंट 10% है, तो आपको डिस्चार्ज के समय 10% भुगतान करना होगा और शेष 90% कैशलेस होगा)। लेकिन अगर आपके इंश्योरेंस में को-पेमेंट क्लॉज़ नहीं है, तो आपको कैशलेस क्लेम के दौरान अपनी जेब से कुछ भी भुगतान करने की ज़रूरत नहीं है, जब तक कि आपका अस्पताल का बिल आपकी कुल उपलब्ध सम इंश्योर्ड से कम है।

कैशलेस या रीइंबर्समेंट का क्लेम करते समय आपको कौन से दस्तावेज़ जमा करने होंगे?

आपको जिन दस्तावेज़ों की ज़रूरत होगी, वह आपके द्वारा किए गए क्लेम के प्रकार पर निर्भर करेगा। कैशलेस क्लेम के लिए, आपको अस्पताल में टीपीए द्वारा दिए गए ज़रूरी फॉर्म को भरना होगा। दूसरी ओर, रीइंबर्समेंट क्लेम के लिए, आपको अपनी स्वास्थ्य संबंधी रसीदें जमा करनी होगी, जिसमें चिकित्सा बिल, डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन आदि शामिल होते हैं।